S
Shikha Patel · 2 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

ज्यादा पढ़ने के फायदे

22
230

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/12/24

आजकल लोग तनाव भरी जिंदगी जीने के आदी हो गए हैं। इससे मानसिक और शारीरिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। और लंबे समय तक तनाव भरी जिंदगी जीने से कई सारी बीमारियां जन्म ले लेती है। यदि आप चाहते हैं कि तनाव भरी जिंदगी से दूरी बनाए रखें तो आप किताब पढ़ने का सहारा ले सकते हैं। चलिए हम आपको किताब पढ़ने के फायदे बताते हैं।

यहां पर मैं आपको बताने वाली हूं कि ज्यादा पढ़ने के क्या फायदे हैं:-

ज्यादा पढ़ने से तनाव कम करने में मिलती है मदद:-

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि तनाव एक मानसिक बीमारी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि व्यक्ति स्वयं तनाव से बाहर निकल सकता है। लेकिन ऐसा तभी संभव है जब आप मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। इसके लिए आप किताब का सहारा ले सकते हैं। क्योंकि किताब पढ़ने से ज्ञान में वृद्धि तो होती ही है साथ ही जीवन में मार्ग प्रशस्त होता है। इसलिए रोजाना किताब पढ़ना चाहिए।

ज्यादा पढ़ने से बढ़ती है आयु :-

सन 2016 में जनरल सोशल साइंस एंड मेडिसिन में छपी एक शोध में खुलासा हुआ है कि रोजाना किताब पढ़ने से सर्वाइकल रेट 23% बढ़ सकता है। इसके लिए आपको रोजाना किताब पढ़ना होगा। आप रोजाना रात को सोने से पहले किताब पढ़े, इससे रात में नींद भी अच्छी आती है।

ज्यादा पढ़ने से दिमाग तेज होता है:-

यदि आप रोजाना नियमित रूप से किताब पढ़ते हैं तो दिमाग तेज तो होता ही है। इसके अलावा आपको नई-नई जानकारियां भी प्राप्त होती है। और आपको नई-नई चीज भी सीखने को मिलती हैं। साथ ही लर्निंग स्किल भी बढ़ता है।

मैं आपको बता दूं कि ज्यादा पढ़ने से ब्रेन सेल्स को मजबूती मिलती है। इसके अलावा किताबें पढ़ने से दिमाग की कनेक्टिविटी बढ़ती है।

इस प्रकार ज्यादा पढ़ने से कई सारे फायदे प्राप्त होते हैं।

Letsdiskuss

A
View Profile
8
Replying to the question above
Answered on04/11/24

चलिए दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि ज्यादा पढ़ने के क्या फायदे होते हैं।

ज्यादा पढ़ने के फायदे-

  1. अगर आप रोजाना दो से तीन घंटे पढ़ते हैं तो आपका दिमाग तेज होता है। मैं यह नहीं कहती कि आप एक ही बार बैठकर 2 से 3 घंटे पढ़े,आप दिन में किसी भी टाइम 2 से 3 घंटे के लिए पढ़ने का समय दीजिए। आप 1घंटे सुबह भी पढ़ सकते हैं और 1घंटे शाम को भी पढ़ सकते हैं। ज्यादा पढ़ने से आपका ज्ञान बढ़ता है।
  2.  आप चीजों को जितना ज्यादा पढ़ते है आपके दिमाग में ज्ञान की चीज उतनी बढ़ती है। आप कोई भी चीज पढ़ो चाहे वह बुक हो, समाचार पत्र हो या न्यूज़ हो इन सब चीजों के माध्यम से आपको दुनिया भर का ज्ञान मिलता है। यदि आप किताबों से पढ़ते हैं तो किताबों से आप पढ़ाई के विषय में नई-नई चीजों को सीख सकते हैं। 
  3.  ज्यादा पढ़ने से जब आप नई-नई चीजों को सिखते हैं तो इससे आपकी पढ़ाई का लेवल और भी मजबूत हो जाता है और जब आप किसी भी कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी करते हैं तो आपको तैयारी करना आसान लगने लगता है क्योंकि आपने चीजों को पहले से पढ़ रखा था और उस कॉम्पिटेटिव एक्जाम में आप सफल हो सकते हैं।
  4.  एक रिसर्च के अनुसार बताया गया है कि जो व्यक्ति ज्यादा पड़ता है उसकी आयु भी बढ़ती है।
  5.  अगर आप ज्यादातर अपना मन पढ़ाई में लगाएंगे तो आपको दुनिया की चीजों से मतलब नहीं रहेगा और आप ना दुनिया की बातों को सुनेंगे और ना ही दुनिया की बातों का टेंशन लेंगे और जब आप टेंशन नहीं लेंगे तो  आपका दिमाग एकदम फ्रेश रहेगा और आप हमेशा अच्छे मूड में रहेंगे।
  6.  अगर आप ज्यादा पढ़ते हैं तो आपके पास दुनिया की चीजों का ज्ञान भी ज्यादा होगा और पढ़ाई के मामले में भी आपका ज्ञान ज्यादा बढेगा जिससे आप अपना ज्ञान दूसरों को भी बाट सकते हैं
  7.  जो व्यक्ति ज्यादा पढता है वह व्यक्ति हमेशा सफल होता है और ऊंचाइयों को छूता है।

 

Letsdiskuss

 

 

 

Kiran Kushwaha
Modern India Explorer
View Profile
3