S
Sneha Bhatiya· 7 years ago
Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

बेसन की बर्फी बनाने की विधि क्या है ?

2
1.5K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on02/21/22

आज हम आपको बेसन की बर्फी बनाने की बहुत ही आसान विधि बताने जा रहे हैं किसके द्वारा आप एक बार में ही बेसन की बर्फी बनाना सीख जाएंगे बिल्कुल बाजार की तरह। बेसन की बर्फी को हम बेसन की चिल्ली भी कहते हैं तो चलिए जानते हैं कि बेसन की बर्फी घर पर कैसे बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री:-

बेसन 300 ग्राम

चीनी 300 ग्राम

इलायची पाउडर

देसी घी 300 ग्राम

दूध चार चम्मच

ड्राई फ्रूट्स बारीक कटे हुए एक कप

बेसन की बर्फी बनाने की विधि:-

बेसन की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को छान लेना है इसके बाद इसे एक बर्तन में निकाल कर रख देना है अब जाने के लिए बेसन में दो चम्मच दूध और दो चम्मच घी डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है ध्यान रहे कि बेसन के बीच में गुठलीया ना पड़े अब एक कड़ाही में दो चम्मच घी डालना है घी को गर्म करके उसने बेसन को डालकर लगातार धीमी आंच में चलाते रहना है और बेसन को सुनहरा होने तक भून लेना है इसके बाद बेसन को गैस से उतार कर रख दीजिए। अब एक गहरे बर्तन में चीनी को डालकर चासनी तैयार करना है अब गैस पर भुने हुए बेसन की कड़ाही को रखना है और उसमें चासनी को डालते हुए लगातार चलाते रहना है और जब बेसन का मिश्रण जमने की स्थिति में पहुंच जाए तो गैस को बंद कर देना है अब एक थाली में तेल या घी लगाकर उसे चिकना कर लेना है अब उसमें बेसन के मिश्रण को पलट कर कलछी की सहायता से मिश्रण को बराबर करना है और लगभग 1 घंटे के बाद जब मिश्रण जमने लगे तो उसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर बेसन की बर्फी को मनचाहे आकार देकर आप काट सकते हैं। इस प्रकार आपकी बेसन की बर्फी बनकर तैयार।Article image

Krishna Patel
View Profile
1
Replying to the question above
Answered on02/17/22

बेसन की बर्फी सबको पसंद होती है, ज़ब भी बेसन की बर्फी खाने का मन करता है हम मर्केट से बेसन बर्फी ले आते है, हम सोचते है कि बेसन कि बर्फी बनाने मे बहुत झंझट होता है काफ़ी अधिक समय भी लग जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है, हम यहां पर बेसन की बर्फी बनाने की सबसे आसान विधि बतायेगे जिससे बेसन की बर्फी 10-20मिनट मे बन जाएगी।


बेसन की बर्फी बनाने के लिए समाग्री :-

बेसन 2-3कप
चीनी पाउडर (पीसी हुई चीनी )
1चम्मच इलायची पाउडर
1-2कप घी
काजू, बादाम,पिस्ता (कटे हुए )


बेसन की बर्फी बनाने की विधि :-

सबसे पहले एक पैन ले उसमे घी डाले और बेसन को सुनहरा होने तक भून ले, ज़ब बेसन अच्छे से भून जाये तो उसमे इलायची पाउडर तथा कटे हुए ड्राई फ्रूट्स काजू, बादाम, पिस्ता डालकर अच्छी तरह मिक्स कर, फिर चीनी पाउडर डालकर बेसन के साथ 3-5मिनट तक अच्छे से चला ले, अब बर्फी का मिश्रण तैयार है, तो थाली ले उसमे हल्का घी चारो तरह लगाये और बेसन बर्फी के मिश्रण को फैला दे, और कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए बेसन की बर्फी रख दे ज़ब बेसन बर्फी ठंडी हो जाये तो चाकू से बेसन की बर्फी को चौकोर आकार देकर काट ले, इस तरह से बेसन बर्फी बनकर तैयार हो जाती है।

Article image

S
View Profile

Mp

1
Replying to the question above
Answered on11/06/18

दिवाली की मिठाइयों में अलग ही स्वाद होता है, और तब ये स्वाद ज्यादा बढ़ जाता है, जब आप मिठाई अपने हाथों से अपने घर में बनाते हैं | आज आपको हम बेसन की बर्फी बनाने की विधि बताते हैं, जो बनाने में आसान है, और खाने में स्वादिष्ट भी है |


सामग्री :-
- बेसन - 250 ग्राम
- शक्कर - 250 ग्राम
- देशी घी - 200 ग्राम
- दूध - 02 बड़े चम्मच
- काजू, बादाम - 02 बड़े चम्मच (बारीक कतरे हुए)
- पिस्ता - 01 बड़ा चम्मच (लम्बे कटे हुए)
- छोटी इलाइची - 05 (छीलकर पीसी हुई)

विधि :-
- सबसे पहले बेसन में दूध और घी डालें और अच्छी तरह मिलाएं |

- अब कड़ाई को चूल्हे पर रखें और घी डालकर गरम करें और फिर उसमें बेसन डालकर अच्छी तरह भून लें |

- भुने हुए बेसन को एक प्लेट में निकाल कर अलग रख लें और एक बर्तन में आधा कप पानी डालें और शक्कर डालकर चूल्हे पर रख दें |(चाशनी बना लें )

- जब चाशनी गाढ़ी हो जायें तब उसमें भुना हुआ बेसन डाल दें और अच्छी तरह चलाते हुए पकाएं।

- अब उसमें इचाइची पाउडर, बादाम और काजू भी डाल दें और ठीक से मिला लें |

- बेसन जब जमने वाली स्थिति में हो जायें तब उसको चुल्ह से उतार दें |

- एक थाली में घी लगाकर गरम बेसन को थाली में डालें और ठंडा होने रख दें | जैसे ही बेसन हल्का ठंडा हो तो उसके अपनी
पसंद के आधार पर पीस काट लें |

लीजिये बेसन की बर्फी तैयार है |


क्या चावल से कुछ मीठा बनाया जा सकता है, जो लंम्बे समय तक रहे ? जानने के लिए नीचे लिंक पर click करें -

1