Kamlesh Patel 's avatar
Culture & Tradition Lover
Updated on Nov 11, 2023food-cooking

क्या शुगर में अंजीर खा सकते हैं?

14
4 Answers

avatar
Answered on Nov 7, 2023

शुगर में अंजीर खाने से सेहत को कई सारे फायदे होते हैं, शुगर के मरीजों को अंजीर की सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। डायबिटीज में ब्लड शुगर की मात्रा काफी बढ़ जाती है, जिसके कारण डायबिटीज के मरीजों को खानपान पर बहुत ध्यान देना होता है।खान पान थोड़ा सा भी इधर-उधर होने पर ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। तो हम आपको शुगर में अंजीर खाने के फायदे के बारे में बताते हैं।अंजीर में बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम और फॉस्फोरस भी पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूती देता है। पोटैशियम होने के कारण यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। अंजीर और ड्राईड अंजीर दोनों हाई कैलोरी से उच्च पोषक तत्वों से भरा है।ताजा अंजीर डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी स्नैक्स के रूप में काम करता है।इससे शुगर भी कंट्रोल करने में मदद करता है।Letsdiskuss

और पढे- शुगर में पिस्ता खाने के फायदे क्या होते हैं?

7
avatar
Answered on Nov 8, 2023

अंजीर को सबसे अच्छा ड्राई फ्रूट माना जाता है। यह लो - कैलोरी ड्राई फ्रूट है। अंजीर को आमतौर पर सुखा खाया जाता है, क्योकि इसमे मौजूद बीज सुखने के बाद कुरकुरे हो जाते है और बहोत स्वादिष्ट लगते हैं।अंजीर खाने से कई तरह की बीमारियों का खतरा कम हो जाता हैं। अंजीर में जिंक,फोलेट, आयरन, नियासिन, मैग्निशियम और राइबोफ्लेविनजैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते है।

इतना लाभकारी होने के बाद भी डायबीटीज के मरीज इस दुविधा में रहते है , कि उन्हे अंजीर का सेवन करना चाहिए या नही? अंजीर वास्तव में डायबीटीज के मरीजो के लिए अच्छा होता है। अंजीर में एंटी - इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट होते है जो डायबीटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है। ब्लड शुगर लेवल को कम करता है और इंसुलिन स्त्राव में सुधार करता है। डायबिटीज के मरीज एक दिन में 2 अंजीर खा सकते है।इसका ज्यादा सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है।

Letsdiskuss

7
A
Answered on Nov 8, 2023

आप जानना चाहते हैं कि क्या जिन लोगों को शुगर होता है वे लोग अंजीर का सेवन कर सकते हैं। तो मैं आपको बता दूं कि जी हां बिल्कुल जो लोग शुगर के मरीज होते हैं उन्हें अंजीर का सेवन अवश्य करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि अंजीर के सेवन से कौन-कौन से फायदे होते हैं। अंजीर के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।अंजीर के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।अंजीर फाइबर से भरपूर होता है और डायबिटीज रोगियों में इंसुलिन के काम को सही रखता है।हालांकि आप यदि शुगर में अंजीर का सेवन करते हैं तो इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। नहीं तो आपको नुकसान भी हो सकता है। इस प्रकार ऐसे बहुत से फायदे हैं जो आपको अंजीर के सेवन से प्राप्त होंगे। इसलिए मैं आपको सलाह देता हूं कि आप इसका सेवन स्नैक्स के रूप में कर सकते हैं।

Letsdiskuss

7
M
Answered on Nov 10, 2023

नमस्कार कमलेश जी अपने बहुत ही अच्छा प्रश्न पूछा है,क्या शुगर के मरीज अंजीर खा सकते है? चलिए हम आपको इस लेख के माध्यम से बताते है कि शुगर के मरीज अंजीर खा सकते है क्योंकि

  • अंजीर मे मैग्नीज,मैग्नीशियम,आयरन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और जिंक भरपूर मात्रा मे पाया जाता है जो शरीर के पोषक तत्वों की कमी पूरी करता है। साथ ही इम्यून सिस्टम मजबूत करता है और इसके अलावा शुगर मरीज अंजीर खाते है तो इससे ब्लड शुगर भी काफ़ी हद तक कंट्रोल में रहता है।
  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंजीर में क्लोरोजेनिक एसिड और पोटैशियम पाया है,जो शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। यदि शुगर के मरीज ताजे अंजीर खाते हैं तो उन्हें 15 से 20 ग्राम कार्बोहाइड्रेट मिल जाता है,जो उनकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

Letsdiskuss

6