S
Shayraa .· 5 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

विरुद्धार्थी शब्द क्या होते है?उदाहरण के साथ समझाए?

0
1.7K

Join this conversation

Sort By

जब किसी शब्द का अर्थ किसी दूसरे शब्द के बिल्कुल विपरीत या उल्टा होता है, तो उन्हें विरुद्धार्थी शब्द या विलोम शब्द (Antonyms) कहा जाता है। भाषा में सही भाव और विपरीत स्थिति को स्पष्ट करने के लिए इनका बहुत महत्व होता है।

Article image

प्रमुख उदाहरण:

  • दिन का विरुद्धार्थी शब्द रात है।

  • अमृत का विरुद्धार्थी शब्द विष है।

  • छोटा का विरुद्धार्थी शब्द बड़ा है।

  • सत्य का विरुद्धार्थी शब्द असत्य है।

  • हार का विरुद्धार्थी शब्द जीत है।

सरल शब्दों में, यदि 'अच्छा' किसी की प्रशंसा है, तो उसका विरुद्धार्थी 'बुरा' उसकी आलोचना को दर्शाता है। व्याकरण में विपरीत अर्थों की समझ से भाषा अधिक प्रभावशाली बनती है।

Answered by
Ramesh Kumar
View Profile
Answered on03/07/26
0

विरुद्धार्थी शब्द क्या होते है?

विरुद्धार्थी शब्द का अर्थ, किसी शब्द के विरोध का बोध कराता है और विरुद्धार्थी शब्द को विलोम शब्द भी कहा जाता है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट होता है कि विरुद्धार्थी / विलोम वे शब्द होते हैं जो किसी शब्द के विपरीत या उल्टे होने का बोध कराते हैं। हिंदी व्याकरण में विरुद्धार्थी शब्दों की महत्वपूर्ण भूमिका है। और अक्सर हिंदी व्याकरण में इनका प्रयोग भी किया जाता है। हिंदी भाषा में रचित लेख कविता व आदि में इनका प्रयोग देखने को मिलता है। इसके साथ ही महान कवियों लेखकों की रचनाओं मे विरुद्धार्थी शब्द दिखाई पड़ते हैं। अनेकों शब्दों के विरुद्धार्थी शब्द देखने को मिलते हैं और शब्दों की बिल्कुल विपरीत प्रवृत्ति के कारण इन्हे विपरीतार्थक शब्द भी कहा जाता है।
 
Letsdiskuss
 
विरुद्धार्थी शब्द कुछ नियमों के द्वारा बने हुए हैं।
उपसर्गों के द्वारा विरुद्धार्थी
कुछ ऐसे विरुद्धार्थी शब्द होते हैं जिन्हें उपसर्गों के द्वारा बनाया जाता है। और यह हमें अक्सर देखने को मिलते हैं। इन्हें कुछ उदाहरणों के द्वारा समझा जा सकता है। जैसे आस्था एक शब्द है तो इसका विरुद्धार्थी शब्द है अनाश्ता। स्वास्थ्य का विरुद्धार्थी अस्वस्थ, मान का अपमान, ईश्वर का अनीश्वर आदि।
 
उपसर्ग की भाति इस्तेमाल होने वाले शब्दों के बदलाव से विरुद्धार्थी
हिंदी साहित्य में कई ऐसे शब्द होते है जो उपसर्ग कि भाति इस्तेमाल होने से विरुद्धार्थी प्रतीत होते हैं। जैसे विशालकाय का विरुद्धार्थी लघुकाय हैगणतन्त्र का विरुद्धार्थी राजतंत्र है, एकतंत्र का विरुद्धार्थी बहुतंत्र है आदि।
 
लिंग परिवर्तन के आधार पर भी होते हैं विरुद्धार्थी शब्द
जीवन में कई रिश्ते होते हैं जो लिंग परिवर्तन के कारण विरुद्धार्थी शब्द हो जाते है जैसे माता पिता। इस रिश्ते में माता का विरुद्धार्थी शब्द पिता है। इसके साथ ही भाई का विरुद्धार्थी शब्द बहन, राजा का विरुद्धार्थी शब्द रानी , लड़का का विरुद्धार्थी शब्द लडकी , शेर का विरुद्धार्थी शब्द शेरनी, हाथी का विरुद्धार्थी शब्द हथिनी आदि कई ऐसे विरुद्धार्थी शब्द है।
 
अलग जाति के शब्दों मे विरुद्धार्थी शब्द
इन्हें कुछ उदाहरणों के द्वारा समझा जा सकता है जैसे अनुराग का विरुद्धार्थी शब्द विराग है। ऊपर का विरुद्धार्थी नीचे है। दाएं का विरुद्धार्थी बाया है। आजाद का विरुद्धार्थी शब्द गुलाम है। इसके साथ ही दिन का विरुद्धार्थी शब्द रात है आदि कई ऐसे शब्द है जो विरुद्धार्थी शब्द होने का बोध कराते है।
 
नज समास के पद के रूप में विरुद्धार्थी शब्द
सज्जन एक शब्द है इसका विरुद्धार्थी शब्द दुर्जन है। इसी प्रकार सनाथ एक शब्द है जिसका विरुद्धार्थी शब्द है अनाथ, आस्तिक एक शब्द है जिसका विरुद्धार्थी शब्द है नास्तिक आदि इसके उदाहरण है।
इन सब विरुद्धार्थी शब्दों के अतिरिक्त भी कई ऐसे शब्द मिलते हैं जो विरुद्धार्थी होते हैं जैसे काला - सफेद, सुख - दुख, स्वस्थ - रोगी, योगी-भोगी साकार - निराकार जीवित - अजीवित आदि।
 
Answered by
V
Virat Kumar Social Buzz Reporter
View Profile

I am a student.

Answered on07/05/21
0