S
Sneha Bhatiya· 7 years ago
Author

चिली चिकन बनाने की विधि बताओ ?

2
21.9K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on11/24/18
आज आपको चिली चिकन बनाने की विधि के बारें में बताते हैं | इसकी विधि बहुत ही आसान है और यह खाने में भी स्वादिष्ट है |
सामग्री :-
- बोनलेस चिकन - 500 ग्राम (छोटे छोटे टुकड़े)
- कार्न फ्लोर - 4 चम्‍मच
हरी मिर्च - 4 (2 बारीक़ कटी हुई और 2 लंबी कटी हुई )
सोया सॉस - 4 चम्‍मच
टोमैटो सॉस - 2 चम्‍मच
प्‍याज - 2 (बारीक़ कटी हुई)
लहसुन - 4 कली (बारीक कटी हुई)
हरी प्‍याज का रस - 4 छोटे चम्मच
शिमला मिर्च - 1 (कटी हुई)
अदरक लहुसन पेस्ट - 2 चम्‍मच
ऑलिव ऑयल - 4 बड़े चम्‍मच
नमक - स्वाद के अनुसार
विधि :-
- सबसे पहले चिकन को धो लें और उसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट और नमक डालकर चिकन के पीस को 30 मिनिट के लिए रख दें |
- अब एक बड़े बाउल में थोड़ा सा पानी लेकर उसमें कार्न फ्लोर घोल लें। घोल में बारीक कटी हरी मिर्च डालें और फिर उसमें चिकन के पीस डुबा दें और 30 मिनट के लिये रख दें।
- अब एक पैन में तेल गरम करें और गैस की आंच कम कर के फिर उसमें चिकन के पीस डालें और अच्छी तरह फ्राई कर लें |(अलग रख दें )
- अब एक पैन में थोड़ा सा तेल डालें और उसको गरम करें | इसके बाद उसमें प्याज डालकर फ्राई करें| जब प्याज अच्छी तरह भून जायें तो उसमें हरी प्‍याज का पानी और शिमला मिर्च डाल कर 2 मिनट तक पकाएं | अब हरी मिर्च डालें आैर अच्‍छी तरह मिला लें |
- अब उसमें टोमैटो सॉस,सोया सॉस,चिकन पीस और नमक डालें और अच्छी तरह से मिलाएं | 1 कप पानी डालें और अच्छी तरह मिलकर ढक कर रख दें |
- धीमी आंच में 10 मिनिट तक पकने दें |
लीजिये चिली चिकन तैयार है |
Article image
A
View Profile
1