ह
हीना खान · 8 साल पहले
लेखक

घर मे आसानी से कैसे बनाए हनी चिल्ली पटेटो,बताइये ?

0
904

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया03/07/18
हम जैसे बहुत से लोगों ने रोड साइड चाइनीज़ वैन से चिली पटैटो ट्राई किए हैं। लेकिन अब आप भी इन्हें अपने घर में चुटकियों में बना सकते हैं, जिसे खाकर आप चाइनीज़ वैन को भूल ही जाएंगे। यह बनाने में काफी आसान है इसे आप खुद घर पर ट्राई कर सकते हैं और जब आपका मन चिली पटैटो खाने का हो आप तब इसे बनाकर कर खा सकते हैं।

सामग्री :-
  • 2 आलू , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 3-4 टेबल स्पून मक्की का आटा/ मैदा
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • (डीप फ्राई करने के लिए) तेल

बेस बनाने के लिए :-
  • 1 टी स्पून तेल
  • 2 (डंठल के साथ कटी हुई) हरी प्याज़
  • 1 शिमला मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टेबल स्पून लहसुन का पेस्ट
  • 2 टेबल स्पून शहद
  • स्वादानुसार नमक
  • ¼ टी स्पून सोया सॉस
  • 3 टी स्पून सफेद तिल
  • 3 टी स्पून चिली सॉस

आलू बनाने के लिए :-
1.एक बाउल में मक्की का आटा या मैदा, नमक और लाल मिर्च पाउडर को एक साथ मिला लें।
2.फिर इसमें कटे हुए आलू डालकर अच्छी तरह मिला लें। ध्यान रहे, आलू पूरी तरह मिश्रण से लिपट जाने चाहिए।
3.एक कढ़ाही में आलूओं को सुनहरे रंग के होने तक डीप फ्राई कर लें। साइड रख दें।

बेस बनाने के लिए :-
1.एक कढ़ाही में तेल, लहसुन का पेस्ट और हरे कटे प्याज़ डालकर तेज़ आंच पर एक मिनट के लिए भूनें।
2.अब इसमें शिमला मिर्च, शहद, नमक, सोया सॉस और चिली सॉस डालें। दो से तीन मिनट के लिए हल्का भूनें।
3.फिर इसमें तले हुए आलू और सफेद तिल डालकर अच्छी तरह मिला लें। गर्मा-गर्म परोसें।



R
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
7