Asked 7 years ago

गर्दन और पीठ दर्द में कौन सा व्यायाम जल्दी राहत दिला सकता है ?

Health & Beauty#Hindi Discussion forum in India#गर्दन और पीठ दर्द में कौन सा व्यायाम#garadan aur peeth dard mein vyayaam#gardan aur peeth dard kam kaise
Like
8
1.7K
R
Rahul MehraAuthor

Advertisement

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

क्या आप भी कंधे और गर्दन के दर्द से परेशान है बहुत कोशिश करने के बाद भी आपको आराम नहीं मिल रहा है। और रात को दर्द की वजह से नींद भी नहीं आती होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंधे और गर्दन का दर्द किस वजह से होता है। तो मैं आपको बता दूं कि इसका मुख्य कारण सोने और बैठने का तरीका। और रात को सोते समय गलत तरीका की वजह से यह हो सकता है। और इस दर्द को नजर अंदाज भी नहीं किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि इस दर्द को ठीक करने के लिए कौन-कौन से उपाय अपना सकते हैं।

कमर और गर्दन की दर्द को ठीक करने के लिए हम आपको कुछ योगासन बताएंगे जिनको करने के बाद इस दर्द से राहत पा सकते हैं।

ग्राउंडेड टिपओवर टक व्यायाम कर सकते हैं:- यह व्यायाम एक ऐसा व्यायाम है जिसको करने से कंधे का दर्द, पीठ का दर्द, सिर का दर्द को ठीक किया जा सकता है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आपको अपने घुटने के बल बैठ जाना है। फिर जमीन में अपने सर को टिका कर अपने दोनों हाथों को अपने सिर के ऊपर ले जाकर खींचना होता है। इससे आपकी पीठ और कंधों की नसें खींचती है और फिर असर आपके सिर पर होता है। इस व्यायाम को रोजाना आधा घंटा करना है।

कमर के नीचे तोलिया रखने से भी मिलता है आराम:- यदि सोते समय आपके पीठ और कमर में दर्द रहता है तो तोलिया का एक रोल बनाकर अपनी पीठ के नीचे लगाए और फिर सो जाएं। तोलिया लगाकर सोने से आपको दर्द से आराम मिलेगा और आपको नींद भी अच्छी आएगी। इस प्रकार मैंने आपको कंधे और गर्दन के दर्द से आराम पाने के लिए कुछ उपाय बताएं हैं जिनको आप अपना सकते हैं।

Letsdiskuss

A

Answered By Aanya Singh

Author
View Profile
Answered on12/28/23
Like
4

Advertisement

ऑफिस में कंप्यूटर के सामने बैठे-बैठे अक्सर गर्दन और पीठ में दर्द होता है | लोग काम में इतना व्यस्त रहते हैं, कि वो अपने इस दर्द से परेशान होते रहते हैं, परन्तु उसका इलाज़ नहीं करते क्योकि समय ही नहीं है | आज आपको हम कुछ ऐसे व्यायाम बताते हैं, जिसकी सहायता से आप अपने रोज होने वाले दर्द से रहत पा सकते हैं ?




ग्राउंडेड टिपओवर टक व्यायाम :-
यह ऐसा व्यायाम है, जिसकी सहायता से सिर दर्द, पीठ दर्द और कन्धों को आराम मिलता है | इसके लिए आपको अपने घुटनो से बल पर बैठना होगा फिर ज़मीन से अपना सिर टिका कर अपने दोनों हाथों को अपने सिर के ऊपर ले जाकर खींचना होता है | इससे आपके पीठ और कंधो की नस खींचती है, और आपके सिर पर असर होता है |

नेक मूव व्यायाम :-
यह व्यायाम खास तौर पर गर्दन के लिए होता है | इस व्यायाम को आप आसानी से कहीं पर भी बैठकर कर सकते हैं | आप कुर्सी पर या ज़मीन पर बैठ कर इस व्यायाम को कर सकते हैं | इसके लिए आप एक ऐसी जगह बैठे जो आपके लिए आरामदायक हो, सीधे बैठे और अपने दोनों हाथों को अपने घुटने पर रखें | अब आप अपनी गर्दन को एक बार बाएं और झुकाएं और फिर दाईं और झुकाएं | यह प्रक्रिया आप आप आराम-आराम से कम से कम 5 मिनिट तक करें आपको गर्दन दर्द से तुरंत आराम मिलेगा |

सीटेड नेक व्यायाम :
यह व्यायाम आपकी गर्दन दर्द के लिए बहुत ही लाभदायक है | इस व्यायाम को आप अपने ऑफिस में सिर्फ 5 मिनिट के ब्रैक में भी कर सकते हैं | यह व्यायम आप अपनी ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे भी कर सकते हैं | इसके लिए आपको अपनी सांस अंदर लेते हुए अपनी गर्दन पीछे की और झुकानी है, और सांस छोड़ते हुए वापस गर्दन सीधी कर लेना है |
यह कुछ व्यायाम हैं, जिनकी सहायता से आप गर्दन और पीठ दर्द से आसानी से निजात पा सकते हैं |

S

Answered By Sweety Sharma

Author
View Profile
Answered on11/07/18
Like
4