A
Anushka · 2 years ago
Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

क्या आप मुझे प्रेम मंदिर और भक्ति मंदिर के बारे में बता सकते है?

14
1.2K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on02/20/24

आप जानना चाहते हैं की प्रेम मंदिर और भक्ति मंदिर के बारे में तो चलिए हम आपको प्रेम मंदिर और भक्ति बार मंदिर के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

यहां पर मैं आपको प्रेम मंदिर और भक्ति मंदिर के बारे में जानकारी देने वाली हूं:-

 

मैं आपको बता दूं की प्रेम मंदिर और भक्ति मंदिर एक प्रकार के धार्मिक स्थल है। जो की सभी धर्म के लोगों के लिए खुले रहते हैं। यह स्थान ज्ञान भक्ति और प्रेम के लिए संचरित होते है। प्रेम मंदिर में आप दीवानों, संगीत,भजन,गाने और ध्यान आदि कर सकते हैं। मैं आपको बता दूं कि यह स्थान शांति और संतुष्टि की तलाश करने वाले लोगों के लिए विशेष रूप से अनुकूल होते हैं।

 

चलिए हम आपको प्रेम मंदिर से जुड़ी कुछ जानकारी भी देते हैं:-

मैं आपको बता दूं की प्रेम मंदिर को दिव्य मंदिर भी कहा जाता है। प्रेम मंदिर भारत के उत्तर प्रदेश के वृंदावन में स्थित एक शानदार और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण मंदिर है। यह मंदिर भगवान श्री कृष्णा और राधा रानी के प्रति भक्ति और प्रेम में गहराई से निहित है। प्रेम मंदिर का उद्घाटन 15 फरवरी सन 2012 को जगतगुरु श्री कृपालु जी  महाराज द्वारा किया गया था। इस मंदिर का निर्माण सफेद संगमरमर  से किया गया है। ऐसा माना जाता है कि प्रेम मंदिर जाने से किसी की आत्मा शुद्ध हो जाती है।

 

चलिए हम आपको भक्ति मंदिर के बारे में जानकारी देते हैं:-

मैं आपको बता दूं की भक्ति मंदिर एक हिंदू मंदिर है जो कृपालु धाम मानगढ़ कुंडा भारत में स्थित है। इस मंदिर की स्थापना नवंबर सन 2005 मैं जगतगुरु श्री कृपालु जी महाराज के द्वारा किया गया है। मैं आपको बता दूं की भक्ति मंदिर गंगा नदी के उत्तरी किनारे पर स्थित है। यह मंदिर राधा कृष्ण और सीताराम  को समर्पित है।

 

 

Letsdiskuss

Krishna Patel
View Profile
6
Replying to the question above
Answered on02/21/24

जी हां बिल्कुल मैं आपको प्रेम मंदिर और भक्ति मंदिर के बारे में बता सकती हूं।

 

तो चलिए देरी किस बात की मैं आपको प्रेम मंदिर और भक्ति मंदिर के बारे में बताती हूं:-

मैं आपको बता दूं की प्रेम मंदिर और भक्ति मंदिर दोनों ही धार्मिक स्थल होते हैं। इन मंदिरों में जाने से आप अपनी मनोदशा को शांत कर सकते हैं। संतुष्टि प्राप्त कर सकते हैं और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं की प्रेम मंदिर उत्तर प्रदेश के वृंदावन और छटीकरा के बीच ग्राम जयपुर खादड में स्थित है। और भक्ति मंदिर मानगढ़ में स्थापित है। प्रेम मंदिर का निर्माण जगतगुरु कृपालु जी महाराज द्वारा भगवान श्री कृष्णा और राधा रानी जी के मंदिर के रूप में स्थित है। मैं आपको बता दूं की प्रेम मंदिर की ऊंचाई 125 फीट और लंबाई 122 फिट है। प्रेम मंदिर को बनवाने के लिए संगमरमर के पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है जिसे इटली से मंगवाया गया था। प्रेम मंदिर में स्थापित श्री कृष्ण जी की झांकियां बहुत खूबसूरत हैं। और हां प्रेम मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह मंदिर आपको दिन में एकदम सफेद दिखाई देगा और शाम के समय रोशनी के बीच मंदिर का रंग कुछ अलग ही नजर आता है। प्रेम मंदिर को  प्रेम भवन भी कहते हैं।

 

चलिए हम आपको भक्ति मंदिर के बारे में कुछ जानकारी देते हैं:-

मैं आपको बता दूं की भक्ति मंदिर की स्थापना 2005 में जगतगुरु श्री कृपालु जी महाराज द्वारा की गई थी। भक्ति मंदिर वास्तु कला का अनोखा उदाहरण है। बताया जाता है कि प्रतापगढ़ का यह सबसे लोकप्रिय धार्मिक स्थल है। भक्ति मंदिर में हर और राधे-राधे की गूंज सुनाई पड़ती है। इस मंदिर में मुख्ता राधा कृष्ण की युगल मूर्ति स्थापित है जो अत्यंत मनमोहिनी है। इसके अलावा आपको इस मंदिर में और कई सारे देवताओं की मूर्तियां भी देखने को मिलेगी।

 

 

 

Letsdiskuss

 

A
View Profile
4