क्या आपको चाय पीना पसंद है और कौन सा स्वाद आपको चाय का अच्छा लगता है?
ऐसा एक आइना बताओ जिसको देेख ये दिल थम जाए
हमसे पूछो तो हम यही कहें अदरक वाली चाय बनाई जाए।
मुझे चाय पिना बहुत पसंद है, और मुझे नीबू वाली चाय का स्वाद बहुत अच्छा लगता है। सबसे पहले हम चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए एक बर्तन मे पानी डालकर गैस चूल्हे मे चढ़ाये और फिर उसमे चाय पत्ती, अदरक, चीनी डालकर कुछ देर तक चाय क़ो उबाल आने तक पकाये। फिर ज़ब चाय पक जाये तो उसमे दूध डालकर पकाये और चाय छानना हो,तो उसमे नीबू की 1-2बुँदे डालकर चाय पीने से चाय का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है।
वर्तमान समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें चाय पीना काफी पसंद है उन्हीं में से एक मैं भी हूं जी हां मुझे चाय पीना काफी पसंद है तो आज मैं आपको बताऊंगी कि मुझे कौन सी चाय पीना पसंद है चलिए इस आर्टिकल में चर्चा करते हैं। मुझे सबसे ज्यादा अदरक वाली चाय पीना पसंद है क्योंकि चाय में अदरक डालने से चाय का स्वाद ही अलग हो जाता है इतना ही नहीं अदरक वाली चाय पीने के फायदे भी हैं। और इसके अलावा मुझे ब्लैक चाय जिस में नींबू का रस डालकर बनाया जाता है काफी पसंद है।
