Asked 4 years ago

लेखांकन का महत्व बताइए?

Education#accounting#वित्तीय लेन-देन का रिकॉर्ड#व्यापार की आर्थिक स्थिति#लाभ और हानि का निर्धारण
Like
32
1.3K
preeti  patel
preeti patelAuthor

Advertisement

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

आज हम जानेंगे कि लेखांकन का क्या महत्व होता है। लेखांकन यानी Accounting किसी भी व्यवसाय या संस्था की आय-व्यय और वित्तीय लेन-देन का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखने की प्रक्रिया है। यह किसी भी आर्थिक गतिविधि को समझने और नियंत्रित करने के लिए बहुत जरूरी होता है। लेखांकन से व्यवसाय की सही स्थिति का पता चलता है और भविष्य की योजना बनाना आसान हो जाता है।

लेखांकन का महत्व यह है: 

  • वित्तीय स्थिति की जानकारी: इससे पता चलता है कि व्यवसाय लाभ में है या हानि में।
  • निर्णय लेने में सहायता: सही आंकड़ों के आधार पर बेहतर निर्णय लिए जा सकते हैं।
  • लेन-देन का रिकॉर्ड: सभी आर्थिक गतिविधियों का स्पष्ट और सुरक्षित रिकॉर्ड रहता है।
  • कानूनी आवश्यकताएं पूरी करना: टैक्स और अन्य नियमों के पालन में मदद मिलती है।

लेखांकन किसी भी व्यवसाय की रीढ़ माना जाता है, क्योंकि इसके बिना सही प्रबंधन संभव नहीं होता।

Tara Verma

Answered By Tara Verma

Ten years in the classroom, shaping minds — bringing the same clarity and purpose to every piece she writes about education.
View Profile

Tara Verma is a practising teacher and education content writer with over 10 years of classroom experience across primary and secondary levels. She holds a Master's degree in Education (M.Ed.) from Delhi University and a Bachelor of Education (B.Ed.) from Jamia Millia Islamia — qualifications that ground her writing in both pedagogical theory and the day-to-day realities of teaching in India. Her content covers exam preparation strategies, learning methodologies, curriculum guidance, student mental health, career counselling for students, and the evolving state of school and higher education in India. Her work has appeared on platforms including TeacherVision India, Jagran Josh, and Careers360, where she writes for students, parents, and fellow educators who need content built on actual teaching experience — not theory alone. Over a decade of working directly with students across age groups and learning levels has given Tara a practical understanding of how education content should be written — clearly, accessibly, and with genuine awareness of the challenges students and teachers face on the ground. She has taught 1,000+ students, contributed to school curriculum development initiatives, and published 250+ articles on education across digital platforms. She is an active member of the National Council of Teachers of English (NCTE) India. Across all her writing, every recommendation is classroom-tested, every insight comes from direct teaching experience, and every article is held to the same standard she applies in her own classroom — accuracy, clarity, and genuine usefulness for the reader.

Answered on03/17/26
0

Advertisement

चलिए आज हम आपको इस लेख में बताते हैं लेखांकन का महत्व क्या होता है।लेखांकन महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हितधारकों को किसी संगठन के वित्तीय प्रदर्शन को समझने में मदद करता है और क्या यह अपने पैसे का सबसे कुशल उपयोग कर रहा है। इससे हितधारकों को यह जानने में मदद मिलती है, की क्या संगठन पैसों का सही कुशल उपयोग कर रहा है। क्या मुनाफा कमा कर रहा है या घाटे में चल रहा है।लेखांकन का अनुपालन में मदद करता है।क्योंकि अधिक व्यवसाय को कानून तौर पर सेबी या एसईसी जैसे नियामक निकाय को अपने खातों का वितरण का खुलासा करना आवश्यक होता है। लेखांकन के माध्यम से कुछ लाभ भी होते हैं जैसे अपने व्यवहार के प्रमुख विद्या मित्र में को समझना बेहतर डाटा आधारित निर्णय करना और अपने व्यापार को विषय में इतिहास रखना और दायित्व का पालन करना। व्यापार में प्रमाण होना चाहिए।Article image

Poonam Patel

Answered By Poonam Patel

Author
View Profile
Answered on10/23/23
Like
14

लेखांकन का महत्व यह है कि स्मरण की पूर्ति कोई भी व्यक्ति भले ही कितना भी योग्य क्यों ना हो सभी बातों की स्मरण नहीं रख सकता है और व्यापार में प्रतिदिन सैकड़ों लेनदेन होते हैं वस्तु का क्रय एवं विक्रय होता है। लेखांकन विज्ञान की शाखा है जो संगठन एवं संपत्ति आंदोलन का अध्ययन करता है और जैसे कि शुल्क के कर का भुगतान उत्पन्न होता है लेखांकन के माध्यम से कुछ लाभ भी होते हैं जैसे अपने व्यापार की प्रमुख विद्या मित्र को समझाना बेहतर डाटा आधारित निर्णय करना और अपने व्यापार का विषय मे इतिहास रखना और दायित्वों का पालन करना.।Article image

Aanchal Singh

Answered By Aanchal Singh

Author
View Profile
Answered on11/18/21
Like
16

Advertisement

लेखांकन का महत्व व्यवसाय से संबंधित विभिन्न पक्षों के लिए निम्न प्रकार है -(1) किसी भी व्यापारी की संस्मरण शक्ति कितनी भी अधिक तेज क्यों ना हो,वह अपने सभी लेनदेनओं को याद नहीं कर सकता! अतः हिसाब-किताब लिखते समय इस नियम का पालन करना चाहिए, "पहले लिखे और पीछे दे,भूल पड़े तो कागज से लें!"इस प्रकार इसके हिसाब में कोई गड़बड़ी नहीं होगी और इससे प्रत्येक लेन-देन का तुरंत ज्ञान हो जाएगा!
(2)व्यापार में प्रमाण होना चाहिए!
(3) यदि व्यापारी अपने चालू व्यापार को बेचना चाहता है तो वह उसी अवस्था में अपने व्यापार को उचित मूल्य प्राप्त कर सकता है जब उसने लेखांकन का कार उचित प्रकार से किया हो! इससे सरकार को भी लाभ प्राप्त होता है! वित्तीय स्थिति का अध्ययन कर कर्मचारी अपने परिश्रमिक,बोनस आदि के बारे में उचित निर्णय ले सकते हैं!Article image

preeti  patel

Answered By preeti patel

Author
View Profile
Answered on11/18/21
Like
16

लेखांकन का महत्व - प्रत्येक व्यापारिक संस्था अपने व्यवहारों का लेखक पुस्तकों में करती है!एक सीमित कंपनी को लेखांकन करना कानूनन अनिवार्य है!प्रत्येक व्यापारी लेखांकन इसलिए करता है क्योंकि उसे लेखांकन से कई लाभ प्राप्त होते है तथा कई मूल्यांकन जानकारियाँ एवं सूचनाएं प्राप्त होती हैं!
1) व्यापारियों को लाभ 2) सरकार को लाभ
1)a) कर निर्धारण में सहायक- आयकर एवं बिक्रीकर का भुगतान करने के लिए आवश्यक है कि व्यापारी का हिसाब -किताब लेखांकन के उचित नियमों के अनुसार रखा जाय ताकि सही लाभ का निर्धारण किया जा सके जिसके आधार पर विभिन्न करों का भुगतान किया जा सके!
2)a) करारोपण में सुविधा - सरकार व्यापारियों एवं उद्योगों से विभिन्न प्रकार के कर वसूल करती हैं! व्यापारियों,उद्योगपतियों आदि का निर्धारण व करो की वसूली उनके द्वारा बनाये गये लेखों के आधार पर ही की जाती है!Article image

R

Answered By Rajni Patel

Health & nutrition Specialist
View Profile
Answered on11/18/21
Like
16