Krishna Patel
Krishna Patel· 4 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

ड्रैगन किस देश का राष्ट्रीय पशु है?

24
587

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on10/08/22

दोस्तों क्या आप जानते हैं कि ड्रैगन किस देश का राष्ट्रीय पशु है यदि आपको नहीं पता तो हम आपको बताएंगे। दरअसल ड्रैगन इंडोनेशिया का राष्ट्रीय पशु है वहां की सरकार ने ड्रैगन को इंडोनेशिया का राष्ट्रीय पशु घोषित किया है यह छिपकली की सबसे बड़ी प्रजाति होती है। छिपकलियों के आकार से काफी बड़े होते हैं इनकी लंबाई 3 मीटर से भी अधिक होती है। यह देखने में काफी खूंखार लगते हैं। इसे देखने वाला प्राणी भी डर जाता है।Article image

V
View Profile
13
Replying to the question above
Answered on10/07/22

दोस्तों ड्रैगन इंडोनेशिया का राष्ट्रीय पशु है। ड्रेगन छिपकली की प्रजाति का जीव होता है जो देखने में बहुत ही भयानक लगता है इसकी लंबाई 3 मीटर होती है। ड्रैगन की पूंछ उनके शरीर से भी लंबी होती है। आप जब भी इंडोनेशिया घूमने जाएंगे तो आपको यहां पर सबसे ज्यादा देखने के लिए ड्रैगन ही मिलेंगे। लेकिन कोरोनावायरस सरकार ने ड्रैगन की फीस बढ़ा दी है। इस जानवर को लोग दूर से ही देख कर भाग जाते हैं यदि किसी इंसान ने गलती से भी ड्रैगन को छूने की कोशिश किया तो वह उसी वहीं पर मार डालता है।Article image

Krishna Patel
View Profile
13
Replying to the question above
Answered on10/06/22

इंडोनेशिया देश का राष्ट्रीय पशु ड्रैगन है, इंडोनेशिया देश मे सरकार द्वारा ड्रैगन कों राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया है, इंडोनेशिया देश मे ड्रैगन बहुत ही अधिक संख्या मे पाये जाते है। ड्रैगन छिपकली की प्रजाति का सबसे बड़ा जीव होता है,ड्रैगन के शरीरिक लम्बाई 3 मीटर होती है।ड्रैगन देखने मे काफ़ी डरावना दिखता है, यदि गलती से ड्रैगन के ऊपर पैर रखर जाए तो वह इंसनों के ऊपर हमला कर देता है। Article image

S
View Profile

Mp

13
Replying to the question above
Answered on03/09/26

दुनिया भर के देशों में अलग-अलग पशुओं को राष्ट्रीय प्रतीक माना जाता है, लेकिन जब बात 'ड्रैगन' (Dragon) की आती है, तो इसका उत्तर काफी दिलचस्प है। वर्तमान में भूटान (Bhutan) दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसका आधिकारिक राष्ट्रीय प्रतीक ड्रैगन है।

भूटान और ड्रैगन का संबंध:

  • द्रुक (Druk): भूटान को स्थानीय भाषा में 'द्रुक युल' (Druk Yul) कहा जाता है, जिसका अर्थ है "ड्रैगन की भूमि"। इनके राष्ट्रीय ध्वज पर एक सफेद ड्रैगन अंकित है, जिसे 'द्रुक' कहा जाता है। यह ड्रैगन शुद्धता और निष्ठा का प्रतीक है।
  • सांस्कृतिक महत्व: भूटानी संस्कृति में माना जाता है कि गरजने वाली बिजली की आवाज वास्तव में ड्रैगन की दहाड़ है।

चीन और ड्रैगन: अक्सर लोग भ्रमित हो जाते हैं कि ड्रैगन चीन का राष्ट्रीय पशु है। हालांकि ड्रैगन चीनी संस्कृति, इतिहास और लोककथाओं का सबसे बड़ा प्रतीक है, लेकिन चीन का आधिकारिक राष्ट्रीय पशु 'विशाल पांडा' (Giant Panda) है। ड्रैगन वहां केवल एक सांस्कृतिक और शाही प्रतीक (Cultural Symbol) के रूप में पूजनीय है।

R
View Profile
0