R
Ruchika Dutta· 7 years ago
Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

गुरु नानक जयंती का क्या महत्व है ?

2
968

Join this conversation

Sort By

गुरु नानक जयंती का महत्व:-

गुरु नानक जयंती को गुरु पर्व या फिर प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।यह सिख धर्म में मनाए जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण पर्व है।गुरु नानक जयंती के दिन गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार सजता है। सुबह को वह गुरु जी का नाम जपते हुए प्रभात फेरी निकाली जाती है। साथी गुरुद्वारों में भक्ति के लिए लंगर का आयोजन किया जाता है। इस दिन लोगों द्वारा गुरु नानक कि शिक्षाओं को याद किया जाता है और उनका पाठ किया जाता है।

लोग गुरु नानक के जन्मदिन को बड़ी धूमधाम उत्साह और खुशी के साथ मनाते हैं।वे इस अवसर पर नए कपड़े पहनते हैं,और घर और गुरुद्वारा कहे जाने वाले पूजा स्थालो की रोशनी, मोमबत्तियां और मालाओं से घर सजाते हैं।इस दिन सिख धर्म के पवित्र धर्म ग्रह गुरु साहिब ग्रंथ बाबा का पाठ 48 घंटे किया जाता है, प्रभात फेरी सुबह के समय लोगों के द्वारा की जाती है।

हर वर्ष गुरु नानक जयंती 23 नवंबर को मनाई जाती है।Letsdiskuss

और पढ़े- 22 सितंबर गुरु नानक पुण्यतिथि

Answered by
Poonam Patel
View Profile
Answered on10/11/23
2
गुरु नानक नाम से ही एक विश्वास और एक शांति मिलती है | गुरु नानक जयंती सिख समुदाय में दिवाली के त्यौहार की तरह मनाया जाता है | इस दिन जगह-जगह लंगर लगाए जाते हैं | हर गुरूद्वारे में गुर-बानी होती है | गुरु नानक जयंती सिख गुरु नानक के जन्म दिवस के रूप में मानते हैं | वैसे तो गुरुनानक का जन्म 15 अप्रैल 1469 को तलवंडी में हुआ | परन्तु इनके भक्त इनका जन्म दिन कार्तिक की पूर्णिमा के दिन मानते है, जो की इस वर्ष 23 नवम्बर को आ रही है | इस साल यह गुरुनानक का 549 वां जन्म दिवस है |

गुरुनानक जी के सिद्धांत :-
गुरु नानक जी के सिद्धांत जो कुछ इस प्रकार है -

- गुरुनानक जी ने कहा ईश्वर एक है।

- हमें एक ही ईश्वर की पूजा करनी चाहिए।

- हर जगह और हर प्राणी में ईश्वर मौजूद है |

- जो भी भक्त ईश्वर की शरण में आता है, उसको किसी प्रकार का डर नहीं होता |

- अपने मन से और पूरी निष्ठा भाव से मेहनत करो और भगवान की उपासना करना चाहिए |

- कभी भी किसी निर्दोष जीव या जन्तु को परेशान नहीं करना चाहिए।

- हमेशा खुश रहना चाहिए, जब खुद खुश रहोगे तभी आपसे लोग खुश रहेंगे |

- मेहनत और ईमानदारी की कमाई करो और अपनी कमाई का कुछ हिस्सा उनको दो जिनको आपकी सहायता की जरूरत है |
- सभी मनुष्यों को सामान समझो चाहे वो महिला हो या पुरुष |


Answered by
K
View Profile

हिंदी लेखक

Answered on11/22/18
2