Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

क्या आप बता सकते है भारत में चाय की खेती कहाँ होती है ?

2
897

Join this conversation

Sort By

भारत के असम राज्य मे चाय की खेती होती है,असम मे चाय की बहुत अधिक मात्रा मे खेती की जाती है,भारत में उत्पादित पूरी चाय का 52%, 652.9 मिलियन किलोग्राम असम राज्य से आता है। लखीमपुर, कामरूप, गोलपारा, शिवसागर, कछार, नागांव और राज्य के देरांग जिले मे चाय के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं। वही 329.70 मिलियन किलोग्राम चाय उत्पादन पश्चिम बंगाल मे होती है, चाय उत्पादन की दूसरे नंबर की सूची मे आता है।Article image

Answered by
S
View Profile

Mp

Answered on11/24/22
2
भारत में सबसे ज्यादा चाय की खेती असम में होती हैं भारत में चाय के मुख्य उत्पादन राज्य असम, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल हैं।विश्व में चाय के उत्पादन में भारत का पहला स्थान है। विश्व उत्पादन का 27 प्रतिशत और विश्व के निर्यात का 11 प्रतिशत भारत से प्राप्त होता है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि जिस चाय की खेती की वजह से भारत दुनिया भर में मशहूर है, इसका पूरा श्रेय अंग्रेजों को जाता है. इस पूरे मामले को समझने के लिए आपको इतिहास में जाना जरूरी है.
 
चाय का इतिहास :-चाय के पौधे का उत्पादन भारत में पहली बार सन् 1834 में अंग्रेज़ सरकार द्वारा परीक्षण के रूप में व्यापारिक पैमाने पर किया गया था।चाय असम में पहले से ही पैदा होती थी सन् 1815 में कुछ अंग्रेज़ यात्रियों का ध्यान असम में उगने वाली चाय की झाड़ियों पर गया, जिससे स्थानीय क़बाइली लोग एक पेय बनाकर पीते थे। भारत के गवर्नर-जनरल लॉर्ड बैंटिक ने 1834 में चाय की परंपरा भारत में शुरू करने और उसका उत्पादन करने की संभावना तलाश करने के लिए एक समिति का गठन किया। इसके बाद 1835 में असम में चाय के बाग़ लगाए गए। कहते हैं कि एक दिन चीन के सम्राट 'शैन नुंग' के सामने रखे गर्म पानी के प्याले में, कुछ सूखी पत्तियाँ आकर गिरीं, जिनसे पानी में रंग आया और जब उन्होंने उसकी चुस्की ली तो उन्हें उसका स्वाद बहुत पसंद आया। बस यहीं से शुरू होता है चाय का सफ़र। ये बात ईसा से 2737 साल पहले की है। सन् 350 में चाय पीने की परंपरा का पहला उल्लेख मिलता है। सन् 1610 में डच व्यापारी चीन से चाय यूरोप ले गए और धीरे-धीरे ये समूची दुनिया का प्रिय पेय बन गया।
 
प्रमुख निर्यातक देश :भारत, श्रीलंका, कीनिया, चीन, इण्डोनेशिया
 
भारत से चाय का निर्यात विश्व के 80 से अधिक देशों को किया जाता है, जिनमें मुख्यतः ब्रिटेन, जर्मनी, आयरलैण्ड, रूस, मिस्र, अफ़ग़ानिस्तान, ईरान, कनाडा, नीदरलैण्ड, आस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमरीका, संयुक्त अरब गणराज्य, इराक, कुवैत, न्यूजीलैण्ड, तुर्की आदि देशों को होता है।

 

Answered by
P
View Profile
Updated on04/28/26
2

आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो चाय पीने की शौकीन होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप जो खुशबूदार चाय पीते हैं उसकी खेती कहां होती है आज हम आपको यहां पर बताएंगे कि हमारे भारत देश में चाय की खेती कहां होती है। दोस्तों हमारे भारत देश के असम में चाय का उत्पादन होता है कसम भारत के उत्तर पूर्व में स्थित है हमारे भारत देश से चाय का निर्यात विश्व के 80 से अधिक देशों में किया जाता है। असम में चाय की अनेक प्रजातियां उगाई जाती है।Article image

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on11/24/22
1

दोस्तों इस पोस्ट में हम जानेंगे कि भारत में चाय की खेती किस देश में होती है तो आसाम में चाय सबसे ज्यादा उगाई जाती है यह भारत के उत्तर पूर्व में स्थित है। चाय अधिकतर ब्रह्मपुत्र की घाटी में उगाई जाती है। बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिन्हें चाय बहुत पसंद होती है भारत में बहुत से चाय बागान यानी टी गार्डन है। जहां पर आप प्रकृति खूबसूरती का दर्शन भी कर सकते हैं। दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल में स्थित एक ही हिल स्टेशन के साथ यहां की चाय विश्व भर में प्रसिद्ध है। दार्जिलिंग में चारों ओर चाय की खेती होती है। दार्जिलिंग के चाय की एक खासियत होती है कि वह हल्के रंग की होती है। औऱ यहाँ की चाय पीने में बहुत ही लाजवाब होती है।

Article image

Answered by
V
View Profile
Answered on11/24/22
0