R
rajat visual· 7 साल पहले
लेखक

बच्चों को ज्यादा टीवी देखने की आदत से दूर कैसे करें ?

8
820

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया04/11/23
  1. बच्चों को टीवी और फोन से दूर करने के लिए उन्हें हमेशा गार्डन में रोजाना ले जाकर अनेक प्रकार के गेम और एक्सरसाइज करवानी चाहिए।
  2. बच्चों को हमेशा कुछ टाइम बुजुर्गों के साथ बैठाना चाहिए ताकि वह प्रेम भावनाओं और बढ़ो का आदर करना सीख जाएं।
  3. बच्चों को कभी भी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए बल्कि उन्हें अपने साथ रखकर धार्मिक चीजों का ज्ञान देना चाहिए। हमेशा अपने बच्चों को एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाना चाहिए लेख की तस्वीर
preeti  patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
3
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया04/10/23

यदि आपका बच्चा ज्यादा टीवी देखता है तों उसकी टीवी देखने की इस आदत क़ो दूर करने के लिए आप उसे फुटबॉल खेलने के लिए गार्डन भेज दीजिए, जिससे उसका मन खेल मे लग जाएगा उसकी टीवी देखने की आदत धीरे -धीरे छूट जाएगी।


इसके अलावा बच्चे की टीवी देखने की आदत छुड़वाने के लिए बच्चे क़ो घर के कामों जैसे कि घर की साफ -सफाई करना, गमलो मे पानी डालने के लिए बोले जिससे बच्चा ज्यादातर काम मे व्यस्त रहेंगा।

लेख की तस्वीर

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Mp

3
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया04/13/23

क्या आपका भी बच्चा ज्यादा टीवी देखता है और आप उसकी इस आदत को छुड़वाना चाहते हैं तो इसके लिए हम आपको कुछ उपाय बताते हैं।

बड़े बुजुर्गों के पास बैठने के लिए प्रेरित करें क्योंकि उनके पास बैठने से बच्चों का मनोरंजन भी होगा और उन्हें अच्छी चीजें सीखने को भी मिलेंगी।

जैसे कि आप अपने बच्चे को memory गेम खेलने की आदत डलवाए, बगीचों पर पानी डालने मे अपनी मदद करने के लिए प्रेरित करें, थोड़ा बहुत घर का काम करवाएं, कहीं बाहर घुमाने के लिए ले जाएं, पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करें इस तरह इन कार्यों को करने में आपका बच्चा व्यस्त हो जाएगा और टीवी देखने की आदत छूट जाएगी।लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
2
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/11/18

बढ़ती आधुनिकता के साथ साथ आज कल मनोरंजन के भी बहुत से साधन बढ़ गए हैं जिनमे से टीवी हमेशा सबसे ऊपर रहा है और बच्चों का इसके प्रति काफी लगाव रहता है| जिनसे उनसे भविष्य में कई बीमारीयों का सामना करना पड़ सकता है| आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप अपने बच्चो की टीवी देखने की आदत छुड़वा सकते हैं:

सौजन्य: लर्नपिक.इन

1) टाइमर:- आपके टेलीविज़न में टाइमर का विकल्प दिया होता है जिसकी सहायता से आप टीवी को जितनी देर तक चलाना चाहेंगे वह उतनी ही देर चलेगा| आप केवल अपने बच्चे के पसंदीदा कार्यक्रमों की टाइमिंग सेट कर दें| कार्यक्रम खत्म होने पर टीवी अपने आप बंद हो जायेगा|

2) बाहरी खेलों से जोड़े:- यह सबसे अच्छा और असरदार तरीका है बच्चो को घर से बाहर खेले जाने वाले खेलों से जोड़ें जिससे वह घर के बाहर ही खेले और टीवी से दूर रहे इससे उसका शरीर शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों से स्वस्थ होगा|

3) जागरूक करें:- आप अपने बच्चों को टीवी से होने वाले नुकसानों के बारे में बताये जैसे की टीवी देखने से आँखे खराब होती है|

4) फर्नीचर में बदलाव:- आप अपने टीवी को आरामदायक जगह से दूर रखे जैसे बैड, सोफा आदि टीवी के सामने न रखे |

https://www.onlymyhealth.com/health-slideshow/four-tips-to-stop-your-child-from-watching-too-much-tv-in-hindi-1486546092.html


K
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
4
जवाब दिया गया12/05/18

आज कल TV सीरियल की बात करें तो हमारे दैनिक कार्यक्रम मनोरंजन के साधन कम और विवादों के साधन बनते जा रहे हैं | पर फिर भी लोग ऐसे सीरियल पसंद करते हैं | जैसा कि हमारे भारत देश में कई तरह के लोग रहते हैं, वैसे ही उन सभी की पसंद अलग होती है |


कुछ सीरियल हैं, जो मुझे बहुत पसंद है -

- क्राइम पेट्रोल :-
क्राइम पेट्रोल सीरियल मुझे पसंद है, क्योकि इस सीरियल में जो कहानियां दिखाई जाती हैं, उनसे कुछ सीखने को ही मिलता है | क्राइम पेट्रोल में हर कहानी में सतर्क रहने की बात बताई जाती है | हर एक कहानी में जो भी दिखाया जाता है, उसमें जो चीज़ें दिखाई जाती है, जो आम समाज में होती रहती है | इससे साधारण जनता हमेशा सतर्क रह सकती है |


- कुछ रंग प्यार के ऐसे भी :-
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी सीरियल Sony Tv में आता था | इस सीरियल में बहुत कुछ खास था | इस सीरियल में एक माँ और बेटे की कहानी है | एक ऐसी माँ की कहानी जिसने अपने बच्चों को पालने के लिए बहुत मेहनत की और उन बच्चो के पिता भी नहीं थे | उसने अपने बेटे को बहुत मुश्किलों से पढ़ाया और उसके बेटे ने अपनी मेहनत से एक मुकाम हासिल किया और सफलता प्राप्त की | हर माँ बेटे की शादी के बाद लगता है, उसक बेटा उससे दूर हो जाएगा, तो जो हर माँ के मन में होता है | ये वही कहानी है |


- इस प्यार को क्या नाम दूँ :-
यह सीरियल तो इतना अच्छा था, कि इस सीरियल के सभी दीवाने आज तक है | इस सीरियल के जो अभिनेता और अभिनेत्री है, उनको बेहतरीन जोड़ी का अवार्ड सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अंतर्राष्टीय जोड़ी अवार्ड भी मिला है | छोटी-छोटी नोक झोंख , लड़ाई झगड़े, ड्रामा , दर्द, ख़ुशी-हसीं सभी का एक मिलाजुला मसाला है इस सीरियल में |

K
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
2
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/04/18
वर्तमान समय में बच्चे सिर्फ 2 चीज़ों में अधिक लगे रहता हैं, पहला तो TV और दूसरा mobile में गेम खेलने में | आज कल माता पिता बच्चों की इन आदतों से बहुत परेशान रहते हैं | आइये आपको कुछ ऐसे उपाय बताते हैं, जिनसे आपके बच्चो की TV देखने की आदत को दूर किया जा सकता है |
बच्चों को ज्यादा टीवी देखने से रोकने के 3 असरदार तरीके | TheHealthSite.com  हिंदी
- समय का निर्धारण :-
आज कल बच्चे अपनी पढ़ाई और स्कूल में इतना व्यस्त हैं, कि उन्हें अधिक समय नहीं मिलता | परन्तु उसके बाद जितना भी समय मिलता है, वो TV देखने लगते हैं | ऐसे में बच्चो की एक दुनिया सिमित हो जाती है | इसके लिए यह जरुरी है, कि आप समय का निर्धारण करें | बच्चों की पढ़ाई से लेकर उनके TV देखने और उनके खेलने का समय निर्धारित करें |
- TV अधिक देखने के नुकसान :-
आप अपने बच्चे की इतना समय दें कि आप उन्हें अधिक TV देखने के नुक्सान के बारें में बताएं | अगर आप उनको अपना थोड़ा समय दें और उन्हें सही और ग़लत में फर्क समझें तो आप उनकी TV अधिक देखने की आदत को कम कर सकते हैं |
- बाहर खेलने के लिए भेजे :-
कुछ माता पिता बच्चो को इतना व्यस्त कर देते हैं, कि उन्हें खेलने का भी समय नहीं देते | ऐसे में उनके पास सिर्फ यही विकल्प बचता है, कि वह अपने खली समय में मनोरंजन के लिए TV देखें | इसके लिए जब आप अपने बच्चे के कामों की सूचि तैयार करें तो उसमें खेलने का विकल्प जररु रखें |

- कॉमिक या कार्टून बुक :-
बच्चों को अच्छी और सहीकॉमिक या कार्टून बुक पढ़ने को दें | इससे 2 फायदें हैं, एक तो बच्चों को TV की आदत छूटेगी और दूसरा बच्चे का मनोरंजन भी होगा | जिससे बच्चा बोर भी नहीं होगा और उसकी ज्यादा TV देखने की आदत भी दूर हो जाएगी |
स
प्रोफ़ाइल देखें
4