Asked 7 years ago

बिना अंडे वाला संतरे का केक कैसे बना सकते है ?

0
1K

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

संतरे से बिना अंडे वाला केक बनाना आसान है, आप इसको घर पर आसानी से बना सकते हैं | इसकी विधि हम आपको बतातें हैं |


सामग्री :-
  • - संतरा - 02
  • - मैदा - 01 कप
  • मक्खन – 1/2 कप
  • पिसी हुई शक्कर - 1/2 कप
  • अलसी (Linseed)का पाउडर - 02 छोटे चम्मच
  • बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 1/4 छोटा चम्मच
  • बटर पेपर – जरूरत के हिसाब से
विधि :-

  • सबसे पहले संतरे को छीलकर उसका रस निकाल लें |
  • अब मैदा , बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर मिलाकर इसे बारीक छलनी से छान लें।
  • अब एक बर्तन में संतरे का जूस,मक्कन और अलसी का पाउडर अच्छी तरह मिला लें ।
  • अब जूस और अलसी के मिश्रण में पिसी शक्कर, मैदा , बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर डालें और जब तक मिश्रण फूल न जायें तब तक उसको फेंटें |
  • अब केक बनाने वाले बर्तन के चारों और मक्खनलगा लें और और बर्तन में नीचे की तरफ बटर पेपर लगा लें |
  • अब केक का मिश्रण उस बटर पेपर में लगे हुए बर्तन में डाल दें |
  • इसके बाद आप ओवन के तापमान को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर रखें | ओवन में नीचे वाली रैक पर केक का बर्तन रखें, और 25 मिनट के लिए ओवन में रहने दें |
  • अब 25 मिनिट बाद आप केक के बर्तन को बाहरनिकालें और केक पका हैया नहीं इसको देखने के लिए उसके बीच में चाकू लगा कर देखें |
  • चाकू में अगर केक चिपका नहीं तो इसका मतलब केक पक गया, ठंडा कर के केक बर्तन से बहार निकल लें |
लीजिये ऑरेंज केक तैयार है |

Answered on09/30/18
0