S
sahil sharma· 2 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

क्या कैंसर से बचा जा सकता हैं ?

18
241

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/08/24

इस बात का तो हमें जानकारी नहीं है कि कैंसर से बचा जा सकता है लेकिन हां यदि आप समय रहते इसका इलाज सही ढंग से कर लेते हैं तो आप कैंसर से बच सकते हैं और यदि समय रहते कैंसर का इलाज नहीं हो पता है तो इससे बच पाना मुश्किल हो जाता है इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैंसर से कैसे बच सकते हैं।

चलिए कैंसर से बचने के कुछ तरीके बताते हैं:-

कैंसर से बचने के लिए अपने खाने में हेल्दी डाइट को करें शामिल:-

मैं आपको बता दूं कि कैंसर के खतरे को कम करने के लिए संतुलित आहार बनाए रखना बेहद जरूरी है। पौष्टिक भोजन, फल, हरी सब्जियां, और लाल मांस कैंसर को रोकने में मदद कर सकता है।

यदि आप चाहते हैं कैंसर से बचना तो तंबाकू का सेवन करना बंद करें:-

कैंसर से होने वाली मौत में से करीब आधी मौतें तंबाकू धूम्रपान के कारण होती हैं। इसलिए कैंसर से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है धूम्रपान से बचना।

धूप से सुरक्षा:-

स्किन कैंसर से बचने के लिए धूप से बचाव करना बेहद जरूरी है। ऐसे में सन प्रोटेक्शन फैक्टर वाले सनस्क्रीन का उपयोग करें, कपड़ों से ढके दिन के बीच में जितना हो सके धूप से बाहर रहे।

मैं आपको बता दूं कि विटामिन डी की कमी से कैंसर का खतरा अधिक होता है। इसलिए जरूरी है कि अपने शरीर में विटामिन डी की कमी बिल्कुल भी न होने दें।

चलिए जानते हैं कि कैंसर होने पर हमें कौन सी चेतावनी पहले मिलती है:-

कैंसर के आम लक्षण है वजन में कमी, बुखार, भूख में कमी, हड्डियों में दर्द, खांसी या मुंह से खून आना। अगर किसी भी व्यक्ति को यह लक्षण दिखाई देते हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए

Letsdiskuss

A
View Profile
9
Replying to the question above
Answered on01/06/24

आपका सवाल है कि क्या कैंसर से बचा जा सकता है तो मैं आपको बता दूं की कैंसर से बचने का कोई निश्चित तरीका नहीं है। लेकिन हां लाइफ स्टाइल में कई बदलाव है जो कैंसर को जोखिम को कम कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं कि आखिर वह कौन से तरीके हैं जिसके द्वारा कैंसर से बचा जा सकता है।

यहां पर हम आपको बताएंगे कि कैंसर से कैसे आप बच सकते हैं:-

हमेशा हेल्दी खाना खाएं :-

मैं आपको बता दूं कि कैंसर के खतरे को कम करने के लिए संतुलित आहार बनाए रखना बेहद जरूरी है। पौष्टिक भोजन, फल, हरी सब्जियां और लाल मांस कैंसर को रोकने में मदद करता है। फलों और सब्जियों में पाए जाने वाले कई विटामिंस, मिनरल्स कैंसर को रोकने में मदद कर सकते हैं।

नियमित रूप से करें एक्सरसाइज:-

दोस्तों जिन लोगों को स्तन और पेट का कैंसर होता है इस कम करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना जरूरी है। यानी कि आपको हर दिन काम से कम 30 मिनट के लिए मॉडरेट एक्टिविटी जरूर करें। जैसे कि तेज चलना साइकिल चलाना या तैरना। एक रिसर्च में पता लगाया गया है कि नियमित फिजिकल न केवल कैंसर के खतरे को कम करता है बल्कि सामान्य स्वास्थ्य को सही रखना है।

गुटखा और तंबाकू के सेवन से करें परहेज :-

मैं आपको बता दूं कि कैंसर से होने वाली मौत में से करीब आधी मौते तंबाकू धूम्रपान के कारण होती है। इसलिए कैंसर से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है धूम्रपान से बचना।

शराब का सेवन सीमित मात्रा में ही करें:-

मैं आपको बता दूं कि ब्रेस्ट,कोलोन और लीवर कैंसर सहित कई कैंसर शराब के दुरुपयोग से बढ़ते हैं। मैं आपको बता दूं कि शराब से सिर्फ कैंसर ही नहीं बल्कि और कई बीमारियां होने का भी डर रहता है।

Letsdiskuss

A
View Profile
9
Replying to the question above
Answered on01/09/24

आज वर्तमान समय में कैंसर एक बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है। जिसकी चपेट में न केवल बूढ़े आ रहे हैं बल्कि युवा वर्ग भी इसके चपेट में आते जा रहे हैं। और ऐसे में लोगों का सवाल आता है कि क्या कैंसर से बचा जा सकता है। तो मैं आपको बता दूं कि किसी व्यक्ति का कैंसर ठीक हो सकता है या नहीं यह कैंसर के प्रकार और अवस्था, इसके अलावा उन्हें मिलने वाले उपचार और अन्य कारकों पर निर्भर करता है। क्योंकि कुछ कैंसरों के ठीक होने की संभावना दूसरों की तुलना में अधिक होती है। लेकिन प्रत्येक कैंसर का इलाज अलग-अलग तरीके से किया जाना चाहिए कैंसर का कोई एक इलाज नहीं है।

चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कैंसर से कैसे बच सकते हैं:-

कैंसर के उपचार के लिए आप सर्जरी की सहायता ले सकते हैं:-

कैंसर के इलाज में आज भी ऑपरेशन ही सबसे बड़ा और कारगर उपचार है पहले और दूसरे चरण में ट्यूमर को सर्जरी से निकाल दिया जाता है तीसरी स्टेज में भी जब कैंसर दूसरे अंगों तक नहीं फैलता है। तब भी सर्जरी के उपचार संभव है।

इसके अलावा इन उपचारों के द्वारा भी कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है जो कि हम आपको यहां पर बताने वाले हैं:-

  • वसा,चीनी और लाल मास का सेवन कम करें।
  • हरी सब्जियां,फल खाएं,नियमित रूप से व्यायाम करें।
  • अल्कोहल,धूम्रपान व तंबाकू का सेवन न करें।
  • तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें।
  • यदि परिवार के किसी सदस्य को कैंसर हो तो नियमित रूप से उसकी जांच करवाएं।
  • इस प्रकार कैंसर के उपचार के लिए बहुत से उपाय है जिनका अपना कर आप काफी हद तक कैंसर को कम कर सकते हैं।
  • इसके अलावा सरकार ने कैंसर के उपचार के लिए कई सारी नई तकनीके भी बनाई है।

Letsdiskuss

Krishna Patel
View Profile
4