Advertisement

Advertisement banner
Health & Beautyदूध के अलावा और किन चीजों से कैल्शियम मि...

| Updated on July 5, 2022 | health-beauty

दूध के अलावा और किन चीजों से कैल्शियम मिलता है,हमारे लिए कैल्शियम कितना जरुरी है ?

3 Answers

@hinakhana2310 | Posted on March 27, 2018

मानव शरीर के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम संतुलित आहार ले और अपने आहार में कैल्शियम की एक निश्चित राशि लेना आवशयक है । कैल्शियम हड्डियों को स्वस्‍थ्‍य रखने में सहायक और रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिये आवश्यक होती है। अक्सर आपने देखा होगा कि वर्तमान समय मे कई लोग जोड़ों के दर्द और कमजोर हड्डियों होने से काफी परेशानी मे रहते है |

ऐसा इसलिये होता है क्‍योंकि हम अपने आस-पास इतनी खाने की चीजे़ देखते हैं कि उनमें से कैल्‍शियम की चीज़ों को खाना ही भूल जाते हैं, या फिर जान बूझ कर नज़रअंदाज़ कर देते है | और एक विशेष कारण यह भी है कि हम अपना सही आहार नहीं लेते और बहार का खाना पसंद करते है |

-हर रोज एक गिलास दूध जरूर पीना चाहिए ,अगर आप उसके साथ प्रोटीन पावडर भी ले तो ये कैल्शियम कि पूर्ति करता है |
-कई लोगों को लैक्‍टोज़ से एलर्जी होती है तो ऐसे में दही खाना बिल्‍कु सही रहेगा। इसमें दूध के जितना ही कैल्‍शियम होता है बस चीनी ना मिलाएं।
-हर रोज दही खाए वो भी बिना चीनी मिलाये ,इससे भी आपको कैल्शियम मिलता है |
-सारडाईन मछली बहुत ही पावरफुल मछली होती है | इसमे 33 % कैल्शियम होता है | इसे हफ्ते मे एक बार जरूर खाना चाहिए |
-हर रोज चीज़ जरूर खाना चाहिए,ये भी कैल्शियम प्राप्त करने का सरल उपाय है |
-अंजीर मे कैल्शियम और फाइबर दोनों भरपूर मात्रा मे पाया जाता है |

Image result for calcium



0 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on July 4, 2022

दूध के अलावा बहुत सी चीजों मे कैल्शियम पाया जाता है,कुछ लोग ऐसे होते है जिनके शरीर मे कैल्शियम की कमी हो जाती है, तो ऐसे लोगो को कैल्शियम युक्त चीजों का सेवन करना बहुत ही जरूर होता है। क्योंकि कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियों दर्द होना, चलने पर थकावट महसूस होना आदि समस्याये होने लगती है, ऐसे मे हमें दूध के अलावा पनीर, मछली, अंडा,सोयाबीन, तिल, मुनक्का,बादाम अखरोट, पिस्ता तथा हरी सब्जियों मे ब्राकोली, बिन्स और फल मे संतरा, आम, आननास, सीताफल, कीवी आदि चीजों मे कैल्शियम भरपूर मात्रा मे पाया जाता है इन चीजों का सेवन जरूर करे।.

Article image

0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on July 4, 2022

क्या आप जानते हैं कि दूध के अलावा और किन-किन चीजों में कैल्शियम पाया जाता है। और क्या आप जानते हैं की कैल्शियम हमारे बॉडी के लिए कितना जरूरी होता है। आज हां पर हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे। अक्सर आपने देखा होगा कि यदि किसी व्यक्ति कि शरीर में कैल्शियम की कमी होती है तो उसके हड्डियों में दर्द महसूस होने लगता है, तथा उसे थकान महसूस होने लगती है। तो इस समस्या को दूर करने के लिए हम आपको यहां पर बताएंगे कि आप किन-किन चीजों का सेवन कर दे कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं। दूध, दही, कद्दू के बीज, अलसी के बीज,पनीर, बादाम, पालक, और हरी सब्जियों सेवन करके आप भरपूर मात्रा में कैल्शियम प्राप्त कर सकते हैं।Article image

0 Comments