S
Sks Jain· 5 years ago
Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

चने खाने के क्या फायदे हैं?

25
1.1K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on11/12/23

हम और आप सभी लोग जानते हैं कि चने के सेवन से हमें एक नहीं लाखों फायदे प्राप्त होते हैं। क्योंकि चने में ऐसे बहुत से जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। और चने के सेवन से हमें और भी बहुत से फायदे होते हैं तो चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं।

  • दोस्तों आज के समय में डायबिटीज एक आम समस्या बन गई है। आपको हर घर में कम से कम 2 से 3 मरीज डायबिटीज के मिल जाएंगे। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि आप डायबिटीज के खतरे से बच जाए तो आज से ही भीगे हुए चने का सेवन करना प्रारंभ कर दे। क्योंकि इसके सेवन से डायबिटीज को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

  • दूसरा सबसे बड़ा फायदा यदि आपको पेट से जुड़ी कोई दिक्कत है यानी की कब्ज की समस्या है, एसिडिटी की समस्या है तो ऐसे में आप भीगे हुए चने का सेवन कर सकते हैं। इससे आराम मिलता है।

Letsdiskuss

A
View Profile
12
Replying to the question above
Answered on11/14/23

चना खाने से बहुत सारे फायदे होते हैं- चना खाने से सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। चने में ऐसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। चने खाने से हमारे शरीर में विभिन्न परेशानियां दूर हो जाती है। बल्कि यह शरीर की कई तकलीफों को लाभदायक साबित करता है।चने मे विटामिनC और बीटा-कैरोटीन नामक तत्व पाये जाते है वही एज-रिलेटेड आई डिजीज स्टडी’ के मुताबिक पता चला है।

कब्ज से भी राहत मिलती है चने में कार्बोहाइड्रेट, आयरन,प्रोटीन कैल्शियम और विटामिन पर्याप्त मात्रा में होते हैं चना खाने से वजन कंट्रोल में रहता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।वैसे तो लोग चने को कई तरीके से खाते हैं जैसे कुछ लोग इसे तलकर, भूनकर, सब्जी बनाकर खाते हैं लेकिन यह इतना फायदा नहीं करता है।चने को रात में भिगो दे फिर सुबह खाली पेट में खा ले तो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।Article image

Kanchan  Patel
Multi-Niche Content Researcher
View Profile
11
Replying to the question above
Answered on11/15/23

चना खाने के कई सारे फायदे होते हैं:-

  • जिन व्यक्तियों को ब्लड शुगर की समस्या होती है उन्हें चने का सेवन करना चाहिए उनके लिए यह काफी फायदेमंद साबित होता है क्योंकि इसमें फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड शुगर की बीमारी को दूर करने के लिए फायदेमंद साबित होता है।
  • जिन्हें पाचन तंत्र से जुड़ी कोई भी समस्या हो उन्हें चने का सेवन करना चाहिए। चने का सेवन उनके लिए फायदेमंद साबित होगा। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है जो भोजन को पचाने का काम करता है। और आपका भोजन सही तरीके से पचने लगता है।
  • बढ़ते हुए वजन को कम करने के लिए चने का सेवन काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि चने मे ग्लाइसेमिक इंडेक्स ( पोषक तत्व ) पाया जाता है। जिससे आप चने का सेवन कर लेते हैं तो आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती है जिससे आप अपना वजन कम कर सकते हैं।

Letsdiskuss

A
View Profile
9
Replying to the question above
Answered on12/16/22

दोस्तों आपने चने तो बहुत खाए होंगे पर क्या आप चने खाने के फायदे जानते हैं यदि नहीं जानते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं चना खाने से इम्यूनिटी सिस्टम अच्छा रहता है और कब्ज से भी राहत मिलती है चने में कार्बोहाइड्रेट, आयरन,प्रोटीन कैल्शियम और विटामिन पर्याप्त मात्रा में होते हैं चना खाने से वजन कंट्रोल में रहता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है चने खाना सेहत के लिए अच्छा होता है और इससे बहुत से फायदे होते हैं।

Article image

V
View Profile
12
Answered on11/23/21

डायबिटीज के मरीजो को बहोत संभल के खाना खाना चाहिए जिससे उनका शुगर लेवल मेंटन रहे। ऐसी सब्जी एवं फलो का सेवन करना चाहिए जिससे उन्हे फायदा भी हो और उनका डायबीटीज भी कंट्रोल मे रहे। डायबीटीज के मरीजो को दालो का सेवन करना चाहिए जिससे उन्हे भरपुर प्रोटिन, पौटेशियम, फाईबर मिल सके। साबुत अनाज का भी सेवन करना चाहिए। आलू, शकरकन्द, कटहल, आम , केला, चुकन्दर जेसे प्राक्रतिक उत्पादों का सेवन सीमित मात्रा मे करना चाहिए।

Article image

komal Solanki
View Profile
22
3
Replying to the question above
Answered on11/15/23

पाचन

अपने को फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है पाचन की समस्याbसे परेशान है तो आप रात मैं चैन को भिगोकर रख दें और अगली सुबह उन्हें खाली पेट छिलके के साथ खाएं इससे पाचन की समस्या दूर करने में मदद मिल सकती है।

डायबिटीज

डायबिटीज मरीजों के लिए भीगे चने का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें फाइबर और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।

स्क्रीन

स्क्रीन को कई समस्याओं से बचने के लिए आप काले चने का सेवन कर सकते हैं काले चने में एंटीऑक्सीडेट्स होता है जो चेहरे की चमक के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

हार्ट
काले चने में एंटीऑक्सीडेंट साइनाइडिन, पेटूनिडिन के गुण पाए जाते हैं जो रक्त वाहिकाओं को मजबूत और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं । इससे हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है।

Letsdiskuss

S
Knowledge Obsessed Mind
View Profile
9
Replying to the question above
Answered on11/22/22

आंखों के लिए भी चने बहुत ही फायदेमंद होते है क्योकि चने मे विटामिनC और बीटा-कैरोटीन नामक तत्व पाये जाते है वही एज-रिलेटेड आई डिजीज स्टडी’ के मुताबिक पता चला है कि बीटा-कैरोटीन बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी कम होने के जोखिम को कम करते है।इसके अलावा, विटामिन c को भी आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना जाता है, ऐसे मे हम कह सकते है कि आंखों के लिए अंकुरित चने या फिर भुने चने खाने के कई सारे फायदे मिलते है।Article image

S
View Profile

Mp

11
Replying to the question above
Answered on12/07/21

वैसे तो चने को खाने से सेहत के लिए जबरदस्त फायदा होता है। चने को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। लेकिन इससे प्रोटीन के अलावा कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, वसा, फाइबर आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता है। चने का सेवन करने से हमारे शरीर को ताकत मिलती है। इतना ही नहीं बल्कि यह हमारे बालों को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। वैसे तो लोग चने को कई तरीके से खाते हैं जैसे कुछ लोग इसे तलकर, भूनकर, सब्जी बनाकर खाते हैं लेकिन यह इतना फायदा नहीं करता। विशेषज्ञों का मानना है कि चने को रात में फुला कर सुबह खाली पेट खाने से बहुत फायदा करता है।Article image

Krishna Patel
View Profile
13
Replying to the question above
Answered on12/07/21

चना खाने के अनेकों फायदे होते हैं जैसे -(1) चने को रात में भिगोकर सुबह खाने से हमें ताकत मिलती है क्योंकि इसमें अनेक प्रकार के प्रोटीन, वसा,फाइबर जैसे अनेक विटामिंस मिलते हैंंजो हमारे शरीर को ताकत देते !(2) प्रदिन चना का सेवन करने से हमारे बालों को भी काफी फायदा होता है जिससे हमारे बाल काफी मजबूत होतेेे हैै (3) रोजाना चना खाने से हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है ! अक्सर फुले हुए चने को हमारे देश के सैनिक भी इसका सेवन करते हैं यह उनके लिए काफी लाभदायक होता है!Article image

preeti  patel
View Profile
12
Updated on07/10/20

दो चीजें जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद हैं, वह है मेरा परिवार और मेरा भोजन। मेरे लिए, एक खुशहाल भोजन सफलता की कुंजी है, एक अच्छा भोजन हमेशा आपके मनोदशा को बढ़ाता है और आपकी विचार प्रक्रिया को संक्षिप्त करता है।

मैं एक बड़े समय का भोजन हूं और मुझे खाना बनाना बहुत पसंद है। एक राजपूत परिवार में पले-बढ़े, मुझे हमेशा अलग-अलग व्यंजनों की सुगंध देने वाली होंठों से बमबारी की जाती है, चाहे वह बिरयानी हो, मछली करी, चिकन करी, मूंग दाल, आलू पोस्ट, मिक्स सब्जियां हों , हलवा, और भाजी और क्या नहीं।


मेरी शुरुआती यादें उस दिन की हैं, जब मेरे पिताजी बेहतरीन आलू फ्राई और चिकन करी बनाते थे, मुझ पर भरोसा करते थे कि वे सबसे अच्छी चिकन करी थी जो मैंने आज तक चखी है। मेरी माँ भी उंगली चाट कटहल करी, मालपुए, दही वड़े, रस की खिचड़ी, दाल गरीब बनाती थीं।विभिन्न खाद्य पदार्थों के साथ बढ़ते हुए और बेहतर शिक्षा के लिए मेरी खोज ने मुझे अलग-अलग स्थानों पर पहुंचा दिया, और मुझ पर भरोसा किया, कभी भी अपनी भूख को संतुष्ट करने में सक्षम नहीं था जितना कि घर के बने खाद्य पदार्थ करते थे।


मैंने धीरे-धीरे चावल, पनीर, गरी, दाल, अंडा जैसे बुनियादी व्यंजनों के साथ खाना बनाना शुरू कर दिया और बाद में चिकन बिरयानी, मछली करी, पार्थ, कोफ्ता और सभी जैसे व्यंजनों की कोशिश करने से पीछे नहीं हटे। बेशक मेरी माँ और पिताजी व्यंजनों के साथ मेरी मदद करते थे




S
View Profile
2
1
Replying to the question above
Answered on12/07/21

चने हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है सुबह खाली पेट भीगे चने खाने की सलाह विशेषता हर लड़कियों और सब को दी जाती है। चने खाने से हमारे शरीर में विभिन्न परेशानियों को दूर करता है चने खाने से हमारे शरीर में सिर्फ पेट भरने तक सीमित नहीं है बल्कि यह शरीर की कई तकलीफों में लाभदायक साबित होता है चने खाने से शरीर में रक्त शर्करा को नियंत्रित करने के लिए चने फायदेमंद होता हमारे शरीर को और इसके साथ ही इसमें बाई फाइबर प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होते जो ब्लड सरकार को नियंत्रित करने में मदद करता है.।Article image

Aanchal Singh
View Profile
12
Replying to the question above
Answered on12/16/23

चना खाने के कई सारे फायदे होते हैं-

पाचन में सुधार करें- पाचन को मजबूत बनाने के लिए आप रोजाना भीगे हुए चना खा सकते हैं। दरअसल चने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। फाइबर आंतो और पेटो से विषाक्त पदार्थ निकलने मे मदद करता है। इससे आपका शरीर डिटॉक्स होता है, पेट से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान होता है। अगर आपको पाचन से जुड़ी कोई समस्या यानी कब्ज, गैस या अपच है तो आप भीगे हुए चने खा सकते हैं। गैस से छुटकारा पाने के लिए आप भीगे हुए चने में नींबू का रस और जीरा का पाउडर छिड़क सकते हैं।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद- भीगे चना खाने से आपका हार्ट हेल्थ में भी सुधार हो सकता है। चने में एंटीऑक्सीडेंटस एंथोसायनिन और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। ये सभी तत्व हृदय और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।इसके अलावा चने में मौजूद। पोटेशियम,फोलेट और मैग्नीशियम भी हृदय के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आपको हृदय रोग है तो आप भीगे हुए चने का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि हृदय रोग से छुटकारा मिलता है।

वजन घटाने में मददगार :- अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो रोजाना खाली पेट भीगे हुए चने का सेवन कर सकते हैं। चने में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है।अगर आप सुबह खाली पेट भीगे हुए चना खाएंगे,तो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी। ओबरइटिंग करने से बचेंगे और आपका वजन कंट्रोल में रहेगा। भीगे हुए चने को आप नाश्ते में खा सकते हैं। इससे आपको बार-बार खाने की इच्छा कम हो जाएगी।

कोलेस्ट्रॉल को कम करें- भीगे चने खाने से कोलेस्ट्रोल का स्तर भी नियंत्रण में रह सकता है। काले चने में अधिक फाइबर होता है।ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। अगर आप रोजाना भीगे चने खाएंगे तो आपका ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने में मदद मिल सकती है। लेकिन कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ा हो तो चने को तेल में भूनकर खाने से बचना चाहिए।

Letsdiskuss

Kamlesh Patel
Culture & Tradition Lover
View Profile
6
Replying to the question above
Answered on05/31/21

चने खाने के बोहत सारे फायेदे है भीगे हुए चने खाने के फायदे कुछ इस तरह से है

1,- बालों के लिए भी लाभदायक है

2- गर्भ वती महिलाओ के लिए ये है एक अच्छा आहार,

3- भीगे हुए चने करते है कैंसर के खतरे को भी कम,

4 - वजन कम करने मै भी है लाभदायक

5- भीगे चने खाने से ब्लड शुगर भी रहता है नियंत्रित

6 - इसे पाचन तंत्र भी रहता है नियंत्रित

और पढ़े- भीगे चने खाने से क्या फायदे होते हैं?



S
Public Opinion Contributor
View Profile

I love writing and study

12
Replying to the question above
Answered on12/18/23

चना खाने के फायदे:-

कब्ज के लिए फायदेमंद :-

कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए आप रोजाना भुना हुआ चना का सेवन कर सकते हैं भुना हुआ चना कब्ज से छुटकारा दिलाने में काफी फायदेमंद होता है आप भुना हुआ चना रोजाना सुबह खाली पेट सेवन करें इससे कब्ज की समस्या से काफी हद तक आराम मिलेगा।

एनीमिया की समस्या दूर करें:-

अगर आप एनीमिया की समस्या से बचना चाहते हैं तो आप रोजाना भीगे हुए चना का सेवन करें क्योंकि भीगे हुए चना में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आप रात के समय चना को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट भीगे हुए चना का सेवन करें इससे आप एनीमिया की समस्या से बच सकते हैं।

• हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद:-

चना हार्ट हेल्थ में सुधार लाने के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि चना में फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स एंथोसायनिन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करता है दोस्तों अगर आपको हृदय रोग से संबंधित समस्या है तो आप डॉक्टर की सलाह से ही भीगे हुए चना का सेवन करें।

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में फायदेमंद :-

भीगे चने कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है क्योंकि भीगे हुए चने में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए चना का सेवन करते हैं तो आपको ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

खून की कमी को दूर करने के लिए फायदेमंद:-

दोस्तों अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो आप चने का सेवन करें क्योंकि चने में आयरन की मात्रा होती है आयरन रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है जिससे कि हीमोग्लोबिन का रक्त बढ़ता है और खून की कमी दूर हो जाती हैं आप रोजाना भीगे हुए चना का सेवन करें जिससे कि खून की कमी दूर हो जाए और भीगे हुए चना वजन को भी कंट्रोल करने में काफी मदद करता हैं

Letsdiskuss

Deepti Singh
Health Facts Researcher
View Profile
4
Updated on05/20/26

जिस तरह हमारा भारत देश कई संस्कृति को साथ लेकर चलता है उसी प्रकार हर तरह का व्यंजन का एक समूह हमारे भारत मे देखने को मिलता है | खाने मे लोगो को अपना अपना अलग स्वाद होता है | कुछ लोग मीठा पसंद करते है और कुछ लोग बहुत मसाले वाला | एक भारत देश ही है जहाँ हर प्रकार का व्यंजन होता है | चाहे किसी भी प्रदेश के लोग हो या कोई भी व्यंजन हो लोग खाना खाने के बाद मीठा खाना जरूर पसंद करते है | और ऐसे लोग जिन्हे मीठा खाना बहुत पसंद है उनके लिए आज लोकी का हलवा बनाने की विधि के बारे मे बात करते है | आसान तरीका जो सामन्य रूप से आप घर मे आसानी से बना सकता है |

आवश्यक सामग्री :- 

लौकी , चीनी , मावा , दूध, घी ,काजू , बादाम ,इलायची

विधि :- 

हलवा बनाने के लिए, लौकी को धो कर ले लीजिए | छीलिए और डंठल को काटकर हटा दीजिए| लौकी को 3-4 इंच के बड़े टुकड़ों में काट कर चारों तरफ स‌े कद्दूकस कर लीजिए, इसके बीच के नरम भाग और बीज को हटा दीजिए | काजू और बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों मे काट कर तैयार कर लीजिए, और इलायची को छीलकर इसके बीजों का पाउडर बना लीजिए |

पैन को गैस पर गरम कर दीजिए, और लौकी को पैन में पकने के लिए डाल दीजिए और दूध को डालकर अच्छे स‌े मिला दीजिए | पैन को ढककर लौकी को 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दीजिए | लौकी को चैक कीजिए, अगरलौकी हल्की स‌ी नरम हो गई होगी और लौकी में दूध दिख रहा है तो, गैस की आंच को तेज करके दूध के खत्म होने तक लौकी को 1-2 मिनट चलाते हुए पकाएं | लौकी में दूध जब खत्म हो जाए, तो लौकी में चीनी डालकर मिला लीजिए. हलवे में चीनी के पूरी तरह घुलने तक और इसका जूस खत्म होने तक इसे पका लीजिये, हलवे को हर 1 मिनिट में चलाते हुए पकाएं जिससे की ये पैन के तले पर न लगे |

अब एक दूसरे पैन में मावा को भून कर तैयार कर लीजिए | इसके लिए पैन में मेस किया हुआ मावा डाल दीजिए | गैस धीमी और मीडियम रखें, और मावा को लगातार चलाते हुए हल्का सा कलर बदलने तक पका लीजिए| मावा के कलर बदलने और उसमें से घी निकलने पर मावा भून कर तैयार है, इसे प्याले में निकाल लीजिए |

लौकी में बहुत कम जूस बच जाने पर इसमें , घी डाल दीजिए और लगातार चलाते हुए 2-3 मिनट तक अच्छे से भून लीजिए | लौकी के भून जाने पर इसमें भूना हुआ मावा, काट कर रखे हुए काजू, बादाम और इलायची पाउडर डालकर स‌भी चीजों को 1-2 मिनिट अच्छे स‌े मिलाते हुए हलवे को पका लीजिए |

हलवे को लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर 3-4 मिनिट के लिए पकने दीजिए | हलवा बनकर तैयार है | हलवे को प्याले में निकाल लीजिए और कटे हुए काजू और बादाम स‌े गार्निश कीजिए | गरमा गरम लौकी का स्वादिष्ट हलवा बनकर तैयार है |

और पढ़े- सर्दियों में लौकी का हलवा खाने से क्या होता है?

8
1
Replying to the question above
Answered on12/18/23

क्या आप जानते हैं सुबह खाली पेट भीगे चने खाने की सलाह विशेषकर खिलाड़ियों और कसरत करने वालों को क्यों दी जाती है? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं। इस लेख में हमारे साथ जानिए शरीर की विभिन्न परेशानियों के लिए चना खाने के फायदे और इसे खाने के विभिन्न तरीके। साथ ही यहां हम काबुली चना में मौजूद पोषक तत्वों और भीगे चने खाने के फायदे भी बताएंगे। मोटापे से परेशान लोग चने का सेवन कर सकते हैं। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि चने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो अत्यधिक भूख को नियंत्रित कर वजन घटाने में सहायता कर सकता है। इसके अलावा चना फाइबर और प्रोटीन से भी समृद्ध होता है, जो वजन कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।


वहीं, भूरा चना छिलके सहित खाया जाए, तो यह धीरे-धीरे पचता है और लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता है। ऐसे में वेट लॉस के लिए सूखे या फिर भीगे चने खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। पाचन स्वास्थ्य के लिए भी काबुली चना के फायदे बहुत हैं। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए चना पेट संबंधी समस्याओं जैसे गैस की परेशानी, कब्ज की शिकायत, डायरिया की समस्या व सख्त मल आदि को ठीक कर स्वस्थ पाचन को बढ़ावा दे सकता है। वहीं, एक रिपोर्ट के अनुसार फाइबर कब्ज जैसी स्थितियों के अलावा कोलन कैंसर के जोखिम को भी कम कर सकता है। इस आधार पर माना जा सकता है कि पाचन के लिए अंकुरित चने के फायदे कई हैं। रोजाना सुबह खाली पेट अंकुरित चने खाए जा सकते हैं।

इसके अलावा, चने में मौजूद लाइकोपीन, बायोइकनिन-ए और सैपोनिन जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड कैंसर से बचाव में मददगार साबित हो सकते हैं। आंखों के लिए भी चने के फायदे देखे जा सकते हैं। बता दें कि चना विटामिन-सी और बीटा-कैरोटीन नामक तत्वों से समृद्ध होता है। वहीं, ‘एज-रिलेटेड आई डिजीज स्टडी’ में पाया गया है कि बीटा-कैरोटीन बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी कम होने के जोखिम को कम कर सकता है। इसके अलावा, विटामिन-सी को भी आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना गया है।

Letsdiskuss

S
View Profile
3