दोस्तो, सांप एक ऐसा प्राणी है जिसका नाम सुन कर हर कोई डर जाता हैं। सांप की कई तरह की प्रजातियाँ पाई जाती हैं कुछ ज्यादा विषैले होते है तो कुछ कम विषैले।
सांप मे जहर की मात्रा अधिक होती हैं। पूरी दुनिया मे 2900 से अधिक प्रजातियाँ पायी जाती है सांपो की।
अजगर सांप की तरह ही होता है लेकिन दोनो में कई तरह के अंतर होते है। सांप का आकार छोटा होता है वही अजगर लंबा और चौडा और वजनी होता है।
अजगर में सांप की तरह जहर नही पाया गया क्योकि अजगर के दांत नही होते वह अपने शिकार को अपनी कुंडली मे दबा कर मार देता है और फिर उसे पुरा निगल जाता है।
अजगर के बारे मे कुछ तथ्य :-
- अजगर को पाइथन भी कहा जाता है। यह लंबे और आकर्षक चमड़ी वाले होते है।
- आकड़ो के अनुसार अजगर की लगभग 40 से ज्यादा प्रजातियाँ पायी जाती है।
- यह मूलतः एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रिका मे पाए जाते है क्योकि यह गर्म क्षेत्र है।
- अजगर पानी मे भी रह सकता हैं, जमीन पर भी और पेड़ों पर चढ़ सकता हैं। यह पानी मे अपनी सांस करीबन 30 तक रोक सकता हैं।
- अपनी सांसो को रोक कर बिना हलचल किये यह अपना शिकार करता है।
- अजगर ज्यादा दूर तक नही देख सकता लेकिन इसके सुघने की क्षमता अत्यधिक होती हैं। यह अपने शिकार की गर्माहट को भाप लेते है। यह थर्मल स्केनिंग कहलाती हैं।
- इनके नाक के पास दो छिद्र होते है जो गर्माहट को महसूस करते है।
- इसी सेंसिंग के कारण यह रात मे भी अपना शिकार आसानी से कर लेते है।
- जानवर हो या मनुष्य यह उनकी गर्माहट को महसूस करके उचित समय पर हमला कर देता है।
- अजगर की लंबाई लगभग 7000मि.मी. तक मानी जा सकती हैं। इसका वजन 250पौंड होता है।
- यह तेजी से नही चल सकता क्योकि इसका वजन अधिक होता है।
