Asked 7 years ago

भारत की शापित जगह कौन-कौन सी है ?

Others#Best question answer website#Indian Discussion forums#Online Forums#General Discussion Forums
0
2.9K
R
Ram kumarAuthor

Advertisement

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer
 
भारत में कई रोमांचक चीज़ें है, जो दर्शनीय है | भारत में जितना रोमांच है, उतना ही आश्चर्य भी है | भारत में कई शापित जगह है, जहाँ जाना आज भी खतरे से खाली नहीं है |
 
 
 
 
- किराडू मंदिर :-
किराडू मंदिर जो कि राजस्थान के बारमेर जिले में स्थित है | इस मंदिर राजस्थान के खजुराहो नाम से जाना जाता है | कहा जाता है, कि यह मंदिर शापित है | इस मंदिर में किसी साधु ने श्राप दिया था, कि जो इस मंदिर में शाम ढलने के बाद ठहरेगा वो या तो पत्थर का बन जाएगा या उसकी मृत्यु हो जाएगी | इस कारण इस मंदिर में शाम ढल जाने के बाद कोई नहीं ठहरता |
 
 
 
 
- कुर्सियांग हिल स्टेशन:-
हिल स्टेशन कुर्सियांग जो कि दार्जलिंग में है | अंग्रेजी में 'कर्स' को श्राप कहा जाता है और 'कर्स' शब्द से ही इस हिल स्टेशन का नाम 'कुर्सियांग' पड़ा और 'कुर्सियांग' का अर्थ है शापित जगह | यहाँ के बारें में यह कहा जाता है, कि यहाँ के जंगल में सिर कटा हुआ व्यक्ति घूमता है | यहाँ रात के समय डाउ हिल के जंगल में जाना खुद को मौत के मुँह में देने जैसा है | सिर्फ डाउ हिल ही नहीं बल्कि कुर्सियांग हिल स्टेशन में कई और भी स्थान है जो हॉन्टेड माने गए है |
 
 
 
 
- हारांगुलल गांव :-
हारांगुलल गांव महाराष्ट्र के लातूर जिले में स्थित है | यहाँ के लिए कहा जाता है, कि यहाँ 15वीं शताब्दी से काले जादू से डायन बनने की शुरुआत हुई थी | हारांगुलल गांव आज भी डायन के डर में जी रहा है | यहाँ रात्रि के समय कई चीजें की मनाही है - जैसे यहाँ रात के समय कोई भी व्यक्ति पेड़ के आस-पास सो नहीं सकता | पेड़ पर किसी भी प्रकार से कील नहीं ठोंकता है । यहाँ के लिए यह माना जाता है, कि अगर कोई गलती से भी ऐसा करता है तो डायन उसका बहुत बुरा हाल कर देती है |
 
 
 
 
 
 
K

Answered By Kanchan Sharma

Author
View Profile

हिंदी लेखक

Updated on10/18/18
0

Advertisement