S
sahil sharma· 2 years ago
Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

सर्दियों के मौसम में क्यू कई लोगों के पैर घंटों रजाई और कंबल में रहने के बाद भी बर्फ जैसे ठंडे रहते हैं?

16
214

Join this conversation

Sort By

कड़कड़ाती सर्द मौसम में लोग ठंड से बचने के लिए रजाई और कंबल का सहारा लेते हैं। ताकि उन्हें गर्मी का एहसास हो सके। कई बार ऐसे देखने को मिलता है कि आप भले ही घंटा पहले कंबल और रजाई के अंदर रहते हैं लेकिन आपके पैर हाथ ठंडे रहते हैं ऐसा क्यों होता है चलिए हम आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं।

मैं आपको बताऊंगी कि सर्दियों के मौसम में क्यों कई लोगों के पैर घंटो रजाई और कंबल में रहने के बाद भी बर्फ जैसे ठंड रहते हैं।

आखिर क्यों होता है ऐसा चलिए जानते हैं:-

मैं आपको बता दूं कि हाथ और पर तब ठंड पड़ जाते हैं जब उन्हें पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। या फिर रक्त की आपूर्ति नहीं हो पाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ब्लड सर्कुलेशन खराब होता है। कभी-कभी हमें एनीमिया, पैरों में लगातार दर्द,डायबिटीज जैसी स्वस्थ समस्याओं के कारण जरूरत से ज्यादा ठंड लगती है। अगर आपको हमेशा दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है या फिर आपके हाथ पैर गर्म रजाई में रहने के बावजूद भी ठंड रहती हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए और अपना इलाज करवाना चाहिए।

चलिए हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं जिनको अपना कर आप अपने हाथ पैरों को गर्म रख सकते हैं:-

गर्म तेल से मालिश करना चाहिए:-

मसाज करना आपके हाथ और पैरों को गर्म करने का सबसे आसान और बेहतरीन उपाय है। इसके अलावा पैरों और हाथ को रगड़ने से रक्त प्रवाह सही होता है और ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है।

आप चाहे तो नमक के पानी से नहा सकते हैं:-

गर्म पानी में नमक डालिए और अपने पैरों और हाथों को उसमें डालें। क्योंकि पानी की गर्माहट आपके पैरों को गर्म प्रभाव देगा और नमक आपके शरीर को मैग्नीशियम प्रदान करेगा। ऐसा करने से आपके हाथ पैर जल्दी गर्म होंगे।

Letsdiskuss

Answered by
A
View Profile
Answered on01/12/24
7

सर्दियों के मौसम के कारण लोगो की हालत खराब हो जाती है, वही कुछ लोग ठंड के मौसम से बचाने के लिए बहुत जतन करते है लेकिन फिर भी लोगों के हाथ-पैर बहुत ज्यादा ठंडे हो जाते है।वह अपने हाथ,पैर को गर्म रखने के लिए मोजे और दस्ताने भी पहनते है,लेकिन कुछ लोग ऐसे होते है, जो हाथ, पैर मोजे पहनने के बाद भी ठंडे रहते है। ऐसे में इन चीजों क़ो लेकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसे मे लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार भी हो सकते है।

चलिए हम आपको बताते है कि ठंड के मौसम मे हाथ, पैर कम्बल, रजाई डालकर रखने के बाद भी क्यों ठंडे रहते है -

  • कुछ लोगो के सर्दियों के मौसम मे वह अपने हाथ, पैर कंबल और रजाई मे रखने के बाद भी हाथ, पैर बर्फ की तरह ठंडे होते है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनके शरीर मे एनीमिया की कमी होने लगती है।उनके शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी होने की वजह से भी हाथ, पैर ठंडे होने लगते है। साथ ही ज़ब हमारे शरीर मे आयरन, विटामिन बी12, फोलेट की कमी होने के कारण या फिर क्रोनिक किडनी डिजीज होने पर भी हाथ, पैर बर्फ की तरह ठंडे हो जाते है।

  • जिन लोगो के शरीर में कोलेस्ट्रोल का लेवल बढ़ने लगता है, जिसके कारण उनके शरीर मे रक्त वाहिकाये ब्लॉक होने लगती है। जिस वजह से उनके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है, जिस कारण से हाथ-पैर बर्फ की तरह ठंडे पड़ जाते है।

  • जिन लोगो के थायराइड की बीमारी होती है, वह हाइपोथायरायड से ग्रसित होने के कारण उनके हाथ-पैर ठंडे होने लगते है। जिसके कारण शरीर मे हाइपोथायराइड होने से थायराइड हार्मोन अच्छे से प्रोड्यूस नहीं कर पाते है , जिससे कारण शरीर के कई अंग प्रभावित होने लगते है।



    Letsdiskuss
Answered by
M
View Profile
Answered on01/16/24
6

चलिए मैं आपको बताती हूं कि सर्दी के मौसम में क्यूँ कई लोगों के पर घंटे रजाई और कंबल में रहने के बावजूद भी बर्फ जैसे ठंडे रहते हैं। यदि आप भी इस समस्या का सामना कर रही है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है चलिए इसके पीछे का कारण जानते हैं।

मैं आपको बताने वाली हूं कि सर्दी के मौसम में पैर ठंडे क्यों रहते हैं:-

दोस्तों पैरों के ठंडा रहने के पीछे का एक बहुत बड़ा कारण है मैं आपको बता दूं कि शरीर में हो रही विटामिन की कमी हो सकती है जी हां यदि आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी रहती है तो आपके हाथों पैरों के तलवे ठंडे रह सकते हैं। इसलिए शरीर को विटामिन बी12 की बहुत जरूरत होती है यह इंसान की भूख से लेकर उसके मूड तक हर चीज को हैंडल करने का काम करती है।

यहां पर हम आपको कुछ उपाय बताएंगे जिनको अपना कर आप सर्दी के मौसम में अपने हाथ पैरों को गर्म रख सकते हैं:-

सेंधा नमक से करें बाथ :-

यदि आपको बहुत ज्यादा ठंड महसूस होती है तो आप अपने हाथ और पैर गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाकर कुछ देर के लिए डुबोकर रखें। क्योंकि गर्म पानी आपकी बॉडी में ठंडक को कम कर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने का काम करेगा। और सेंधा नमक शरीर में मैग्नीशियम का लेवल बढ़ाएगा जिससे आपके शरीर पर नेचुरल गर्माहट आएगी।

आयरन से भरपूर खाना खाएं :-

सर्दी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है आयरन से भरपूर भोजन करना, क्योंकि ठंड के मौसम में हाथ पैर की सुन हो जाने की समस्या से बचने के लिए सोयाबीन, खजूर, पालक, सूखे हुए आड़ू और चुकंदर का सेवन करें इसके सेवन से आपके शरीर में विटामिन बी12 की पूर्ति होगी।

Letsdiskuss

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on01/15/24
6