Asked 7 years ago

दिल्ली में कौन सी जगह हैं, जहाँ जाना ख़तरनाक हो सकता है ?

Others#Best question answer website#Indian Discussion forums#Online Forums#General Discussion Forums
Like
2
2.2K
R
Ram kumarAuthor

Advertisement

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 25 coins for helpful answers.

Login to Answer

आज तक आपने हमारे भारत देश की राजधानी दिल्ली शहर में ऐसी कई खूबसूरत जगह घूमी है लेकिन क्या आपको पता है कि दिल्ली में जितनी अच्छी जगह घूमने के लिए है उतनी ही खतरनाक जगह भी है जहां पर लोग घूमने जाने से कतराते रहती हैं आज मैं आपको बताऊंगी कि दिल्ली में कौन-कौन सी जगह खतरनाक है।

फिरोज शाह कोटला किला

दिल्ली कंटेनमेंट

खूनी नदी, रोहिणी

मालचा महल,

म्यूटनी हाउस,कश्मीरी गेट

भूली भतियारी का महल, झंडेवालान

संजय वन

करबला कब्रिस्तान

जमाली कमाली का मकबरा और मस्जिद, महरौली

इसके अलावा खूनी दरवाजा मैंने आपको दिल्ली के सबसे रहस्यमई जगह के नाम बता दिए हैं।Article image

Krishna Patel

Answered By Krishna Patel

Author
View Profile
Answered on01/09/23
0

Advertisement

दिल्ली को भारत का दिल कहा जाता है, आपने इंडिया गेट,कुतुबमीनार,लाल किला, और जंतरमंतर जैसी जगहों का नाम तो सुना होगा | पर क्या आप जानते है, दिल्ली में ऐसी भी कई जगह हैं, जो अपने आप में रहस्यमय और उलझी हुई है |
आइये आपको बताते हैं, दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों के बारें में जहाँ पर जाना खतरनाक हो सकता है |


1 . दिल्ली कैंट :-
दिल्ली कैंट की स्थापना ब्रिटिश इंडियन आर्मी ने की थी। इस जगह में चारों तरफ पेड़-पौधे हैं, जिस कारण ये कुछ जंगल की तरह दिखाई देता है | सुनने में आता है कि दिल्ली केंट के सदर बाजार के पास की सड़क में सफ़ेद कपड़ों में एक महिला लोगों से लिफ्ट मांगती है, और गाड़ी न रोकी जाने पर वो गाड़ी के पीछे भागती है | लोगों ने महिला को देखने की बात सच बताई है, परन्तु महिला ने कभी किसी को हानि नहीं पहुंचाई |


2 . फिरोज शाह कोटला का किला :-
1354 में फिरोज शाह तुगलक ने यह किला बनवाया था, जो कि वर्तमान में किसी खण्डार से कम नहीं लगता | इस किले के पास रहने वाले कुछ लोगों का मानना है, कि यहाँ पर हर गुरुवार मोमबत्ती और अगरबत्ती जलती दिखाई देती है, और अगले दिन किले के पास कुछ स्थान पर कटोरियों में कच्चा दूध और अनाज रखा मिलता है। इसलिए लोग इसे अब भूतिया किला कहने लगे हैं |


3 . जमाली-कमाली का मकबरा और मस्जिद :-
जमाली-कमाली का मकबरा और मस्जिद दिल्ली के महरौली में स्थित है। यह मकबरा 16 वीं शताब्दी के सूफी संत जमाली और कमाली का है। इस जगह के बारें में लोगो का कहना हैं, कि यहाँ पर जिन्न रहते हैं | कुछ लोगो का यहाँ अनुभव बहुत ही डरावना रहा है |


4. म्यूटिनी हाउस, कश्मीरी गेट :-
म्यूनिटी हाउस का यह स्मारक अंग्रेज़ों ने 1857 की लड़ाई में मारे गए सिपाहियों की याद में बनवाया था। लोगों का कहना है कि उनके साये अभी भी इस इमारत के आसपास रहते हैं। इसलिए इस जगह को डरावना माना जाता है।


5 . संजय वन :-
दिल्ली के पास वसंत कुंज में संजय वन 10 किमी के क्षेत्रफल में फैला हुआ है | इस इलाके में बच्चों की आत्माएं दिखाई देने का दावा किया गया है, जो कि अक्सर खेलते हुए दिखाई देते हैं | यह वन बहुत ही घना और डरावना है |
K

Answered By Kanchan Sharma

Author
View Profile

हिंदी लेखक

Answered on09/22/18
Like
1