Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R
Dec 22, 2022others

बच्चों के भविष्य को संवारने के कुछ बेहतर उपाय क्या हो सकते हैं ?

4 Answers
6

K
@kanchansharma3716Jul 20, 2018

आज कल के वर्तमान समय में, माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य को लेकर इतना चिंतित रहते हैं, कि उन्हें अपने बच्चे से ज्यादा फ़िक्र उनके भविष्य की होती हैं | समाज में तीन वर्ग के लोग रहते हैं |


- उच्च वर्ग
- मध्यम वर्ग
- निम्न वर्ग

वैसे वर्ग कोई भी हो, सभी के माता-पिता अपने बच्चें का उज्जवल भविष्य ही चाहते हैं | हर माता-पिता की ख़्वाहिश होती हैं, कि उनके बच्चे ज़िंदगी में तरक्की करें |आप जानना चाहते हैं, कि आप अपने बच्चों के भविष्य को कैसे संवार सकते हैं |

जब आपका बच्चा छोटा हो :-
जब आप single family में रहते हैं, तो अक्सर एक परेशानी होती हैं | 5 साल की उम्र तक बच्चे अपने माँ-पिता के साथ अकेले रहते हैं | उन्हें अपने साथ तो रखना ही चाहिए, परन्तु साथ ही उन्हें समाज के तौर-तरीके भी समझाते रहना चाहिए, ताकि आपका बच्चा सामाजिक भी बनें |

बच्चों को समय दें :-
अक्सर माता-पिता दोनों working होते हैं | इस कारण वो अपने बच्चों को समय नहीं दे पाते | ये आज के वक़्त की सबसे बड़ी समस्या है | अगर आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर फ़िक्रमंद हैं, तो आप अपने बच्चों को समय जरूर दें |

मेल-मिलाप करना सिखाएं :-
अपने बच्चों को सामाजिक बनाने के लिए उन्हें मेल-मिलाप करना सिखाएं | अपने पड़ोसियों से मिलवाएं, और उन्हें स्कूल की शिक्षा के साथ-साथ घर में, अपने बड़ों से अच्छे और सही ढंग से बात करना सिखाएं |

पालन-पोषण में बदलाव :-
सभी माता-पिता को अपने बच्चों की परवरिश में समय-समय में बदलाव करते रहना चाहिए | डा. संदीप गोविल के अनुसार - ‘‘बच्चों की हर जरूरत के समय उन के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से उपलब्ध रहें, लेकिन उन्हें थोड़ा space भी दें | हमेशा उन के साथ साये की तरह न रहें | बच्चे जैसे जैसे बड़े होते हैं, वैसे वैसे उन के व्यवहार में बदलाव आता है | आप 3 साल के बच्चे और 13 साल के बच्चे के साथ एक समान व्यवहार नहीं कर सकते | जैसे जैसे बच्चों के व्यवहार में बदलाव आए उस के अनुरूप उन के साथ अपने संबंधों में बदलाव लाएं, और बच्चों को गैजेट्स के साथ कम समय बिताने दें |
Article image

0
2
avatar
@krishnapatel8792Dec 17, 2022

चलिए जानते हैं कि आप अपने बच्चे के भविष्य को बेहतर कैसे बना सकते हैं क्योंकि जब माता-पिता अपनी फैमिली से यानी कि जॉइंट फैमिली से दूर रहते हैं तो उन्हें अपने बच्चों को संभालने में थोड़ी मुश्किल जाती है लेकिन फिर भी कुछ कोशिश करके अपने बच्चों का भविष्य बेहतर बना सकते हैं जैसे कि आपके बच्चे की उम्र यदि 4 वर्ष की हो जाए तो आप उन्हें स्कूल में दाखिला दिला सकते हैं ताकि बच्चे की पढ़ाई में रुचि लग जाए, इसके अलावा अपने बच्चों को सिखाई के लोगों से कैसे पेश आते हैं तथा उन्हें अच्छी आदतें सिखाएं ऐसा करने से आपका बच्चा भविष्य में कुछ बनने के लायक हो सकता है।Article image

0
2
S
@setukushwaha4049Dec 22, 2022

बच्चो के भविष्य क़ो संवारने के लिए कुछ बेहतर उपाय है जिनको अपनाया जा सकता है -

•बच्चो सिखाये कि कपड़े हो या घर का समान सभी चीजों क़ो व्यवस्थित तरीके से रखना सीखे, तभी उन्हें बचपन से ट्रेनिंग मिलेगी तभी वह बड़े होकर अपने जीवन मे आगे बढ़ेंगे।

•बच्चो क़ो भविष्य संवारने के लिए उन्हें समय के महत्व के बारे जरूर समझाये, समय की पंबादी करना सिखाये, समय का सही उपयोग करना सिखाये तभी वह अपने जीवन मे सफलता हासिल कर पाएंगे।Article image

0
1
avatar
@preetipatel2612Dec 22, 2022

बच्चों के भविष्य के लिए सबसे पहले तो माता-पिता को बच्चों को संस्कार और शिक्षा देनी चाहिए। बच्चों के लिए यही दो चीजे सबसे जरूरी होती है जो उनके भविष्य में काम आती हैं। बच्चों को संवेदनशील व्यक्ति बनाएं जिससे वह दूसरों को दुख दर्द समझ सके और हमेशा गरीब लोगों की मदद करें। बच्चों की भविष्य के लिए माता पिता को समय का सही सदुपयोग सिखाना चाहिए ताकि वह अपना कार हमेशा समय पर ही पूर्ण करें। उन्हें हमेशा सच के रास्ते पर चलना सिखाना चाहिए।Article image

0
1