S
sahil sharma· 2 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

क्या आप जानते हैं डॉक्टर मरीज को दलिया खाने के लिए क्यों बोलता है?

11
187

Join this conversation

Sort By

मैं आपको बता दूं की दलिया जौ और गेहूं से मिलकर बनता है। इसके अलावा दलिया में सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। मैं आपको बता दूं की दलिया में खूब सारा सॉल्युएबल फाइबर पाया जाता है। इसके अलावा दलिया में भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, पोटेशियम और जिंक, और बहुत से विटामिन पाए जाते हैं। जो शुगर रोगियों के लिए सुपर नाश्ता साबित होता है। इसी वजह से डॉक्टर हमेशा मरीजों को दलिया खाने के लिए कहते हैं।

दलिया के सेवन से मिलने वाले फायदे कौन-कौन से हैं चलिए जानते हैं :-

डायबिटीज के मरीजों को मीठे दलिया की बजाय नमकीन और मिक्स वेज दलिया खाना चाहिए। इसके अलावा दूध के साथ दलिया लेने की बजाय सब्जियों वाला दलिया खाना चाहिए। मैं आपको बता दूं कि मीठा दलिया ब्लड शुगर बढ़ा सकता है डायबिटीज में खतरनाक भी हो सकता है। इसलिए हमेशा डायबिटीज के मरीजों को सब्जी वाला दलिया खाना चाहिए जो उनके लिए फायदेमंद होता है।

वजन घटाने के लिए फायदेमंद है दलिया:-

यदि आप दलिया को डाइट में शामिल करते हैं तो वजन को आसानी से कम किया जा सकता है। मैं आपको बता दूं कि दलिया में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है लेकिन हां इसमें प्रोटीन,आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जो आपका वजन को हेल्दी तरीके से काम करने में आपकी मदद कर सकती है।

दलिया पाचन के लिए फायदेमंद होती है:-

दलिया को फाइबर का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। दलिया के सेवन से पाचन को बेहतर रखा जा सकता है।

एनर्जी में मददगार है दलिया:-

यदि आप अपनी बॉडी में एनर्जी की कमी महसूस करते हैं तो अपने डाइट में दलिया को शामिल करें।

Letsdiskuss

Answered by
S
View Profile
Answered on01/17/24
5

दलिया हेल्थी और बेस्ट ब्रेकफास्टो में से एक माना जाता है। और शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए अच्छा खाना खाना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में खाने में हमे पोषक तत्वों से भरपूर खाने की जरूरत होती है।

दलिया स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना गया है तभी डॉक्टर्स भी मरीजो को दलिया का सेवन करने की सलाह देते है।

दलिये में कैल्शियम, मैंग्निशियम, फास्फोरस, फोलेट, थाइमिन, पोटेशियम, कॉर्बोहाइट्रेड, जिंक, मिनिरल्स, विटामिन्स, आयरन, प्रोटीन, फाइबर आदि सभी पोषक तत्व पाए जाते है ।

सभी आवश्यक तत्वों के पाए जाने के कारण डॉक्टर्स दलिया खाने की सलाह देते है। बीमारी में हमारा शरीर कमजोर हो जाता है और हमे ज्यादा हेल्थी खाना खाने की जरूरत होती हैं जिससे हमारे शरीर को ताकत मिल सके। दलिए में यह सभी गुण पाए जाते है इसलिए डॉक्टर मरीज को दलिया खाने की सलाह देते है।

दलिया खाने के फायदे -

  • दलिया में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, जिससे यह वजन कम करने मे सहायक होता है।
  • दलिया का सेवन करने से शरीर में पूरे दिन एनर्जी रहती हैं, थकावट नही लगती।
  • डायबीटीज के मरीजो के लिए दलिया सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इसमे सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
  • फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण पेट के लिए काफी अच्छा होता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और गैस और कब्ज की बीमारियों से राहत मिलती हैं।
  • कैल्शियम की मात्रा होने के कारण इससे हड्डियां मजबूत होती है। और इससे जोड़ो के दर्द मे भी आराम मिलता है।
  • हार्ट के मरीजो के लिए यह भी यह फायदेमंद है। हार्ड के मरीजो को दलिया का सेवन नियमित रूप से करना अच्छा होता है।
  • दलिया मिठा और नमकीन दोनो रुप में बनाया जा सकता है इसके स्वाद में कोई फर्क नही आता। यह दोनो प्रकार में स्वादिष्ट लगत है।

Letsdiskuss

Answered by
komal Solanki
View Profile
Answered on01/16/24
5