ईपीएस का पूरा नाम “अर्निंग्स पर शेयर” होता है। यह बताता है कि किसी कंपनी को अपने हर एक शेयर पर कितना लाभ हो रहा है। आसान शब्दों में, कंपनी के कुल मुनाफे को उसके कुल शेयरों से भाग देकर ईपीएस निकाला जाता है। शेयर मार्केट में इसे कंपनी की कमाई और प्रदर्शन समझने के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर किसी कंपनी का ईपीएस लगातार बढ़ रहा हो तो कई निवेशक इसे कंपनी की अच्छी growth का संकेत मानते हैं। हालांकि सिर्फ ईपीएस देखकर निवेश करना सही नहीं माना जाता, कंपनी का कर्ज, business और future growth भी देखना जरूरी होता है। वास्तव में, ईपीएस निवेशकों को कंपनी की profit earning capacity समझने में मदद करता है।
Must Read: शेयर मार्किट में आईपीओ क्या है,बताइये?
