इस दुनिया में अनेको खूबसूरत फूल है, कुछ फूल इतनी ज्यादा खूबसूरत है कि लोग इनकी जिंदगी भर तारीफ करते नहीं थकते हैं कुछ फूल शांति और कुछ फूल मित्रता का, तो कुछ प्रेम का प्रतीक माने जाते हैं। आज के इस लेख में हम ऐसे ही वृंदा फूलों के बारे में आपको जानकारी देंगे।
1).चेरी ब्लॉसम (Cherry Blossom flower) - बेहद ही खूबसूरत हैचेरी ब्लॉसम का फूल। इतना ज्यादा खूबसूरत होने के बावजूद भी ये फूल केवल दुनिया की कुछ ही देशों जैसे भारत,पाकिस्तान,जापान,साइबेरिया और चीन में ही मिलता हैं।। भारत की यदि बात करे तो चेरी ब्लॉसम का फूल यहां मेघालय में और हिमाचल के कुछ राज्यों में देखने को मिलता है । चेरी ब्लॉसम का फूल नवंबर के महीने में खिलता है शायद आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फूल के खिलने पर मेघालय में जश्न भी बनाया जाता है और कई महोत्सव भी आयोजित किए जाते हैं।
2)सूरजमुखी(sunflower)- सूरजमुखी का फूल सूर्य के समान ही पीले रंग का होता है और बहुत ही खूबसूरत होता है। सूरजमुखी के फूल में एक अलग ही चमक होती है जिस कारण हर कोई इसे अपने घर में लगाना चाहता है। भारत में यह फूल मैदानी क्षेत्रो से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में भी पाया जाता है। इसके साथ ही सूरजमुखी का फूल विश्व के अनेक देशों में पाया जाता है।
3. डहेलिया (Dahlia) - डहेलिया का फूल दिल लुभाने वाला गुलाबी रंग का एक बड़ा फूल है। मैं उत्तराखंड के नैनीताल जिले में रहता हूं और मैंने भी अपने घर में कई डहेलिए के फूल लगाए हैं हमारे घर में डहेलिया का फूल पहले से ही मौजूद हैं जो घर की सुंदरता को चार चांद लगाते हैं।डहेलिया के फूल भारत से लेकर विश्व के कई देशों में पाए जाते हैं लेकिन अगर इसके जन्म की बात करें तो इसका जन्म मेक्सिको में हुआ था। मैक्सीको से ही डहेलिया का फूल पूरे विश्व में फैला है। वनस्पति वैज्ञानिक ऐंडरोज डेहल ने इस खूबसूरत फूल का नाम डहेलिया रखा। डहेलिया का फूल अनेकों रंग का होता है या अक्षर गुलाबी, पीला और सफेद रंग में पाया जाता है। इसके अलावा पूरी दुनिया में नीले रंग को छोड़कर डहेलिया की हर प्रकार की प्रजाति कम से कम 50,000 प्रकार की प्रजातियां पाई जाती हैं।
4. ट्यूलिप(Tyulip)- केउकेनहॉफ फूलों का बगीचा जो कि नीदरलैंड्स में स्थित है। यह एक विशाल बगीचा है जो 32 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस विशाल बगीचे की यह खासियत है कि यहां पर हर बसंत के मौसम में लाखो ट्यूलिप फूल खिलते हैं। शायद आपको जानकर हैरानी होगी कि टयूलिप के फूल केवल 5 से 7 दिनों के लिए ही खिलते हैं। यह देखने में हल्का नीले रंग के होते हैं इसके अलावा भी यह अन्य कई प्रकार के रंग के होते हैं जो कि बेहद ही खूबसूरत फूल है।
5. रोज Rose - आज की डेट में गुलाब का फूल हर किसी को पसंद है। अक्सर प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे का गुलाब का फूल देखकर प्रपोज करते हैं। इससे यह पता चलता है यह फूल कितना ज्यादा महत्वपूर्ण और खूबसूरत फूल होता है। गुलाब का फूल प्यार का प्रतीक माना जाता है यह अक्सर लाल गुलाबी, सफेद पीले और बैगनी रंग का होता है। भारत में काफी ज्यादा गुलाब का फूल पाए जाते है इसके अलावा यह विश्व के अनेक देशों में पाया जाता है इसे किसी जलवायु की जरूरत नहीं पड़ती है ठंडे और ग र्म दोनों प्रकार की जलवायु में देखने को मिलता है।
6. लोटस (कमल) - जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि कमल हमारा राष्ट्रीय पुष्प है। कमल एक राष्ट्रीय पुष्प होने के साथ ही एक बहुत ही खूबसूरत फूल है इसे देवताओं का फूल भी कहा जाता है क्योंकि अक्सर देवताओं के हाथों में कमल देखने को मिलता है। कमल का फूल कीचड़ में खिलता है लेकिन कीचड़ में खिलने के बावजूद भी यह बेहद ही सुगंधित और खूबसूरत फूल होता है। कमल का फूल भारत समेत चीन,इंडोनेशिया आदि मध्य एशिया के देशों में भी पाया जाता है।
7. वॉटर लिली - वाटर लिली का फूल जलीय फूलों की रानी नाम से जाना जाता है। यह इतना ज्यादा खूबसूरत होता है कि एक बार जो ऐसे देख लेता है वह हमेशा ही इसकी खूबसूरती की तारीफ करते -करते थकता नहीं है। भारत समेत पूरी दुनिया के कई देशों में यह फूल पाया जाता है भारत के अलावा यह फूल कनाडा,जापान,अमेरिका जैसे देशों में देखने को मिलता हैl पूरी दुनिया भर में वाटर लिली के कम से कम 100 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। यह फूल लाल सफेद पीले नारंगी रंगो में होता है। वाटर लिली की प्रजातियां लिली,टाइगर लिली,स्टैंड लिली आदि है।