Asked 7 years ago

वास्तु के हिसाब से नींबू घर में कैसे बुरी नज़र रोक सकता है ?

Like
2
942

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

वास्तु शाश्त्र की बात जहां आती है, वहाँ सभी लोग इस पर भरोसा करते है | आज कल वास्तु पर लोगों का भरोसा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है | वास्तु में चीज़ों से लेकर उनको रखने की दिशा, घर में रंगो का निर्धारण सब कुछ वास्तु के हिसाब से किया जाता है | वास्तु के हिसाब से एक नीम्बू घर को बुरी नज़र से कैसे रोक सकता है, इसके बारें में बताते हैं, आपको |


कैसे करें नीम्बू का इस्तेमाल -


घर और दूकान के बाहर लगाएंनीम्बू मिर्च :-


दूकान के बाहर हरी मिर्च और नीम्बू टांग के रखने से दूकान या मकान को नज़र नहीं लगती | नीम्बू का खट्टापन और मिर्च का तीखापन बुरी नज़र वाले व्यक्ति की एकाग्रता को भंग करता है | जिससे वह घर या दूकान को अधिक देर तक नहीं देख पाता |

वास्तु दोष को नीम्बू मिटा देता है :-

अपने घर में नीम्बू का पेड़ जरूर लगाएं | जिस घर में नीम्बू का पेड़ लगा होता है, उस घर में कभी नकारात्मक ऊर्जा नहीं आ सकती | साथ ही नीम्बू का पेड़ आसपास के वातावरण को शुद्ध भी रखता है | नीम्बू का पेड़ वास्तु दोष को भी दूर करता है |

सफल होने के लिए नींबू का इस्तेमाल :-

कई बार ऐसा होता है, लोग कड़ी मेहनत करते हैं, मगर फिर भी उन्हें सफलता नहीं मिलती | ऐसे लोगों के लिए नीम्बू बहुत ही लाभदायक साबित हो सकता है | अगर हर काम को करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही तो आप उसके लिए किसी भी हनुमान मंदिर में जाकर एक नींबू और 4 लौंग ले जा कर चढ़ा दें, और उसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें | इससे आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी |

यह कोई काला जादू नहीं है | यह सिर्फ वास्तु दोष को खत्म करने का एक जरिया है |

Answered By पंडित दयाराम शर्मा

Astrology Insights Expert
View Profile

शिव शक्ति ज्योतिष केंद्र सनातन धर्म मंदिर

Updated on12/19/18
Like
1