Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

आवलें का पानी रोज पीने के क्या फायदे हैं ?

Featured
12
10.9K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on04/23/26

आंवले का पानी रोज पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। यह विटामिन C से भरपूर होता है, जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को मजबूत बनाता है और बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

यह पाचन तंत्र को बेहतर करता है और कब्ज, गैस जैसी समस्याओं को कम करता है। रोजाना आंवले का पानी पीने से त्वचा साफ और चमकदार बनती है, साथ ही बाल भी मजबूत और घने होते हैं।

इसके अलावा, यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और वजन नियंत्रित रखने में भी सहायक होता है।

सीधे शब्दों में, आंवले का पानी शरीर को अंदर से स्वस्थ और मजबूत बनाने में बहुत फायदेमंद होता है।

R
View Profile
1
Replying to the question above
Answered on11/25/21

आमतौर पर आंवले के पानी को हम सबको पीना चाहिए क्योंकि आंवले में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन को सुधारने में मदद करता है। और आमला के पानी पीने से पाचन की क्रिया भी बेहतर होती है आमला में प्राकृतिक का काम करता। आमला का पानी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है त्वचा पर जादुई असर होता आमला पानी का सेवन करने से मुंहासे बढ़ती उम्र का असर और स्वस्थ त्वचा की समस्या दूर हो जाती है। और आमला के पानी पीने से कब्ज और एसिडिटी से भी छुटकारा मिलता है और आमला एक ऐसा फल है जो अपने औषधीय गुणों की वजह से जाना जाता है कैल्शियम, विटामिन सी, आयरन, फास्फोरस, कैरोटीन, और विटामिन बी, कांप्लेक्स से भरपूर आंवले को रोजाना खाने से शामिल करने की सलाह दी जाती है। हां और आंवले को काटकर धूप में सुखा लें फिर इसे पीसकर पाउडर भी तैयार करें इसे रोजाना एक चम्मच पाउडर पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं.।Article image

Aanchal Singh
View Profile
18
Replying to the question above
Answered on07/30/21

आंवला जिसे आमतौर पर आवला या वैज्ञानिक रूप से फाइलेन्थस एम्ब्लिका के नाम से भी जाना जाता है। यह एक प्रकार का भारतीय आंवला है। यह खट्टे फल हल्के हरे रंग का होता है और इसमें कई लाभकारी गुण होते हैं जो व्यक्ति को अविश्वसनीय रूप से लाभान्वित कर सकते हैं।

आंवला को भारत में एक धार्मिक या पवित्र फल माना जाता है, क्योंकि इसमें कई उपचार गुण होते हैं और यहां तक ​​कि कुछ धार्मिक अनुष्ठानों में भी इसका उपयोग किया जाता है। एक लोकप्रिय स्वास्थ्य पोर्टल के अनुसार, इस सुपरफूड में एक संतरे से आठ गुना अधिक खनिज और विटामिन और आठ गुना अधिक विटामिन सी होता है। इसमें अनार की तुलना में 17 गुना अधिक एंटीऑक्सीडेंट शक्ति होती है, इसलिए आंवला का रस अच्छे स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है।

  • चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, आंवला का रस आपकी खांसी और फ्लू और मुंह के छालों के इलाज में बहुत मददगार हो सकता है। यदि प्रतिदिन दो चम्मच आंवले के रस में समान मात्रा में शहद और नींबू मिलाकर सेवन किया जाए तो यह अद्भुत काम कर सकता है। खांसी और फ्लू के लिए सबसे अच्छे घरेलू उपचारों में से एक आंवला का रस है।
  • आंवला का रस आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है, क्योंकि इसमें अमीनो एसिड और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो हृदय के समग्र कामकाज में सहायता करते हैं।
  • यह जादुई खट्टे फलों का रस मधुमेह और अस्थमा जैसी सांस की बीमारियों के प्रबंधन में भी फायदेमंद है।
  • चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, आंवला की क्षारीय प्रकृति प्रणाली को साफ करने और पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायता करती है।
  • रोजाना आंवले का रस पीने से आपके लीवर को काम करने में मदद मिलती है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।
  • चूंकि इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है, यह आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस से भी भरपूर होता है और इसलिए इसे संपूर्ण पोषण पेय के रूप में सेवन किया जा सकता है।
  • आंवले के रस में मौजूद अमीनो एसिड और प्रोटीन बालों के विकास में, बालों के झड़ने से निपटने और जड़ के साथ-साथ शाफ्ट को पुनर्जीवित करने में लाभ देता है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर आप आंवले के रस की रुई को अपने चेहरे पर लगाते हैं तो यह निशान, पिगमेंटेशन और दाग-धब्बों से लड़ सकता है। साथ ही वजन घटाने के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि यह शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करता है और आपके पेट को ठीक से साफ करता है।

Article image

R
View Profile
19
Replying to the question above
Answered on12/08/22

आंवले का पानी रोज पीने के कई सारे फायदे मिलते है -

सुबह खाली पेट आंवले के पानी पीने से पाचन मजबूत होता है और पेट संबंधी सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। यह कब्ज, अपच, ब्लोटिंग, गैस और अन्य पेट से जुड़ी समस्याओं से भी राहत दिलाता है साथ ही भोजन से पोषक तत्वों के अवशोषण में भी सहायक होते है।

जिन व्यक्तियों को ब्लड शुगर होता है उन्हें रोजाना खाली पेट आंवले को उबालकर उसका पानी पीना चाहिए जिससे ब्लड शुगर लेवल धीरे -धीरे कम होने लगेगा।Article image

S
View Profile

Mp

8
Answered on12/09/21

रोजाना दही खाने से बहुत से फायदे होते है -

•हमें रोजाना दही खाना चाहिए क्योंकि दही मे कैल्शियम और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा पायी जाती है, ऐसे मे आप दही रोजाना सेवन करने से आपकी हड्डियां और दाँत मजबूत होते है।

 

•रोज दही खाने से हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है, क्योंकि अक्सर लोगो की इम्यूनिटी कमज़ोर हो जाती है जिस वजह से उनको सर्दी जुकाम जल्दी होती है ऐसे मे उनको दही सेवन अवश्य करना चाहिए।

 

•जिन लोगो को दिल की बीमारी होती है उनको दही रोज खाना चाहिए क्योंकि दही खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।

 

• दही मे कैल्शियम, पौटेशियम, मैगीनिशियम, विटामिन b-12,विटामिन b-2 पाया जाता है जो मोटापा कम करने मे काफ़ी मददगार होता है, जो व्यक्ति मोटापा कम करना चाहते है उनको दही सेवन करना चाहिए।

 

Letsdiskuss

S
View Profile

Mp

23
4
Replying to the question above
Answered on12/08/22

दोस्तों आज हम इस पोस्ट में बताएंगे कि आंवले का पानी रोज पीने से क्या फायदे होते हैं आंवला एक औषधीय पौधा है इसका उपयोग ना केवल स्वास्थ्य में बल्कि स्किन केयर,हेयर केयर के लिए भी उपयोग किया जाता है। आंवले में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। और साथ ही आंवले का पानी पीने से भी बहुत से फायदे होते हैं। आंवले का पानी एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है आंवले का पानी रक्त को शुद्ध करता है आंवले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है यह बालों को मजबूत और झड़ने से रोकता है आंवले का पानी हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।

Article image

V
View Profile
7
Replying to the question above
Answered on11/23/22

आंवले का पानी पीने से सेहत के लिए लाभदायक होता है प्राकृतिक ने हमें कई अद्भुत चीजें प्रदान की है।

जो हमारे संपूर्ण शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है और इनका कई तरह से प्रयोग किया जा सकता है। ऐसा ही एक अद्भुत फल है आंवला आंवला एक बहुमुखी फल है। जो औषधीय गुणों के साथ हे अनेक स्वास्थ्य लाभ व से भी भरपूर है।

आंवले के पानी पीने के फायदे :

पेट संबंधी समस्याओं को दूर करें: सुबह के समय आवला पानी पीने से पाचन मजबूत होता है, यह कब्ज,अपच, ब्लाटिंग,गैस और अन्य पेट से जुड़ी समस्या से राहत प्रदान करता है। साथ ही भोजन से पोषक तत्व मैं अब शोषणमैं भी सहायक होता है।

त्वचा और बालों को हेल्दी रखें : आमला का पानी एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक होने के साथ ही प्यूरीफायर भी है यह रक्त को शुद्ध करता है और टॉक्सिंस को बाहर निकालता है। यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर होता है।Article image

Poonam Patel
View Profile
7
Replying to the question above
Answered on02/19/23

आंवले का पानी रोज पीने के फायदे -

- आंवले का पानी रोजाना सुबह पीने से डायबिटीज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

- आंवले के जूस को पीने से मुंहासे चेहरे की झुर्रियां कील आदि चीजों से छुटकारा मिलता है।

- जिन व्यक्तियों को ब्लड शुगर होता है उन्हें रोजाना खाली पेट आंवले का को उबालकर उसका पानी पीना चाहिए जिससे ब्लड शुगर केवल धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

- आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है आंवले का पानी पीने से सर्दी जुकाम और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।Article image

Poonam Patel
View Profile
6
Replying to the question above
Answered on09/16/22

आंवले का पानी पीने से हमारा वजन घटता है। आंवले का पानी पीने से डायबिटीज भी कंट्रोल मे रहता है। आंवले का पानी पीने से ब्लड शुगर का स्तर भी नियंत्रित रहता है। यह स्किन को हेल्दी रखने में भी बहुत ही फायदेमंद होता है। आंवले का पानी पीने से बालों की समस्या भी दूर होती है। आंवले का पानी पीने से पाचन शक्ति भी अच्छी रहती है। आंवला एक विटामिन सी का अच्छा स्रोत होता है जो हमारी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है Article image

preeti  patel
View Profile
7
Answered on12/18/21

अंवाले का मुरब्बा खाने से बहुत से फायदे होते है -


• पेट मे जलन, एसिडिटी होने पर अंवाले का मुरब्बा खाने से पेट जलन और एसिडिटी की समस्या दूर हो जाती है, क्योंकि की अंवाले मे फाइबर भरपूर मात्रा मे पाया जाता है।


• कुछ व्यक्तियों को बबासीर की समस्या होने पर अंवाले का मुरब्बा खाने से बबासीर समस्या ठीक होने लगती है।


• अंवाले मे विटामिन सी और विटामिन ई पाया जाता है जो हमारे त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है ऐसे मे अंवाले का मुरब्बा खाने से त्वचा मे झुरियां गयाब हो जाती है और चहेरा मे निखार आता है, चेहरे मे ठंडक रहती है जिससे चेहरे मे किसी तरह की फोडिया, फुंसी नहीं होती हैArticle image

preeti  patel
View Profile
26
8
Replying to the question above
Answered on01/14/22

आंवले का पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है अधिकतर लोग इसे औषधि के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इसलिए आंवले के पानी पीने के अनेक फायदे हैं

आंवले का पानी रोजाना सुबह पीने से डायबिटीज की समस्या से छुटकारा मिलता है

आंवले के जूस को पीने से मुहासे चेहरे की झुर्रियां कील आदि चीजों से छुटकारा मिलता है।

आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है आंवले का पानी पीने से सर्दी जुकाम और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

आंवले का पानी पीने से पेट संबंधी सभी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।Article image

Krishna Patel
View Profile
8
Replying to the question above
Answered on09/24/23

आवाले का पानी रोज पीने से अनेक फायदे होते हैं

आंवाला एक विटामिन सी का अच्छा स्रोत है जो जो हमारी स्क्रीन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

आवाले का पानी रक्त को शुद्ध करता है आंवल में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

जिन व्यक्तियों को ब्लड शुगर होता है उन्हें रोजाना खाली पेट आवाले का को उबालकर उसका पानी पीना चाहिए।

आवाले का पानी पीने से पेट संबंधित सभी बीमारियां ठीक हो जाते हैं।

आवाले का पानी रोजाना सुबह पीने से डायबिटीज की समस्या खत्म हो जाती है।

आवाले का जूस मुंहासे के लिए फायदेमंद चेहरे में पिंपल और दाग धब्बों को दूर करने के लिए आवाले का जूस बेहद ही फायदेमंद होता है।

जिनको भी हाई कोलेस्ट्रॉल की शिकायत होती है उन्हें रोजाना आवाले का पानी का सेवन करना चाहिए जिससे कोलेस्ट्रॉल की शिकायत कम हो हो जाती है।Article image

A
View Profile
1
Replying to the question above
Answered on11/20/18

आंवला का जूस स्वास्थ के लिए लाभदायक होता है | हर रोज एक आवलें का सेवन कई बीमारियों से बचाता है | आज आपको बताते हैं, आवलें का जूस आपके स्वास्थ पर किस प्रकार प्रभाव डालता है |


- त्वचा के लिए लाभदायक :-
आवलें का सेवन करने से आपकी त्वचा पर अच्छा प्रभाव होता है | आवलें में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर होती है | अगर आप आवलें का सेवन हर रोज करते हैं, तो इससे आपके चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं होती और उम्र का प्रभाव चेहरे पर जल्दी नहीं आता | आवलें के जूस के साथ शहद डालकर पीने से आपके चेहरे में चमक आती है |

- पेट के लिए लाभदायक :-
हर रोज आवलें का सेवन आपके पेट को भी स्वस्थ बनता है | कब्ज और अन्य तकलीफ से दूर करता है | हर रोज सुबह आंवले का जूस पीने से आपकी पाचन शक्ति भी मजबूत होती है, और पेट से सम्बंधित कई परशानियाँ दूर होती है |


- सर्दी जुखाम के लिए लाभदायक :-
आवलें के जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो मौसम परिवर्तन के हिसाब से मनुष्य के शरीर को ढाल लेती है | अगर आप आवलें के जूस का सेवन हर रोज करते हैं, तो आपको सर्दी-जुखाम नहीं लगता |

- कोलस्ट्रोल कम करें :-
जिनको भी हाई कोलोस्ट्रोल की शिकायत होती है, उनके लिए आवलें का जूस बहुत ही फायदेमंद होता है | आंवले के जूस का सेवन कोलोस्ट्रोल को नियमित करता है |

M
View Profile
9
Replying to the question above
Answered on11/24/18
डायबिटीज में फायदेमंद :-
आवलें का जूस में गैलिक एसिड,गेलौटेनिन, एलेजिक एसिड और कोरिलेंगिन होते हैं | आंवला का जूस डायबिटीज़ के लिए फायदेमंद होता है |

मुहासों के लिए फायदेमंद :-
आंवला जूस मुहासों के लिए फायदेमंद है | चेहरे में पिम्पल और दाग धब्बों को दूर करने के लिए आवलें का जूस बहुत ही फायदेमंद है |

अस्थमा के लिए फायदेमंद :-
आंवले का सेवन अस्थमा के मरीज़ के लिए बहतु फायदेमंद है और किसी भी प्रकार की फेफड़े की बीमारी के लिए यह जूस बहुत जरुरी है |
S
View Profile
8
Answered on12/02/21

जामुन खाने से हमें बहुत से फायदे होते है -

1.किसी को बार -बार दस्त लगते है तो वह काला नमक के साथ जामुन खाने पर दस्त की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा।

2.दांतो और मसूड़ों से खून आने पर जामुन खाने से काफ़ी राहत मिलती है।

3.जिन व्यक्तियों को दिल की बीमारी होती है उनको जामुन खाना चाहिए जिससे दिल की बीमारी राहत मिलती है।

4.जिन व्यक्तियों की बीपी बढ़ती है उनको जामुन सेवन करना चाहिए तथा इसके आलवा जामुन के बीज का भी सेवन कर सकते है।

Article image

S
View Profile

Mp

22
4
Replying to the question above
Answered on12/13/23

प्राकृतिक ने हमें कई अद्भुत चीज प्रदान की है,जो हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। और इनका कई तरह से प्रयोग किया जा सकता है, ऐसा ही एक अद्भुत फल है- आंवला। आंवला एक बहुमुखी फल है, जो औषधीय गुणों के साथ ही अनेक स्वास्थ्य लाभों से भी भरपूर होता है। चलिए अब हम आपको बताते हैं कि आंवलाका पानी रोज पीने से क्या फायदे होते हैं-

पेट संबंधित समस्याओं को दूर- सुबह के समय आंवला पानी पीने से पाचन मजबूत होता है और पेट संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। यह कब्ज,अपच, ब्लोटिंग,गैस और अन्य पेट से जुड़ी समस्या से भी राहत प्रदान करता है। साथ ही भोजन से पोषक तत्वों के अवशोषण में भी सहायक है।

डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी - सुबह खाली पेट आंवला का पानी का सेवन करने से हाई ब्लड शुगर को कम करने और सामान्य रखने में मदद मिलती है। यह फ्री रेडिकल्स से लड़ने, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में मदद करता है।

आंखों की बढाय रोशनी - आंवला विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। जिससे यह आंखों के लिए बहुत लाभकारी है, यह अंधेपन से बचाव, मैक्यूलर डिजनेरेशन को रोकने और आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए काफी लाभदायक होता है।

दिल को रखें स्वस्थ - आंवला का पानी पीने से बीपी कंट्रोल रहता है, खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है हर दिल को सेहतमंद रखने में मदद मिलती है। क्योंकि यह हार्ट अटैक, स्ट्रोक और फैलियर जैसी समस्याओं के प्रमुख जोखिम कारक है।

महिलाओं के लिए फायदेमंद है - आंवला का पानी पीने से हार्मोनल असंतुलन की समस्या में सुधार होता है। पीसीओएस वाली महिलाओं के लिए फायदेमंद है। यह प्रजनन क्षमता में सुधार करता है और पीरियड्स को नियमित करने में भी मदद करता है।

Letsdiskuss

Kamlesh Patel
Culture & Tradition Lover
View Profile
1