A
Amayra Badoni· 7 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

अनार के छिलके स्वास्थ के लिए किस तरह फायदेमंद है ?

4
8.9K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on09/20/18

अनार एक ऐसा फल है, जो बहुत ही फायदेमंद होता है | परन्तु क्या आप जानते हैं अनार के साथ-साथ उसका छिलका भी फायदेमंद होता है | जब किसी भी मनुष्य का स्वास्थ ख़राब होता है, या उसमें खून की कमी हो जाती है, तो उसको अनार का जूस पीने की सलाह दी जाती है | अनार को छील कर खाना या जूस पीना दोनों ही स्वस्थ के लिए लाभकारी होते हैं |

अनार के छिलके स्वास्थ के लिए किस प्रकार लाभदायक है, आज आपको इसकी जानकरी देते हैं –
- पाचन के लाभदायक :-
अनार के छिलकों में कई एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते है, जो की शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं | अगर आप अनार के छिलके को सूखा कर और पीस कर उसकी चाय बनाते हैं, और पीते हैं, तो आपकी पाचन क्रिया सही रहेगी और आपका शरीर कई गंभीर रोगों से बचेगा | यदि आपको डायरिया हुआ है, तो इसकी चाय आपके लिए अत्यधिक लाभकारी है |
- दिल की बीमारी के लिए लाभदायक :-
अनार के छिलके की चाय में Flavonoids, Phenolics और भी कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स होते है, जिसका सेवन आपको दिल की बीमारी से बचा सकता है | इस चाय के सेवन से ब्लड प्रेशर सही रहता है, और साथ ही यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम करता है |
- उम्र का प्रभाव कम करें :-
इस चाय का नियमित सेवन आपको कई बीमारियों से बचाने के साथ-साथ आपकी उम्र के प्रभाव को भी कम करता है | अनार के छिलके की चाय पीने से आपके चेहरे की झुर्रियां और काले घेरे कम होते हैं, और साथ ही जोड़ों के दर्द और हड्डी की कमजोरी में भी यह चाय फायदेमंद होती है |
कैसे बनाएं छिलकों की चाय-
आप अनार के छिलकों को सूखा कर पीस लें, फिर उसको पानी के साथ उबाल कर उसमें नीम्बू का रस और शहद डालें | लीजिये आसानी से अनार के छिलकों की चाय तैयार है |
Article image

K
View Profile

हिंदी लेखक

2
Replying to the question above
Answered on01/06/23

वैज्ञानिक रिपोर्ट के अनुसार, अनार के छिलके के मेथनॉल अर्क में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाये जाते हैं, जो इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट खराब कोलेस्ट्रोल को कम कर सकते हैं, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है इसके अलावा, एंटीऑक्सीडेंट शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, विषाक्त तत्वों और फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करके हृदय रोग के खतरे क़ो कम किया जा सकता है।

अनार के छिलके का उपयोग हम मुंह को स्वस्थ रखने के लिए भी कर करते हैं। इसमें पॉलीफेनोलिक फ्लेवोनोइड्स गुण पाए जाते हैं, जिनमें एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। ये गुण कीटाणुओं और फंगस को खत्म कर संक्रमण को दूर रखने में मददगार होते है।

Article image

S
View Profile

Mp

1
Replying to the question above
Answered on10/02/23

अनार के छिलके स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार फायदेमंद होते हैं मैं आपको बताती हूं कि अनार के छिलके भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं आप अनार के छिलकों को सुखा कर पीस लें फिर, उसको पाने के साथ उबालकर उसमें नींबू का रस और शहद डालें। लीजिए आसानी से अनार के छिलकों की चाय तैयार कर लीजिए। अनार के छिलके सांसों की दुर्गंध, मसूड़े की सूजन और मुंह के छालों को रोकने जैसी कोई समस्याओं को निपटने में मदद कर सकते हैं। इससे मुंह के छालों का इलाज भी किया जा सकता है। हम आपके यहां पर बताते हैं,कि खराब दांत स्वच्छता कैसे मुंह के कैंसर के कारण बन सकते हैं। धूप में सुखाए हुए अनार के छिलके का एक चम्मच पाउडर एक गिलास पानी में डालकर अच्छी तरह से मिले इसके बाद इस मिश्रण से गरारे करें।Article image

Poonam Patel
View Profile
0