S
Sneha Bhatiya· 7 years ago
Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

घर में आम पापड़ आसानी से कैसे बना सकते हैं ?

2
6.6K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on02/18/22

आम पापड़ को घर में बनाना बहुत ही आसान होता है और यह खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट होता है तो चलिए आ जाना उसको घर पर आसानी से आम पापड़ बनाने की विधि बताते हैं।

आवश्यक सामग्री:-

आम का गूदा

चीनी

एक चुटकी नमक

आम पापड़ बनाने की विधि :-

आम का पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले आम का गूदा और चीनी, नमक को डालकर ब्लेंडर में पीस लेना है इसके बाद एक प्लास्टिक की सीट लेना है और इसमें पल्प को फैला देना है अब चटाई पर सीट को रखकर इसे धूप में सुखा ना है जब यह एक तरफ सूख जाए तो इसे दूसरी तरफ पलटा देना है और सुखवा लेना है और आपका आम पापड़ तैयार।Article image

Krishna Patel
View Profile
1
Replying to the question above
Answered on02/17/22

आम पापड़ घर का बना बचपन सब लोग खाये होंगे, लेकिन अब के समय लोग घर मे आम पापड़ नहीं बनाते सीधे मर्केट से आम पापड़ ले आ कर खाते है, क्योंकि वह सोचते है कि घर मे आम पापड़ बनाने मे ज्यादा समय लगेगा लेकिन आज हम यहाँ पर घर मे 10-15मिनट के अंदर आम पापड़ बनाने की सबसे आसान तरीका बताने जा रहे है।

आम पापड़ बनाने के समाग्री :-

पके हुए आम 1किलो

नमक 1/2चम्मच

चीनी 1-2कप

घी

आम पापड़ बनाने की विधि :-

सबसे पहले पके हुए आम को धो कर उनका रस किसी बर्तन मे निकाल ले,और आम के पल्प मे नमक हल्का, चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले। आम का पल्प मोटा है तो आप अपने हिसाब से पतला कर सकते है, और किसी बड़ी सी थाली मे चिकनाई के लिए घी लगा दे, और उसमे आम के पल्प को डालकर पतला करके फैला दे उसके बाद थाली को धूप मे रख दे आम पल्प ज़ब सुख जाये तो चाकू की मदद से पलटा ले, इस तरह से आम पापड़ बन कर तैयार हो जाता है।

Letsdiskuss

S
View Profile

Mp

1
Replying to the question above
Answered on10/05/18

आम पापड़ बहुत से लोग पसंद करते हैं | आम पापड़ घर में आसानी से कैसे बना सकते हैं, हम आपको बताते हैं | आम पापड़ बनाना जितना आसान है, उतना ही खाने में यह स्वादिष्ट है |


सामग्री :-
पके हुए आम – 01 किलो
शक्कर – 1/4 कप
काली मिर्च – 5-6 (अपने स्वाद के अनुसार भी ले सकते हैं )
छोटी इलाइची – 04
काला नमक – 1/2 छोटा चम्मच
घी – 1/2 छोटा चम्मच


विधि :-

- आम पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले आप आम को धो कर छील लें, और उसको काट कर एक बर्तन में रख लें |

- अब आप काली मिर्च और इलायची को अलग-अलग बारीक पीस लें। अब आप मिक्सी में छीले हुए आम और शक्कर को बारीक़डालकर पीस लें |

- अब एक पैन में पीसा हुआ आम का घोल डालें और गैस पर धीमी आंच मेंरखें | हल्का-हल्का हिलाते रहें और साथ ही काली मिर्च और इलाइची का पिसा हुआ पाउडर उसमें डाल दें |

- आम का रस पूरी तरह गाढ़ा होने तक पकाएं | अब एक थाली लें जिसके चरों तरफ घी लगाएं और उसके बाद आम का गाढ़ा रास थाली में डालकर बराबर फैला लें |

- अब आप इसको धुप में सुखाने रखे दें | वैसे तो यह एक दिन में सुख जाता हैं, परन्तु आपको लगता है, कि यह नहीं सूखा तो आप इसको अगले दिन फिर धुप में रख सकते हैं |

- अच्छी तरह सूखने पर आप इसको अपने पसंद के आकार में काट लें |

लीजिये आम पापड़ तैयार है |

1