preeti  patel
preeti patel· 4 साल पहले
लेखक

क्या नीम से बवासीर का इलाज किया जा सकता है?

38
812

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/22/26

नीम बवासीर (piles) के शुरुआती लक्षणों में राहत दे सकता है — जैसे सूजन, जलन और खुजली कम करना — लेकिन यह कोई पक्का इलाज नहीं है। आयुर्वेद में नीम से बवासीर की शुरुआती अवस्था में राहत मिल सकती है, पर गंभीर मामलों में इसका असर सीमित रहता है। अगर दर्द बढ़ रहा है, खून ज्यादा आ रहा है या piles बाहर निकल रही हैं, तो डॉक्टर से मिलना ही सही रास्ता है।

पहले समझो नीम काम कैसे करता है

नीम में anti-inflammatory और antimicrobial गुण पाए जाते हैं, यही वजह है कि इसे घाव भरने और सूजन घटाने के लिए सदियों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। नीम का तेल anti-inflammatory, wound-healing और antimicrobial असर दिखाता है, और इसी वजह से कई Ayurvedic तैयारियों में इसे शामिल किया जाता है।

बवासीर में सूजन और वेन्स की कमज़ोरी ही असली समस्या है, तो नीम का काम वहीं शुरू होता है — टिश्यू की सूजन कम करना और इंफेक्शन से बचाना। पर यह veins को मज़बूत नहीं करता और prolapse (piles का बाहर निकलना) ठीक नहीं करता।

घर पर नीम इस्तेमाल करने के तरीके

दोस्तों के बीच जो सबसे ज़्यादा सुना-सुनाया तरीका है, वो यही है:

  1. नीम के पत्तों का पेस्ट: ताज़े नीम के पत्तों को पीसकर पेस्ट बनाओ और प्रभावित जगह पर हल्के हाथ से लगाओ।

  2. नीम और नारियल तेल का मिश्रण: नीम के पत्तों को नारियल तेल में मिलाकर लगाने से सूजन और दर्द में राहत मिलती है।

  3. नीम के पत्तों का काढ़ा और सिट्ज़ बाथ (Sitz Bath): गुनगुने पानी में नीम के पत्ते उबालकर उस पानी से बैठकर नहाना। एक medical case report में नीम के पत्तों के काढ़े से सिट्ज़ बाथ और नीम ऑयल ड्रेसिंग को piles के साथ-साथ घाव भरने और इंफेक्शन कम करने में सहायक पाया गया, हालांकि यह एक अकेला case था, कोई बड़ा trial नहीं।

  4. नीम का रस पीना: नीम का रस बाहरी piles के इलाज में कारगर माना जाता है, पर इसका स्वाद बेहद कड़वा होता है और खाली पेट ज़्यादा मात्रा में लेने से पेट खराब हो सकता है।

एक बात जो ज़्यादातर लोग मिलाते नहीं — "असर" और "इलाज" अलग चीज़ें हैं

यहां एक छोटा सा सच समझ लो: सूजन कम होना और बीमारी ठीक होना, दोनों अलग बातें हैं। नीम जैसे प्राकृतिक उपायों को शुरुआती अवस्था में घर पर इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन गंभीर मामलों में surgery की ज़रूरत पड़ सकती है। मतलब अगर Grade 1 या Grade 2 piles है (सिर्फ अंदर की तरफ, बिना prolapse के), तो नीम से थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन Grade 3-4 (जहां piles बाहर आ जाती हैं) में नीम से उम्मीद रखना समय बर्बाद करने जैसा है।

Side Effects भी जान लो, वरना नुकसान हो सकता है

नीम सुरक्षित माना जाता है, पर हर चीज़ की तरह इसकी भी एक सीमा है:

  • स्किन पर ज़्यादा इस्तेमाल से जलन हो सकती है, खासकर उस जगह की स्किन संवेदनशील होती है।

  • पेट में गड़बड़ी: नीम का रस ज़्यादा मात्रा में लेने से एसिडिटी, उल्टी या दस्त हो सकते हैं।

  • गर्भवती महिलाओं को नीम से बचना चाहिए — यह गर्भपात का खतरा बढ़ा सकता है, यह बात piles से अलग है पर ज़रूरी चेतावनी है।

  • ज़ख्म या फिशर हो तो पहले जांच करवाओ — बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी पेस्ट सीधे खुले घाव पर मत लगाओ।

कब समझना है कि घरेलू नुस्खे काफी नहीं

अगर नीचे दी गई कोई भी बात तुम्हारे साथ हो रही है, तो नीम या कोई भी घरेलू नुस्खा छोड़कर डॉक्टर के पास जाओ:

V
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Digital Marketer

0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/28/23

नीम से बवासीर का इलाज के लिए कुछ घरेलू उपाय-

बवासीर के इलाज के लिए नीम एक अच्छी आयुर्वेदिक औषधि मानी जाती है। नीम की पत्तियों को सुखाकर चूर्ण बनाकर एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर पीने से बवासीर में लाभ होता है। नीम का चूर्ण दो सप्ताह तक लगातार पीना चाहिए। इससे आपको बवासीर की समस्या से मददगार मिलेगी।

नीम का तेल बवासीर की समस्या के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है,आप नीम का तेल सीधे बवासीर के मस्सों पर लगा सकते हैं, या फिर नारियल के तेल में नीम का तेल मिक्स करके भी बवासीर में उसे कर सकते हैं। इससे आपको बवासीर की समस्या खत्म हो जाएगी।

बवासीर के मस्से पर नीम के क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं, मार्केट में कई तरह की नीम की क्रीम उपलब्ध है।जिसका प्रयोग आप डॉक्टर की सलाह पर कर सकते हैं। इससे मस्सा धीरे-धीरे ठीक हो सकता है।

Letsdiskuss

और पढ़े- बवासीर का सबसे अच्छा इलाज क्या है?

Poonam Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
20
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया11/01/23

नीम से बवासीर के इलाज के लिए कुछ घरेलू उपाय-

  • बवासीर के इलाज के लिए आप नीम की पत्तियों को अच्छी तरह से कूट ले और उसके रस को आप बाहरी बवासीर पर लगा ले। इसका प्रयोग नियमित करने से बवासीर की परेशानी कम हो जाएगी।
  • बवासीर की समस्या होने पर नीम की पत्तियों क़ो पीसकर पेस्ट बना ले, और नीम के पेस्ट मे नारियल तेल मिलाकर मस्सो मे लगाने से दर्द, सूजन ठीक हो जाते है।
  • बवासीर के इलाज के लिए नीम क्रीम को भी लगा सकते हैं जिस जगह पर मस्से हो उसी जगह पर क्रीम लगा लीजिए मास्से धीरे-धीरे नष्ट हो जाएंगे यह क्रीम बाजार में आसानी से मिल जाती है।
  • बवासीर से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए नीम के तेल रुई मे लगाकर मस्सो मे लगाने से धीरे -धीरे करके मस्से पूरी तरह से ठीक हो जाते है।

Letsdiskuss

A
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
18
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/01/23

नीम के इस्तेमाल से कई प्रकार के संक्रमण, घाव और बीमारियों से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाता है। नीम एक प्रकार की आयुर्वेदिक औषधि होती है, नीम के इस्तेमाल से कई तरह की परेशानीयां दूर हो जाती है। लेकिननीम का इस्तोेमाल मुख्य रूप से बवासीर का इलाज करने के लिए किया है।यदि आप इस बात से अनजान हैं या फिर आपको नहीं पता कि नीम से बबासीर से इलाज किया जा सकता है, तो चलिए आज हम इस लेख के माध्यम से बताएगे कि नीम से बवासीर का इलाज करने के तरीके के बारे मे-

जिन लोगो को बवासीर की समस्या है, उन्हें नीम की पत्तियों और नीम के फूलो को पीसकर पेस्ट बनाकर मस्से मे लगाने से बवासीर की समस्या कम हो जाती है। लेकिन नीम से तैयार पेस्ट को 1-2सप्ताह तक लगातार लगाने से बवासीर की समस्या जड़ से खत्म होती है।

Letsdiskuss

M
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
17
अपडेट किया गया12/23/25

PILES के मस्से हटाने के कुछ उत्तम इलाज जो काफी हद्द तक आराम दिलाते है

PILES की अचूक दवा:- हल्दी

Haldi एक आयुर्वेदिक खाने में इस्तेमाल होने वाली औषधि है जिसका इस्तेमाल रसोई घर में मसालों के रूप में किया जाता है. Haldi में कईं तरह के एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं जो जख्मों को ठीक करते हैं. और जैसे कि यदि आप PILES से पीड़ित हैं तो हल्दी आपके लिए रामबाण साबित हो सकती है. इसके लिए आप एक चम्मच देसी ghee में आधी चम्मच हल्दी मिला लें और मस्सों पर मलहम की तरह लगा लें. आप इसमें Ghee की जगह एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. Haldi से PILES के मस्से की दवा के रूप मैं भी इस्तेमाल की जाती है

PILES की अचूक दवा:- केला

केले में कईं तरह के पौषक तत्व मौजूद होते हैं जो कब्ज़ और PILES के लिए उपयोगी साबित होते हैं. इसके लिए आप एक पका हुआ केला लें और उसको बीच से काट लें. अब इस पर थोड़ी मात्रा में कत्था छिडकें अर रात भर इसे खुले आसमान के नीचे पड़ा रहने दें. अगली सुबह इस केले को खाने के 5 से 7 दिन तक आपको PILES से राहत मिलेगी.

PILES की अचूक दवा:- छाछ

मस्सों वाली PILES की अचूक दवा के रूप में छाछ के सेवन का विशेष महत्व है. दरअसल, छाछ की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसके सेवन से PILES के मस्से जल्दी ठीक होने लगते हैं. इसके सेवन के लिए आप दो लीटर छाछ में 50 ग्राम पिसा हुआ जीरा व नमक मिला कर रख दें और जब भी प्यास लगे तो पानी की जगह इसे पी लें. आप सात दिनों तक इसके सेवन से आपके मस्से ठीक हो जाएंगे और PILES से आपको हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा.

PILES की अचूक दवा:- त्रिफला चूर्ण

आयुर्वेद ग्रंथ में त्रिफला चूर्ण को रामबाण औषधि माना गया है. त्रिफला चूरन कईं रोगों में असरदायक माना गया है. वहीँ PILES की अचूक दवा के रूप में त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है. इसके लिए आप रात में सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन करें. इससे आपको बहुत जल्द PILES के दर्द व मस्सों से राहत मिलेगी. त्रिफला चूर्ण PILES के मस्से की दवा के रूप मैं इस्तेमाल किया जाता है.

PILES की अचूक दवा:- जीरा

जीरा PILES की अचूक दवाओं में से एक माना गया है. पाचन संबंधित रोगों में जीरे का सेवन भगवान के वरदान समान माना गया है. यही एक वजह है PILES होने के दौरान आप जीएरे को भून कर उसमे मिश्री मिला कर चूसें. आप चाहे तो थोड़े से (आधी चम्मच) जीरा पाउडर को एक गिलास पानी में मिला कर भी पी सकते हैं. ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में PILES से छुटकारा मिल जाएगा.

PILES की अचूक दवा:- बड़ी इलायची

बड़ी इलायची आयुर्वेद ग्रंथ में PILES की अचूक दवा मानी गई है. दरअसल, इलायची की तासीर ठंडी होती है जो PILES के दौरान राहतकारी साबित होती है. इसके लिए 50 ग्राम बाड़ी इलायची को तवे पर रख कर भून लें और ठंडी होने के बाद इन्हें पीस कर चूर्ण तैयार कर लें. अब इस चूर्ण को रोज़ सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में मिला कर पीएं. इससे आपकी PILES की समस्या ठीक हो जाएगी.

PILES की अचूक दवा:- फाइबर युक्त आहार

अच्छी और दरुस्त डाइजेस्ट प्रणाली के लिए फाइबर युक्त भोजन बेहद मायने रखता है. इसके इलावा फाइबर युक्त आहार के सेवन से कब्ज़ और PILES जैसे रोग कौसों दूर बने रहते हैं. इसलिए अपनी आहार में साबुत अनाज, ताजे फल और हरी सब्जियां आवश्य शामिल करें.

P
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/28/23

बवासीर एक ऐसी समस्या जिसके वजह से गुदे के अंदर काफी ज्यादा सूजन और दर्द होता है। कभी-कभी यह समस्या इतनी अधिक बढ़ जाती है कि इसकी वजह से ब्लड बेसिलस फट जाते हैं। जो ब्लीडिंग का कारण बन सकते हैं बवासीर से प्रभावित मरीजों को मल त्यागने में काफी ज्यादा परेशानी महसूस होती है। बवासीर की परेशानी होने पर आपको डॉक्टर से उचित परामर्श लेने की जरूरत होती है। इसके अलावा आप कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे से भी बवासीर का इलाज कर सकते हैं। इन आयुर्वेद उपाय में नीम की पत्तियां भी शामिल है। नीम की पत्तियों का प्रयोग आयुर्वेदिक से सदियों से किया जा रहा है जो आपकी गंभीर से गंभीर समस्याओं को दूर करने में प्रभावित हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताते हैं कि नीम से बवासीर का इलाज किया जा सकता है।

नीम के पत्तों का रस:- पाइल्स की समस्या या इसके लक्षणों को कम करने के लिए नीम की पत्तियां कूटकर इसका रस निकालने, इसके बाद इस रस को गुनगुने पानी में मिक्स कर ले। अब इस पानी में कुछ देर के लिए बैठ जाएं, इससे बवासीर की सूजन को काम किया जा सकता है साथ ही है मल त्यागने की समस्या से भी राहत दिला सकता है।

नीम का तेल:- बवासीर के लक्षणों से राहत पाने के लिए नीम के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक कॉटन का कपड़ा ले इस कपड़े में तेल लगाकर इससे प्रभावित हिस्से पर लगाए । इससे आपको काफी आराम मिल सकता है। बवासीर की परेशानियों में नीम की पत्तियां फायदेमंद हो सकती है हालांकि, ध्यान रखें कि इस स्थिति में एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें। साथी अगर आपको नींद से किसी तरह की एलर्जी की शिकायत है तो इस स्थिति में नाम का प्रयोग करने से बचे ।

Letsdiskuss

Kamlesh Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
14
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया03/13/22

बवासीर की समस्या को कम करने के लिए नीम के पत्ती नीम की फूल नीम के पेड़ की छाल का उपयोग कर सकते हैं नीम के पत्ती को अच्छी तरह पीसने के बाद उसे बवासीर वाले स्थान पर लगाएं बवासीर वाले स्थान पर नियमित रूप से यह प्रयोग करने पर बवासीर का मस्सा धीरे-धीरे नष्ट हो जाएगा इसी प्रकार आप नीम की फूल का भी प्रयोग कर सकते हैं नीम के पेड़ का छाल का भी प्रयोग कर सकते हैंलेख की तस्वीर

prity singh
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Prity singh from Navi mumbai😊🫶

20
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया03/13/22

नीम से बबासीर क़ो ठीक करने के कुछ घरेलु नुस्खे :-

•बबासीर होने पर नीम की पत्तियों क़ो पीस कर पेस्ट बना ले, और उसके बाद नीम पेस्ट क़ो मस्सो मे लगाने से बबासीर धीरे -धीरे ठीक होने लगता है, यह प्रकिया लगातार 1-5हप्ते करने से मस्से ठीक हो जाते है।

•बबासीर से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए नीम के तेल रुई मे लगाकर मस्सो मे लगाने से धीरे -धीरे करके मस्से पूरी तरह से ठीक हो जाते है।

•बबासीर की समस्या होने पर नीम की पत्तियों क़ो पीसकर पेस्ट बना ले, और नीम के पेस्ट मे नारियल तेल मिलाकर मस्सो मे लगाने से दर्द, सूजन ठीक हो जाते है।लेख की तस्वीर

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Mp

20