कैंसर नाम एक ऐसा नाम है, जिसको सुनते ही इंसान को दुःख से ज्यादा डर होता है | कैंसर बीमारी नाम ही इतना बुरा है | कैंसर के क्या लक्षण है, इसको बताने से पहले आपको ये जानना जरुरी है, की कैंसर कितने प्रकार का होता है |
कैंसर के प्रकार :-
स्तन कैंसर (Breast Cancer )
गर्भाशय का कैंसर (Uterine cancer )
रक्त कैंसर (blood cancer )
मुख का कैंसर (Oral Cancer )
लंग कैंसर (Lung cancer )
आमाशय का कैंसर (stomach cancer )
सर्वाइकल कैंसर (Cervical cancer )
ब्रेन कैंसर (Brain cancer )
कैंसर के कुछ बड़ेलक्षण :-
- कैंसर का पहला लक्षण है, पेशाब या शौच के समय खून आना |
- कैंसर का दूसरा लक्षण है, शरीर में खून की कमी जिसके कारण एनीमिया हो जाता है | फिर
- कैंसर का तीसरा लक्षण अधिक थकान और कमजोरी महसूस करना | ज्यादा समय तक बुखार रहना , बुखार जल्दी ठीक न होना | ।
- कैंसर का चौथा लक्षण खांसी के समय खून आना , लंबे समय तक कफ होना और कफ के साथ बलगम होना |
- कैंसर का पांचवा लक्षण जो महिलाओं में नज़र आता है, महिलाओं की स्तन में गांठ होना, और माहवारी के समय अधिक स्राव होना।
- खाना या पानी गले से नीचे होने में दिक्कत होना, गले में गांठ का बनना , और शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन होना |