R
Rajat Mishra· 8 साल पहले
लेखक

बिजनेस लोन लेते वक्त किन बातों का रखें ध्यान?

2
1K

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया10/29/18
कारोबारी को अपने बिजनेस के विस्तार में बिजनेस लोन से बहुत मदद मिलती है। यही कारण है कि कारोबारी बिजनेस लोन के लिए अप्लाई भी करते हैं। मैं अपने अनुभव से आपको यही बता सकता हूं कि बिजनेस लोन होता तो बहुत फायदेमंद है, लेकिन अगर सही जगह से लिया जाए तब। मेरे साथ के ज्यादातर साथी बिजनेस लोन लेने के बाद काफी परेशान हुए हैं। आपको बता दें कि बिजनेस लोन के लिए कौन सी बातें ध्यान रखने वाली हैं।

1- लोन लेने का मन बनाने से पहले आप विभिन्न बैंकों की ओर से दिये जाने वाली ब्याज दरों के बारे में जरूर पता कर लें। ज्यादातर कारोबारी ब्याज की ऊंची दरों से परेशान रहते हैं। जिसकी वजह से उनका लोन चुका पाना काफी मुश्किल हो जाता है।

2- बिजनेस लोन के लिए जितनी जरूरी ब्याज दर या EMI होती है, उतनी ही जरूरी बिजनेस लोन की प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन चार्जेस और प्री-पेमेंट के चार्जेस भी होते हैं। कई बार कारोबारी इन हिडेन चार्जेज को नहीं जानता और काफी अधिक पैसों का नुकसान झेलता है। इसलिए बिजनेस लोन लेने से पहले ये सारे चार्जेज के बारे में जरूर पूछ लें।

3- इस बात को सुनिश्चित करें कि बिजनेस लोन के लिए आवेदन करने से पहले उससे संबंधित डॉक्यूमेंट्स को ध्यान से पढ़ें। अधिकांश समय एजेंट लोन देते वक्त अपने सेल्स टार्गेट को पूरा करने के चक्कर में ग्राहकों को पर्याप्त जानकारी नहीं देते हैं। इसलिए लोन लेते समय सारे दस्तावेज ध्यान से पढ़ें।

R
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
4
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया10/11/18

अगर आप अपने व्यापार के लिए लोन लेना चाहते हैं, तो आपको इस बात का ध्यान देना होगा की आप जो व्यापार शुरू कर रहें हैं, उसमें कितना निवेश होगा |


- लोने लेने से पहले यह तय करें कि कितना लोन लेना ज़रूरी है |

- क्या जिस व्यापार के लिए आप लोन ले रहें हैं, वह व्यापार आपकी आमदनी को बढ़ाने और आपके बेहतर जीवन के लिए सही है |

- अपने व्यापार में जितना जरुरी हो उतना ही निवेश करें, और अपने व्यापार में होने वाले खर्चों की सूचि तैयार रखें |

- अपने व्यापार के लिए लोन इतना लें जिसको आप बिना किसी परेशानी केवापस कर सकें |

3