S
Sonam Singh· 2 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

क्या खाने से इंसान का दिमाग हमेशा स्वस्थ रहता है?

10
188

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on03/13/24

चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि क्या खाने से आपका दिमाग हमेशा स्वस्थ रहता है और आपके दिमाग की याद करने की क्षमता बढ़ती है।

अगर आप अपने दिमाग को तेज और हमेशा स्वस्थ रखना चाहते हैं तो चीजों का सेवन करें-

  1. हरी सब्जियां - अपने दिमाग को हमेशा स्वस्थ और ताजा रखना चाहते हैं तो हरी सब्जियों का रोजाना सेवन करें। हरी सब्जियों में पालक, गोभी, कद्दू,आंवला, लौकी इत्यादि को शामिल करें।
  2. ड्राई फ्रूट्स - काजू बादाम अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स दिमाग को काफी तेज करते हैं और दिमाग को स्वस्थ बनाए रखते हैं।

 अगर आप रोजाना इन सब चीजों का सेवन करते हैं तो आपका दिमाग हमेशा स्वस्थ बना रहेगा। आप अपने बच्चों को भी इन चीजों का रोजाना सेवन कराये जिससे आपके बच्चों का दिमाग भी तेजी से विकसित होगा। दोस्तों दिमाग हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण पार्ट होता है। यदि हमारा दिमाग स्वस्थ नहीं रहेगा तो हमें डिप्रेशन, सिर दर्द की समस्या हमेशा बनी रहती है। इन सब समस्याओ के अतिरिक्त दिमाग स्वस्थ ना होने के कारण दिमाग कार्य करना भी बंद कर देता है जिससे हमारी याददाश्त क्षमता कम हो जाती है। अगर हमारी याददाश्त क्षमता कम हो जाएगी तो हमें याद किया हुआ या पढ़ा हुआ कोई भी शब्द याद नहीं रहता है और हम यदि कोई चीज कहीं पर रख देते हैं तो वह भी हमें याद नहीं रह जाती है कि हमने उस चीज को कहां पर रखा है, इसलिए आपका दिमाग हमेशा स्वस्थ रहना जरूरी होता है।

 

चलिए मैं कुछ ऐसी चीजों को बताती हूं जिनका आपको सेवन नहीं करना चाहिए अगर आप इन चीजों का सेवन करते हैं तो ये आपके दिमाग को नुकसान पहुंचा सकते हैं-

  1. चीनी - अगर आप चीनी का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो यह आपके दिमाग को नुकसान पहुंचा सकती है।
  2. अत्यधिक मात्रा में तेल से तले भुने हुए खाद्य पदार्थ- अगर आप ज्यादा तेल में भुने हुए खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं तो यह भी आपके ब्रेन को नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए आप सीमित मात्रा में तले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

 

Letsdiskuss

 

Kiran Kushwaha
Modern India Explorer
View Profile
5
Replying to the question above
Answered on03/14/24

यदि आप भी अपने दिमाग को हमेशा स्वस्थ और तेज रखना चाहते हैं तो यहां पर मैं आपको कुछ उपाय बताने वाली हूं जिनको अपना कर आप अपने दिमाग की याददाश्त को तेज कर सकते हैं।

 

चलिए जानते हैं कि क्या खाने से इंसान का दिमाग स्वस्थ रहता है:-

मस्तिष्क को अच्छी तरह से काम करने के लिए बहुत अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है। और यह जरूर अक्सर हमारे डेली डाइट से पूरी नहीं हो पाती है। तो चलिए जानते हैं कि आप अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल कर सकते हैं।

 

दिमाग को हमेशा स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को करें शामिल :-

हरी सब्जी के सेवन से शारीरिक विकास तो होता ही है इसके अलावा हरी सब्जियों के सेवन से हमारे दिमाग का भी विकास होता है, इसलिए आप रोजाना पालक,पत्ता गोभी, फूल गोभी, ब्रोकली आदि चीजों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

 

दिमाग को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपने आहार में करें नट्स को शामिल:-

मैं आपको बता दूं कि नट्स को प्रोटीन और स्वस्थ वसा के स्रोत के रूप में जाना जाता है। आप सभी प्रकार के नट्स जैसे की अखरोट, पिस्ता बादाम आदि चीजों को आहार में शामिल कर सकते हैं। अखरोट का सेवन करना अधिक फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। ये आपके दिमाग को कमजोर होने से रोकने में मदद करता है।

 

डार्क चॉकलेट को भी कर सकते हैं शामिल:-

यदि आप अपने दिमाग को स्वस्थ और तेज करना चाहते हैं तो डार्क चॉकलेट आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। मैं आपको बता दूं कि डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट्स फ्लेवेनाइट्स और कैफीन की मात्रा  भरपूर पाई जाती है जो बाकी ब्रेन बूस्टर खाद्य पदार्थों से ज्यादा बढ़िया होती है।

 

 

 

Letsdiskuss

Krishna Patel
View Profile
4