S
sahil sharma· 2 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

घुटनों में से कटकट की आवाज़ आना क्या बीमारी हो सकती है ?

17
195

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/06/24

क्या आप जानते हैं कि घुटनों में से कट कट की आवाज आना क्या बीमारी हो सकती है। शायद आपको इसकी जानकारी नहीं होगी तो कोई बात नहीं चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है।

घुटनों की जोड़ों से कट-कट की आवाज काफी ज्यादा परेशान करती है। कुछ लोगों का कहना है कि यह किसी गंभीर समस्या की शुरुआत है तो कुछ लोगों को लगता है की घटना खराब होने का यह पहली निशानी है। जिसकी वजह से घुटनों और जोड़ों से आवाज आती है। तो चलिए हम आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है।

मैं आपको बता दूं की उम्र या जोड़ों में कार्टिलेज की कमी से भी कट-कट की आवाज आती है :-

मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यदि किसी व्यक्ति के घुटनों से आवाज आती है तो इसकी वजह बढ़ती उम्र भी हो सकती है। खासकर जब उम्र बढ़ती है तो जोड़ों के कुछ कार्टिलेज ठीक से काम नहीं करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि घुटनों में किसी भी तरह की चोट लग जाती है तो इसका सीधा असर कार्टिलेज पर पड़ता है। जिसके कारण घुटनों से आवाज आने लगती है।

चलिए हम आपको बताते हैं कि घुटनों के कट-कट की आवाज से कैसे राहत पा सकते हैं :-

रोजाना एक्सरसाइज करने से हो सकता है फायदा:-

यदि आपके घुटनों से ज्यादा आवाज आ रही है तो आप इससे निजात पाने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करिए। एक्सरसाइज करने से आपको काफी राहत मिलेगी।

अपने रोजाना डाइट और लाइफस्टाइल का खास ख्याल रखें :-

मैं आपको बता दूं की अच्छी डाइट और लाइफस्टाइल आपकी जिंदगी को बेहतर बना सकती है। और यदि आप किसी भी तरह के गड़बड़ी करते हैं तो इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।

Letsdiskuss

A
View Profile
8
Replying to the question above
Answered on01/08/24

कई बार हड्डियों के जोड़ों से कटकट की आवाज आती है। घुटनों में से कटकट की आवाज आना किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। हड्डियों के जोड़ों से आने वाली ये आवाज ज्यादातर घुटनों से आती है। इस कटकट या चरचराहट को मेडिकल की भाषा में क्रेपिटस कहते हैं। उम्र बढ़ाने के साथ घुटनों के सिरों पर फ्लेक्सिबल टिश्यू की कमी हो जाती हैं। जिसकी वजह से सिरे आपस में रगड़ खाते और उनसे कटकट की आवाज आने लगती है। ऐसा होना एक तरह का गठिया रोग भी हो सकता है। जिसे नजरअंदाज करने पर समय के साथ चलने -फिरने में भी दिक्कत आ सकती है। कई बार मांसपेशियों में खिंचाव आने की वजह से भी ऐसा हो सकता है। कई बार तो कटकट की आवाज आने के साथ-साथ जोड़ों में दर्द और सूजन भी होता हैं। अगर कम उम्र में एयर बबल्स बनने की वजह से जॉइंट्स में से कट कट की आवाज आती है। तो अपने डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए। आजकल के लाइफस्टाइल में कुछ भी खा लेने की आदत शरीर में न्यूट्रिशन की कमी हो जाती है। आजकल यह कमी ज्यादातर कम उम्र के लोगों को हो रही है। इसका कारण है अनहेल्दी फूड जिसमें कैल्शियम, विटामिन डी और मिनरल्स की कमी होती है। ऐसे में हड्डियों से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां होने लगती है। घुटनों में से कट कट की आवाज आना कई लोगों के शरीर में होती है। लेकिन कटकट की आवाज आने पर ज्यादातर दर्द नहीं होता है। लेकिन ऐसा होने पर इसे नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसा होना कई बार गंभीर बीमारी की समस्या हो सकती है। हड्डियों के जोड़ों में से कटकट की आवाज आना कैल्शियम की कमी से भी हो सकता है। इसे कम करने के लिए जरूरी है कैल्शियम की बनी चीजों को भरपूर मात्रा में खाया जाए। जिससे की एयर बबल्स समस्या कम हो और साथ ही हड्डियां मजबूत बने। जो घुटनों में से कट कट की आवाज का आना भी कम करें।

Letsdiskuss

S
View Profile
7