बहुत से लोगों को पेट से जुड़ी कई सारी दिक्कतें देखने को मिलती है उन्हें में से एक सबसे बड़ी दिक्कत है पेट साफ न होने की दिक्कत। पेट साफ न होने का सबसे मुख्य कारण है आजकल का खान-पान सही ढंग से ना हो पाना। और यदि पेट साफ नहीं होता है तो पूरा दिन खराब हो जाता है। वैसे तो पेट साफ नहीं होने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन सबसे मुख्य कारणों मे से गलत खान-पान करना, समय पर शौंच नहीं जाना, व्यायाम न करना, पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीना, इन्हीं सब कारणों की वजह से सही ढंग से पेट साफ नहीं हो पता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं जिनको अपना कर आप सही ढंग से पेट साफ कर सकते हैं।
पेट साफ करने के कुछ घरेलू उपाय हम आपके यहां पर बताएंगे:-
पर्याप्त मात्रा में पानी पिए:-
यदि आप नियमित रूप से सुबह खाली पेट पानी पीते हैं तो पेट अच्छी तरह से साफ हो जाता है, इसके अलावा खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए।
अपने दिनचर्या में योगासन को करें शामिल :-
अगर कब्ज के कारण आपका पेट अच्छी तरह से खाली नहीं होता है तो आप कुछ खास योगासन का सहारा ले सकते हैं। जैसी ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, आदि योगासन करने से कब्ज की शिकायत दूर होती है। और पेट की समस्या दूर करने में मदद मिलती है इसके अलावा योगासन करने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
हींग का करें सेवन :-
हींग का इस्तेमाल पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यदि आप पेट की समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में हींग का सेवन कर सकते हैं। एक गिलास हल्का गर्म पानी में थोड़ा सा हिंग चूर्ण मिलाकर सेवन करने से पेट साफ हो जाता है।

Answered By Sonam Singh
Author




