Asked 8 years ago

आधुनिक समय मे नवीनतम तकनिकी के क्या महत्व है ?

0
1.1K
A
Aman KumarAuthor

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer
वर्तमान युग मे बिना तकनिकी सुविधा के जीवन जीना साधारण नहीं है | लोग इन सबके इतने आदि हो चुके है के तकनिकी सुविधा के वो अब सांस भी नहीं लेना चाहते | जहां तकनिकी सुविधाओं ने मनुष्य को कई सुविधा दी वही पर मानव जीवन को अस्त -व्यस्त करने मे भी इसी तकनिकी है हाथ है | मनुष्य मे आलश्य भर गया अब वो हर काम मशीन की सहायता से करना चाहता है |
 
नेट न्यूट्रैलिटी का मतलब है कि इन्टरनेट पर हर यूजर के साथ समानता का व्यवहार किया जाये | अर्थात सभी यूजर्स को सोशल मीडिया, ईमेल, वॉइस कॉल, ऑनलाइन शॉपिंग और यूट्यूब वीडियो जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए इन्टरनेट की एक समान स्पीड और एक्सेस उपलब्ध हो |
 
आज हम इन्टरनेट और सोशल मीडिया के युग में रह रहे हैं | दुनिया के कुल 7.47 बिलियन लोगों के बीच 4.9 बिलियन मोबाइल फोन हैं | इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि मोबाइल लोगों की जिंदगी का कितना अभिन्न अंग बन चुका है | आजकल एक मिनट में ऑनलाइन शॉपिंग पर $751522 खर्च कर दिया जाता हैं | यह लेख इंटरनेट पर एक मिनट में होने वाली ऐसी ही विभिन्न गतिविधियों के बारे में कुछ बहुत रोचक तथ्य बता रहा है |
 
नैनो टेक्नोलॉजी वह अप्लाइड साइंस है, जिसमें 100 नैनोमीटर से छोटे पार्टिकल्स पर भी काम किया जाता है | ऐसा कहा जा रहा है कि भविष्य में हर तकनीक का आधार नैनो होगा | वर्तमान में भी हमारी रोजमर्रा की जरुरत की चीजों से लेकर मेडिसिन और बड़ी-बड़ी मशीनरी में नैनो टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है |
 
आजकल स्मार्टफोन हर कोई इस्तेमाल करता है, जो कि लाइफ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है | इन छोटे डिवाइसों की मदद से एक दुसरे के साथ कनेक्ट और अपडेट रहते है, यहां तक की यह एक मनोरंजन का भी अच्छा स्रोत बन गया है |
 
भारत में अभी भी 4G नेटवर्क का विस्तार हो रहा है, मगर दुनियाभर के टेलिकॉम ऑपरेटर्स मोबाइल टेक्नॉलजी की अगली जेनरेशन 5G लाने की तैयारी में जुट गए हैं। 3G और 4G के मामले में पीछे रही भारत सरकार चाह रही है कि 5G के मामले में वह दुनिया के अन्य देशों के साथ चल सके l इसीलिए उसने 5G लाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस लेख में हमने 5G नेटवर्क, उसकी स्पीड, उसकी खूबियां और कमियां जैसे सवालों का जवाब देने की कोशिश की है l इसके साथ ही भारत में 5G को लेकर क्या तैयारी की जा रही है |
S

Answered By Sameer Kumar

Author
View Profile
Updated on05/21/26
Like
25

आधुनिक समय में नई तकनीक का महत्व बहुत बढ़ गया है क्योंकि आज लगभग हर क्षेत्र तकनीक पर निर्भर हो चुका है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, व्यापार, खेती, संचार और मनोरंजन सभी जगह नई तकनीक ने काम को तेज और आसान बना दिया है। इंटरनेट, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मोबाइल ऐप्स और डिजिटल सेवाओं की वजह से लोग घर बैठे कई काम कर पा रहे हैं।

कंपनियाँ भी नई तकनीक की मदद से तेजी से आगे बढ़ रही हैं। हालांकि तकनीक के साथ साइबर अपराध, डेटा सुरक्षा और स्क्रीन की लत जैसी समस्याएँ भी बढ़ी हैं। Honestly, आज के समय में जो व्यक्ति नई तकनीक को समझता और अपनाता है, उसके लिए अवसर भी ज्यादा बढ़ जाते हैं।

Must read: इंटरनेट का उपयोग करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है ?

 

A

Answered By Aanya Sharma

Translating science and technology into stories that inform, challenge, and matter.
View Profile

Aanya Sharma is a science and technology writer with over 5 years of experience and 300+ published articles across leading digital platforms. She holds a Bachelor's degree in Science (Physics) from Delhi University, which grounds her writing in scientific literacy and gives her the ability to evaluate technical claims with accuracy. Her work has appeared on platforms including The Wire Science, Analytics India Magazine, and Digit.in, where she has covered artificial intelligence, space exploration, consumer technology, environmental science, and emerging tech policy. With a focus on accuracy and clarity, her writing makes complex scientific and technological developments accessible to readers without a technical background. Aanya has participated in science communication panels at events including the India Science Festival and has been recognised as a contributor to responsible tech journalism in India. She is an active member of the National Association of Science Writers (NASW) and maintains a public portfolio of her published work. Across all her work, her writing is grounded in verified sources and a commitment to editorial standards — delivering content that readers can rely on in a space where misinformation spreads easily.

Answered on05/13/26
0
आधुनिक समय तकनीकी का समय है | और तकनीकी का बहुत महत्व है | वैसे देखा जाए तो मानव जीवन में तकनीक इंसान की जरूरत बन गए है | और हर रोज मनुष्य को कुछ नया ही चाहिए | जैसे व्हाट्सप्प को ही देख लो उसमे हर रोज नए नए बदलाव हो रहे है | सोशल मीडिया ने मानव को बहुत आलसी बना दिया है |

आधुनिक तकनीक मानव जीवन जितना को आसान बना रही है उतना ही मनुष्य को आलसी बना रही है और देखा जाए तो तकनिकी उसके व्यवहार में बहुत अंतर ला रही है | अर्थात उसका सामाजिक जीवन खत्म सा होता जा रहा है | अब आप ही सोचिये पहले जब फ़ोन नहीं हुआ करते थे तब हम अपने मित्र से मिलने ही जाते थे ,उसका जन्म दिन हुआ तो उस दिन मिलना जरुरी होता था | परन्तु आज का समय देखिये ,अब हम अपने मित्र को मिलकर उसको जन्म दिन की बधाई नहीं देते फ़ोन कर देते है और ज्यादा व्यस्त रहे तो मैसेज कर दिया |

पहले हमे कुछ याद करना होता था तो वो बाते हम दिमाग में रखते थे ,फ़ोन नंबर याद रखते थे परतु अब मोबाइल आ गया है तो सारे नंबर उसमे सेव किसी का नंबर याद नहीं ,जन्म दिन हो या कोई भी मौका उसका नोटिफिकेशन हमारे फेसबुक के जरिये,या हम मोबाइल पर रिमाइंडर डाल देते है | सब कुछ आसान हो गया है ज़िंदगी में इस तकनीकी की सहायता से | इसका मानव जीवन पर बहुत अच्छा महत्व है परन्तु कुछ बुरा भी है |


A

Answered By Aditya Singla

Author
View Profile
Answered on04/07/18
0