P
parvin singh· 5 years ago
Exploring innovations, digital trends, and scientific discoveries through reliable, practical, and easy-to-understand content.

हर अगली पीढ़ी में इंसान का औसत जीवन क्यों घट रहा है?

0
7K

Join this conversation

Sort By

वर्तमान समय में पुरुषों की औसत आयु 70 से 72 वर्ष है और महिलाओं की औसत आयु 75 वर्ष है जो समय के साथ साथ घटती जा रही है।

आयुर्वेद शास्त्र के अनुसार पहले के समय में मनुष्य की आयु लगभग 120 वर्ष हुआ करती थी जो वर्तमान समय में घटकर लगभग आधी रह गई है। इसका मुख्य कारण यह भी हो सकता है कि पहले के लोगों की जीवन शैली आधुनिक युग से बिल्कुल अलग थी। उनका खानपान शुद्ध और उनकी दिनचर्या में व्यायाम शामिल रहता था।

पहले के मनुष्य किसी भी कार्य को करने के लिए शारीरिक बल का प्रयोग करते थे जिस वजह से उनका शरीर स्वस्थ रहता था। उदाहरण के लिए उन्हें कहीं भी जाना होता था तो पैदल ही पहुंच जाते थे। आधुनिक समय में कोई भी व्यक्ति एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए वाहन का प्रयोग करता है जिस वजह से उन का शारीरिक व्यायाम नहीं हो पाता और शरीर में बहुत सी विकृतियां उत्पन्न हो जाती हैं जिस से तरह-तरह की बीमारियों से उन का शरीर ग्रस्त हो जाता है, जैसे हृदय की बीमारियां, रक्तचाप, मधुमेह यह बीमारियां आज के मनुष्य में अत्यधिक पाई जाती हैं लेकिन पहले के मनुष्य में ये सभी बीमारियां बहुत मुश्किल से होती थी क्योंकि उनकी दिनचर्या अभी के मुकाबले बिल्कुल ही अलग थी। आज के समय में मशीनों और टेक्नोलॉजी का उपयोग जितना बड़ा है लोगों का जीवन उतना ही आरामदायक हो गया है इस वजह से उनका शारीरिक व्यायाम नहीं हो पाता और उनके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो रही है। जिस वजह से उनकी औसत आयु घट रही है।

Letsdiskuss

वर्तमान समय में मनुष्य की उम्र घटने की एक वजह यह भी है कि वह खानपान का ध्यान नहीं रखते हुए अपने स्वाद के अनुसार खाना ज्यादा पसंद करते हैं। वह जंक फूड को ज्यादा महत्व देते हैं जंक फूड वह होता है जिसमें स्वाद तो होता है लेकिन शरीर के लिए उपयुक्त जरूरी न्यूट्रिशंस जैसे फाइबर, कैल्शियम, एनर्जी बहुत ही कम होती है फैट और कोलेस्ट्रॉल अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है इस वजह से हृदय कमजोर हो जाता है और शरीर में मोटापा बढ़ने लगता है, जो शरीर को कमज़ोर कर देता है। वर्तमान समय में मनुष्यों की खाने-पीने की बुरी आदतें जैसे मदिरापान, धूम्रपान भी एक वजह घटती उम्र की हो सकती है क्योंकि धूम्रपान करने से फेफड़े कमजोर हो जाते हैं, और मदिरापान करने से किडनी खराब हो सकती हैं जो कि इंसानों की मौत की वजह बन सकती हैं।
और खाद पदार्थों में होने वाली मिलावट भी घटती उम्र की वजह होती है परंतु पहले के मनुष्यों का खान पान बिल्कुल शुद्ध रहता था उनमें उसमें कुछ मिलावट नहीं रहती थी उदाहरण के लिए वह दूध, दही, घी शुद्ध खाते थे जिस वजह से उनके शरीर को जरूरी पौष्टिक तत्व आसानी से मिल जाते थे और उनकी उम्र अधिक रहती थी। उनका शरीर भी बीमारियों से दूर रहता था।

वर्तमान समय में पर्यावरण में इतना प्रदूषण फैल गया है चाहे वह जल प्रदूषण हो वायु प्रदूषण हो या ध्वनि प्रदूषण हो, यह मनुष्यों की बीमारी की वजह बनता है। यह प्रदूषण फैक्ट्रियों और वाहनों से निकलने वाला हानिकारक धुआं इसमें अत्यधिक मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य प्रदूषित गैसे मिली रहती हैं जो हवा में गुल कर उसे प्रदूषित करता है। और फैक्ट्रियों से निकलने वाला प्रदूषित जल जो नदियों में मिलकर नदियों के जल को प्रदूषित करता है।

यह प्रदूषण वर्तमान समय में मनुष्य के शरीर के भीतर किसी न किसी रूप में जाता है और उन्हें बीमार बनाता है पहले के समय में यह प्रदूषण नहीं था जिस वजह से वह शुद्ध जल और वायु ग्रहण करते थे जो उनके शरीर को स्वस्थ बनाए रखता था।

यही कारण है जिस वजह से वर्तमान समय में मनुष्य की आयु पहले के मनुष्यों के मुकाबले धीरे-धीरे कम हो रही है

वर्तमान समय में बात की जाए तो शहरों में रहने वाले मनुष्य ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले मनुष्यों से अधिक बीमार रहते हैं क्योंकि शहर में प्रदूषण अधिक होता है और गांवों में कम होता है।

Article image

Answered by
S
View Profile
Answered on10/13/21
0