Asked 7 years ago

बॉलीवुड के वो कौन से रहस्य हैं, जिनका किसी के पास कोई जवाब नहीं ?

Entertainment & Lifestyle#Online discussion forum#बॉलीवुड के वो कौन से रहस्य हैं#Bollywood ke rahasya kya hai#Bollywood ka dikhawa
Like
2
783

Advertisement

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 25 coins for helpful answers.

Login to Answer
बॉलीवुड एक ऐसी सपनो की दुनिया है जहाँ पर जाना कई लोगों का सपना है | यह ऐसी जादुई नगरी है जहाँ जाना और अपना नाम बनाना सभी चाहते हैं | पर क्या आप लोग जानते हैं, यह दुनिया जितनी जादुई है, उससे कही ज्यादा रहस्यमयी है | आज आपको बताते हैं बॉलीवुड के कुछ रहस्य जिनके बारें में आज तक कोई जान नहीं पाया |

- परवीन बॉबी :-
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परवीन बॉबी 22 जनवरी 2005 को अपने फ्लैट में मर्त अवस्था में मिली | परवीन बॉबी के बारें में यह प्रसिद्द था कि वो नशीले पदार्थ में लीन रहती थी | उन्होंने आजीवन शादी नहीं की | 70 और 80 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री परवीन बॉबी की मृत्यु का रहस्य आज भी सबके लिए बड़ी उलझन बना हुआ है |


- दिव्या भारती :-
दिव्या भारती जो की फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री के रूप में सामने आई और 19 साल की उम्र में ही ये दुनिया से अलविदा कह गयी | उनका मर्डर हुआ या उन्होंने आत्महत्या की यह आज तक किसी को नहीं पता | यह भी फ़िल्मी दुनिया का एक रहस्य बना हुआ है | 5 अप्रैल 1993 रात 11 बजे मुंबई के वर्सोवा में स्थित तुलसी अपॉर्टमेंट के 5 वें फ्लोर से गिरकर उनकी मृत्यु हो गई |


- प्रत्युषा बैनर्जी :-
कलर चैनल का सीरियल "बालिका वधु" की आनंदी की मृत्यु भी एक आश्चर्य बनी हुई है | 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा बैनर्जी अपने ही फ्लैट के पंखे से लटकी पाई गई | कुछ लोगों का कहना है, कि अपने बॉयफ्रेंड से मिले धोके की वजह से उन्होंने आत्महत्या की परन्तु कुछ ख़बरों के चलते ये भी पता चला था कि वो शादी करने वाली थी | अब उन्होंने आत्महत्या की या उनका मर्डर हुआ यह एक रहस्य ही बना हुआ है |


- सिल्क स्मिता :-
सिल्क स्मिता साउथ फिल्मो की एक अभिनेत्री, जो अपने अभिनय और गानो से अच्छी खासी कमाई कर रही थी, फिर न जाने अचानक एक दिन 3 सितम्बर 1996 को अपने ही घर में उनकी लाश मिली | उन्होंने भी आत्महत्या की थी और उनकी मृत्यु पंखे से लटक कर हुई | उनकी मृत्यु भी एक आश्चर्यजनक घटना बनी हुई है |

R

Answered By Rakesh Singh

Author
View Profile
Answered on12/01/18
Like
1

Advertisement