Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Ram kumar

Technical executive - Intarvo technologies | पोस्ट किया |


आसान चरणों में बर्गर बनाने की विधि क्या है ?


2
0




Home maker | पोस्ट किया


बर्गर बनाना बहुत ही आसान है | बस आपको ये पता होना चाहिए कि आप कौन सा बर्गर बनाना चाहते हैं | बर्गर कई प्रकार के होते हैं और उतने ही प्रकार की उनकी विधि और स्वाद होता है |

वेज आलू टिकी :-

सामग्री :-

- 1 बर्गर बन

- 2 उबले आलू

- 1 कप गाजर (बारीक़ कटी हुई )

- 1 कप प्याज (बारीक़ कटा हुआ )

- 1 कप मटर के दाने

- 2 हरीमिर्च (बारीक़ कटी हुई )

- चीज़

- नमक (स्वाद के अनुसार )

- तेल (आवश्यकता के अनुसार )

- चाट मसाला

- प्याज, टमाटर - स्लाइस में कटे हुए

- पत्ता गोभी - 2 पत्तियां

- म्यूनिश

- ब्रैड का चुरा

Letsdiskuss

विधि :-

- सबसे पहले टिक्की बनाते हैं, जिसके लिए आप उबले आलू को मैश कर लें , फिर उसमें बारीक़ कटी हुई प्याज,हरी मिर्च, मटर के दाने ,बर्त्तक कटी हुई गाजर, नमक, चाट मसाला और ब्रैड का चुरा डालकर अच्छी तरह मिलाएं |

- अब हाथों में हल्का से तेल लगा लें और आलू की दोनों हाथों से टिक्की बना लें | टिक्की का साइज बर्गर बन के बराबर बनाएं |

- इसके बाद आप आप एक पैन लें और उसमें हल्का सा तेल डालकर गरम करें | आलू की बानी टिक्की को ब्रैड के चूरे पर लपेटे और गर्म पैन पर डाल कर अच्छी तरह धीमी आंच में सेंकें |

- टिक्की को दोनों तरफ से सेंक लें और फिर उसको अलग रख लें | अब बर्गर बन लें और उसको बीच से काट लें |

- अब बर्गर बन का कटे हुए नीचे वाले हिस्से में म्यूनिश लगायें, और उसके ऊपर पत्ता गोभी के पत्ते रखें , फिर आलू टिक्की और उसके बाद चीज़ की एक स्लाइस रखें, फिर प्यार और टमाटर की स्लाइस रखें और फिर बन का दूसरा हिस्सा उसके ऊपर रख दें |

लीजिये आपका पसंदीदा बर्गर तैयार है |

गाजर का मुरब्बा बनाने की आसान विधि क्या है ? जानने के लिए नीचे link पर click करें -

https://www.letsdiskuss.com/gajar-ka-murabba-banane-ki-aasaan-vidhi-kya-hai


1
0

');