गुझिया सभी के घर तीज के दिन बनाई जाती है! गुझिया खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं इसे सभी लोग खाना पसंद करते हैं ! गुझिया तीज के अलावा भी बाकी के त्योहारों में भी बनाई जाती हैं जैसे - होली,रक्षाबंधन आदि !
सामग्री:- 1 किलो मैदा,रिफाइन का तेल, पानी, आधा किलो खोवा,1 कप चीनी, इलायची पाउडर, काजू बादाम किसमिस छुहारा नारियल, आदि !
गुझिया बनाने की विधि :-
सबसे पहले हमें थोड़ा सा रिफाइन का तेल मैदे में डालकर आटे को मिक्स कर लेना चाहिए और फिर उसमें पानी डालकर आटे को गूथ कर रख देना चाहिए !
गुझिया में भरने के लिए - सबसे पहले हमें कढ़ाई में तेल या घी डालकर खोवा को भून लेना चाहिए और उसको ठंडा होने के लिए रख देना चाहिए! जबर ठंडा हो जाए तो उसमें कटे हुए सभी मसाले जैसे- काजू, बादाम, किसमिस, नारियल, छुहारा, इलायची पाउडर आदि सभी मसालों को मिला लेना चाहिए ! इसके बाद आप गूथा हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर बेल लेनी चाहिए! फिर बेली गई छोटी रोटी में मसाले को भर देना चाहिए और मिक्चर की सहायता से उसे बंद कर के गुझिया को निकाल लेना चाहिए!फिर कढ़ाई में तेल डालकर कढ़ाई को गर्म करके सभी गुझिया को सिरा लेना चाहिए!

