R
Rahul Mehra· 8 years ago
Author

Drone क्या है और कैसे काम करता है ?

2
1.1K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on06/15/26
यह खबर तो हम सभी ने सुनी होगी की drone को देश में मंजूरी मिल गयी है | इसका अर्थ यह है की कोई आम आदमी भी अब अपने घर पर अपने काम के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर सकते है | देश के नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु और विभाग के राज्य मंत्री द्वारा कुछ नियमो की सूची जारी की गयी है | Drone को मिली मंजूरी के बारे में चर्चा करने से पूर्व यह जान लेते है की Drone होता क्या है |
 
Drone क्या है
 
Drone एक उड़ने वाला यन्त्र है जो अत्यधिक ऊंचाई तक उड़ सकता है | प्रायः इसका इस्तेमाल छोटे से छोटे और बड़े से बड़े कार्यों के लिए किया जा सकता है जैसे आसमान से तसवीरें खींचना, वीडियो बनाना, खेलना आदि | Drone बच्चो के हवाई जहाज जैसा ही एक यन्त्र है परन्तु इसका इस्तेमाल करना थोड़ा सा कठिन है यदि इसे एक बार चलाना सीख लिया जाए तो इसे उड़ाना बहुत ही आसान है | केरल में आयी बाढ़ के पश्ताप वहाँ सरकार द्वारा Drone का इस्तेमाल किया जा रहा है | आसमान से नीचे धरती पर क्या हो रहा है यह देखना आसान हो जाता है और तसवीरें लेना भी |
 
Drone कैसे कार्य करता है ?
 
Drone के उड़ने के पीछे एक सीधा साधा सा सिद्धांत है और वह है नियंत्रण और संचालक शक्ति | Drone के चारों तरफ छोटे छोटे पंखे होते हैं जो drone को शुरू करने से घूमने लगते हैं | यह सभी पंखे इस तरह घूमते हैं की यह drone को हवा में झुलाने में कामयाब होते हैं | आपको एक remote control भी मिलता है जिसकी मदद से आप Drone को हवा में घुमाने और दिशा दिखाने का कार्य करते हैं 
 
Drone उड़ाने की अनुमति
 
• भारत में drone को उड़ाने की अनुमति मिल चुकी है | इसके साथ ही कुछ नियम भी बनाये गए है | सर्वप्रथम आपको डिजिटल स्काइप app पर रजिस्टर करना होगा |
 
• आप हवाई अड्डों, अंतरराष्ट्रीय सीमाओं, समुद्री तटों, दिल्ली में विजय चौक और राज्यों में सचिवालयों या सैन्य अड्डों के आसपास Drone नहीं उड़ा सकते |
 
• हल्के drone आप आसानी से उड़ा सकते हैं परन्तु भारी के लिए आपको विशेष अनुमति लेने की आवश्यकता है |
 
• नैनो drone को आप केवल 50 फ़ीट की ऊंचाई तक ही उड़ा सकते है |
 
• Drone उड़ाने की अनुमति और नियम 1 दिसम्बर को पूरे देश में लागू होंगे |
4