A
Updated on Nov 23, 2021others

हाल ही में आपके द्वारा आजमाए गए कुछ अनोखे व्यंजन क्या हैं?

React
1 Answers

S
Answered on Nov 23, 2021

हाल मे ही हमारे द्वारा आजमाए गये कुछ अनोखे व्यंजन इस प्रकार के है -

1.सूजी के अप्पे :- मैंने सूजी के स्वादिष्ट अप्पे बनाये है जो नाश्ते मे आप भी बना सकते है।

समाग्री :-
1पैकिंट सूजी
1पैकीट इनो
दही 1कप
1टमाटर
1प्याज
हरी मिर्ची
नमक
हरी धनिया
तेल
अप्पे बनाने साँचा


अप्पे बनाने की विधि :- सबसे पहले सूजी को छान ले और पानी डालकर सूजी भिगो दे। अब प्याज़ और टमाटर बारीक़ काट कर सूजी मे मिक्स कर ले तथा मिर्ची और धनिया काट कर सूजी मे मिक्स कर ले। अब नमक डाले और इनो डालकर थोड़ी देर के लिए सूजी को फूलने लिए रख दे। फिर उसके बाद गैस चूल्हे मे अप्पे बनाने वाला साँचा चढ़ाकर सांचे मे चारो तरह तेल लगा कर अब सूजी के पेस्ट डालकर गैस धीमी कर दे और सारे सूजी के अप्पे को अच्छी तरह पकाने के बाद सारे अप्पे प्लेट मे निकालकर गरमा गर्म सर्व करे।

Article image

1