आजकल सड़क दुर्घटना एक आम समस्या सी हो गई है।
अक्सर आप सभी ने देखा ही होगा कि आजकल के लड़के इतनी तेज से गाड़ी चलाते हैं कि अचानक ब्रेक ना लगने के कारण उनका एक्सीडेंट हो जाता है और वहीं पर उनकी मृत्यु हो जाती है।
आजकल के लड़के सड़क पर बाइक चलाते वक्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं जिसकी वजह से अचानक उनके सामने वाहन आ जाने के कारण उनका एक्सीडेंट हो जाता है जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो जाती है या फिर वह घायल हो जाते हैं।
आजकल अधिकतर एक्सीडेंट होने का कारण नशे में धुत्त होने के कारण होते हैं क्योंकि अधिकतर लड़के नशे में होने के कारण बाइक को सही ढंग से ना चलाने की वजह से उनका एक्सीडेंट हो जाता है। इसी प्रकार ऐसे बहुत से कारण है जिसकी वजह से सड़क दुर्घटना अधिक होने लगी हैं। 





