R
Updated on Jul 1, 2021others

प्रधान मंत्री मोदी के प्रशंसक के रूप में, आप उनमें क्या एक चीज बदलना चाहते हैं?

React
4 Answers

S
Public Opinion Contributor
Updated on Jul 1, 2021

हमारे देश के प्रधान मंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी। अगर देखा जाये तो हमारे देश मै सबसे बड़ी परेशानि रोजगार आती है। हम किसी भी आम इंसान से रोजगार के बारे मै पूछो तो वो वही कहेगा।बस बेरोजगार बैठे है घर मै। और वो बन्दा ग्रेजुएट पड़ा लिखा होगा। हम बेरोजगार उस इंसान को कह सकते है जिसमे रोजगार करने की इछा हो और उसे रोजगार ना मिल रहा हो। ना की उस इंसान को जिसे नही कोई काम करने की इच्छा हो उस इंसान को हम बेरोजगार नही कह सकते। हाँ हमारे देश मै जनसंख्या जादा होने के कारण भी लोगो तक रोजगार नही पहुँच पा रहे है। लेकिन आजकल जादा से जादा लोग सरकारी नोकरी के चक्कर मै भी कोई दूसरा कोर्स नही करते जैसेकी होटल मेनेजमेंट, ई टी आई पॉली और भी अन्य प्रकार के कोर्स है अगर लोग इसकी तरफ भी जाए तो कुछ बेरोजगारी कम हो सकती है। और मै श्री नरेंद्र मोदी जी से यही निवेदन करूँगा की देश के युवाओ को कम पॉपुलेशंस और इन कोर्स की तरफ जाने की प्रेडा दे। और कम से कम जनसंख्या को बढ़ावा दे ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को रोजगर वाली दिक्कत ना हो और छोटा परिवार सुखी परिवार।

Article image

React
R
Answered on Jul 1, 2021
श्री नरेंद्र मोदी जी ने 30 मई 2019 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली, जो उनके दूसरे कार्यकाल की शुरुआत थी। आजादी के बाद पैदा होने वाले पहले प्रधानमंत्री, श्री मोदी ने पहले 2014 से 2019 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है। उन्होंने अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक लंबे समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपना पद संभाला है।


2014 और 2019 के संसदीय चुनावों में श्री मोदी के नेतृत्व को देखते हुवे भारतीय जनता पार्टी ने दोनों अवसरों पर पूर्ण बहुमत हासिल किया। आखिरी बार 1984 के चुनावों में किसी राजनीतिक दल ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था।


‘सबका साथ, सबका विकास’ के आदर्श वाक्य से प्रेरित होकर, श्री मोदी ने शासन व्यवस्था में एक ऐसे बदलाव की शुरुआत की और समावेशी, विकासोन्मुख और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन का नेतृत्व किया। प्रधानमंत्री ने अंत्योदय के उद्देश्य को साकार करने और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं और पहल का लाभ मिले यह सुनिश्चित करने के लिए स्पीड और स्केल पर काम किया है।


आज भारत दुनिया के सबसे बड़े स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम आयुष्मान भारत का नेतृत्व कर रहा है। 50 करोड़ से अधिक भारतीयों को कवर करते हुए आयुष्मान भारत गरीब और नव-मध्यम वर्ग को उच्च गुणवत्ता और सस्ती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित कर रहा है इसका श्रेय हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जाता है।


2016 में गरीबों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू की गई थी। यह योजना 7 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को धुआं मुक्त रसोई प्रदान करने में एक बड़ा कदम साबित हुआ।इसकी अधिकांश लाभार्थी महिलाएं हैं। ऐसे बहुत से कार्य है जो हमारे देश। के प्रधानमंत्री। जी ने हमारे देश के लिए किया हैं। मूझे ऐसे लगता है की कोई भी बदलाओ हमरे प्रदानमंत्री मे होने चाहिए।Article image


React
A
Society & Culture Explorer
Updated on Jul 2, 2021
हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ओजस्वी भाषण से आम जनता का मन मोह लेते हैं। ये उनके अंदर की एक विशेष काला है। इस कला के आधार पर ही 2014 में भाजपा पार्टी सत्ता में आ पाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में देश की जनता से कई बड़े-बड़े वादों को करते हैं। जिस वजह से उन्हें जनता से प्यार भी मिलता है। परंतु यह भी देखा जाता है कि नरेंद्र मोदी जी अपने किए गए सभी वादों मे से कुछ वादों को तो पूरा करते हैं परंतु बहुत से ऐसे वादे हैं जिन्हें उन्होंने पूरा नहीं किया और साथ ही वो अपनी राजनीति पार्टी की बहुत ही तारीफ करते हैं।
  1. अपने कुछ वादे पूरे ना कर पाने की वजह से आम जनता में कुछ लोग उन्हें अब नापसंद करने लगे हैं। तो नरेंद्र मोदी जी के प्रशंसक के रूप में, मै उन्हें यही सलाह देना चाहूंगा कि केवल उन्हीं वादों को करें जिन्हें वह पूरा कर सकते हैं। वे वादे आम जनता से ना करें जिन्हें पूरा करने में वो असमर्थ हैं।Article image


React
M
Answered on Jul 1, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे देश के कुशल प्रधानमंत्री हैं जोकि अपने बेबाक अंदाज और कुशल नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं।

वैसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई ऐसे काम किए हैं जो हमारे देश हित के लिए जरूरी भी है लेकिन कई ऐसे काम भी किए हैं जिससे देश को काफी ज्यादा नुकसान भी हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी लोगों को अपने भाषण द्वारा अपनी और आकर्षित करते हैं लेकिन कई बार भाषणों में वह जरूरत से ज्यादा बोल जाते हैं। आपने एक बात तो सुनी होगी कि जो गरजते हैं वह बरसते नहीं और जो बरसते हैं वह कभी करते नहीं, इसीलिए हमारे देश का प्रधानमंत्री होने के नाते नरेंद्र मोदी जी को यह बात समझनी चाहिए कि उन्हें जनता से झूठे वादे नहीं करनी चाहिए, जैसे कि उन्होंने सत्ता में आने से पहले जनता से कहा था कि वह सब के खाते में 15 -15 लाख रुपए जमा करेंगे यह वही 1500000 रुपए होंगे जो काला धन विदेशों में अभी भी जमा है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सत्ता में आने के बात ऐसा कुछ नहीं हुआ और लोगों के लोगों के खातों में 1500000 तो क्या ₹1 भी नही आया।

जब-जब बीजेपी की सरकार सत्ता में आई है तब तक महंगाई ने आसमान छुआ है, लेकिन इसके उलट जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में थी तो महंगाई बहुत ही कम थी, लेकिन हर बार बीजेपी सरकार के सत्ता में आने से महंगाई दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जो वह बोल रहे हैं वह एकदम सटीक होना चाहिए। एक प्रधानमंत्री होने के नाते प्रधानमंत्री मोदी को इन सब बातो का ध्यान रखना होगा।


Article image


React