भारतीय महिलाएं क्यों FB को बाय-बाय कह रही हैं - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Rinki Pandey

| पोस्ट किया |


भारतीय महिलाएं क्यों FB को बाय-बाय कह रही हैं


6
0




| पोस्ट किया


भारतीय महिलाएं क्यों फेसबुक को बाय-बाय कह रही हैं , आइए जानें इसके बारे में।

Letsdiskuss

दोस्तों आज के समय में सोशल मीडिया का बहुत क्रेज है। आजकल के चर्चित सोशल मीडिया में इंस्टाग्राम फेसबुक और ट्विटर के साथ व्हाट्सएप भी है। सभी सोशल मीडिया अपने यूजर्स को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के प्रयोग करते रहते हैं।

फेसबुक भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की संख्या बढ़ाने के लिए कई तरह के प्रयोग करते रहते है, इसके लिए भी वे सर्वे भी करते है।

FB ने अपने लिए जब एक सर्वे किया तो यह बात चौंकाने वाली सामने आई कि भारत में महिलाएं फेसबुक बहुत तेजी से छोड़ रही हैं। ‌

यानी कि वे अपनी यूजर आईडी फेसबुक पर बंद कर रही है। ऐसा क्यों हो रहा है इसका जवाब भी फेसबुक की तरफ से हुए सर्वे में सामने आया है।

फेसबुक को क्यों छोड़ रही है भारतीय महिलाएं

भारतीय महिलाओं ने सर्वे के दौरान यह बात कही कि फेसबुक पर प्राइवेसी और सुरक्षा का खतरा रहता है। उनकी यूजर आईडी का गलत तरीके से इस्तेमाल फेसबुक पर होता है , जिसे फेसबुक रोक भी नहीं पाता है।

ऐसे कई मामले भी आए जिसमें फेसबुक ने कई तरह के फीचर लाकर लगाम भी लगाया लेकिन फेसबुक पर दूसरे की आईडी बनाना बहुत आसान होता है।

इस कारण से महिलाओं की सुरक्षा और प्राइवेसी सबसे बड़ी चुनौती है।

दोस्तों इसके अलावा इस सर्वे में महिलाओं ने यह भी बताया कि उनके यूजर आईडी के लॉग इन करने के बाद जो न्यूजफीड आता उसमें न्यूडिटी वाले सामग्री भी आ जाती है। इस कारण से फेसबुक को महिलाएं छोड़ रही है।

हालांकि इस सर्वे के बारे में फेसबुक के अधिकारी कहते हैं कि यह सर्वे पुराना है इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। लेकिन दोस्तों बता दें कि फेसबुक पर कुल यूजर संख्या में 75% पुरुषों के यूजर आईडी यानी प्रोफाइल है। इस कारण से देखा जाए तो यहां पर भी जेंडर समानता नहीं है। हो सकता है कि महिलाएं भी फेसबुक पर अपने आप को असहज महसूस करती हैं, इसलिए फेसबुक को वह छोड़ रही हो।



दोस्तों आपको क्या लगता है, क्या आप ने अनुभव किया है कि वास्तव में महिलाएं फेसबुक से दूर हो रही हैं।

फेसबुक की सर्वे टीम अपने आप को और फेसबुक को बेहतर बनाने के लिए इस तरह की सर्वे करती है। लेकिन इस तरह के सर्वे से अगर रुझान यह सामने आ रहा है कि महिलाएं फेसबुक छोड़ रही है तो यह फेसबुक के लिए चिंताजनक बात है।


इसे भी पढ़ें :- पुरुषों से क्या चाहती हैं महिलाएं?


3
0

');