Asked 7 years ago

बिना तेल के सेहतमंद आमलेट कैसे बनाएं ?

0
1.3K

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

आज आपको बिना तक के आमलेट बनाने की विधि के बारें में बताते हैं | यह बनाने में जितना आसान है, उतना ही खाने में स्वादिष्ट |


सामग्री :-

- 2 अंडे
- 1 प्याज - बारीक़ कटी हुई
- 2 हरी मिर्च - बारीक़ कटी हुई
- 1 टमाटर - बारीक़ कटा हुआ
- आधी गाजर - बारीक़ कटी हुई
- नमक - स्वाद के अनुसार


विधि :-

- सबसे पहले एक बर्तन में अंडे फोड़ कर डालें फिर उसमें सभी बारीक़ कटी हुई सब्जियां डाल दें |

- स्वाद के अनुसार नमक डालें और मिश्रण को फेंटें |

- अब एक पैन को गैस पर रखें और गरम करें , जैसे ही अंडे का मिश्रण उसमें डालें तो गैस की आंच कम कर लें |

- जब एक तरफ से पक जाये तो उसको करछी की सहायता से आराम से दूसरी तरफ पलट लें |

- अब दोनों तरफ पकने के बाद उसके ऊपर ब्रेड रखें और पैन से नीचे उतार दें |

- बिना तेल का आमलेट बनाने के लिए आप नॉन-स्टिक पैन का प्रयोग करें, इससे आमलेट पैन में चिपकेगा नहीं |

लीजिये सेहतमंद आमलेट तैयार है |


A

Answered By Ajeet Raturi

Author
View Profile
Answered on11/22/18
0