Asked 7 years ago

गणपति जी का भोग लड्डू बनाने की विधि क्या है ?

0
3K

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

जैसा कि गणेश चतुर्थी गणपति के जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है | पूरे 10 दिन तक गणेश जी का पूजन होता है | गणेश जी का सबसे पसंदीदा भोग लड्डू है | जिसको बनाने की विधि आज आपको बताते है |


सामग्री :-

2 - कप बेसन
1/2 - कप घी
3 - कप चीनी (पीसी हुई )
1/4 - चम्मच इलायची पाउडर
बादाम - बारीक़ टुकड़ों में कटा हुआ
चांदी का वर्क
पिस्ता - बारीक़ टुकड़ों में कटा हुआ

विधि :-

- सबसे पहले आप एक कढ़ाही में घी गरम करें और उसके बाद गरम घी में बेसन दाल दें |

- अब इसके बाद बेसन को अच्छी तरह हलकी आंच में 30 मिनट तक भून लें | इसे अच्छी तरह से तब तक भूनें जब तक की इसका रंग सुनहरा न हो जाएं |

- अब बेसन को ठंडा होने के लिए रख दें और जब यह ठंडा हो जाएं तब इसमें पीसी हुई चीनी और इलाइची पाउडर मिला लें |

- अब चीनी को पूरे बेसन में अच्छी तरह से मिला कर बारीक़ कटा हुआ बादाम और पिस्ता डालें इसके बाद दोनों हाथों से लड्डू बना लें |

- अब लड्डू को सजाने के लिए चांदी का वर्क ऊपर से लगा दें |

लीजिये गणपति जी के लिए भोग तैयार हो गया |

Answered on09/13/18
0