I
islam maya· 7 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

हस्तलेखन में सुधार कैसे करें?

4
2.1K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on01/02/26
 
हस्त लेखन एक कला है | जो कुछ सीखी जाती है और कुछ समझी जाती है | सिर्फ हस्त कला ही नहीं बल्कि दुनिया में जितनी भी कला होती हैं, सब ऐसी होती हैं | आज हम बात कार रहें हैं, हस्तलेखन कला की | आइये आपको कुछ विशेष बाते बताते हैं|
 
- नियमित लेखन :-
हस्तलेखन में सुधार करने के लिए सबसे पहले आपको एक नियम बनाना होगा कि आपको हर रोज एक पेज जरूर लिखना है | इससे आपको 2 फायदे होंगे एक तो ये कि आपकी लिखावट में सुधार आएगा और दूसरा आपकी जानकारी भी बढ़ेगी |
- शब्दों का सही प्रयोग :-
जब भी आप लेखन करें तो इस बात का ध्यान रखें कि आप तभी अच्छे शब्दों का प्रयोग करें | इसके लिए पहले आपको जितना हो सके अधिक से अधिक पढ़ना होगा | जितना अधिक आप पढ़ेंगे उतना ही आप अच्छा लिख सकते हैं |
- जल्बाजी न करें :- 
हस्त लेखन के समय आप बिलकुल जल्दबाज़ी न करें | हस्तलेखन को सुधारने के लिए सबसे जरुरी यह है, कि आप जल्दबाज़ी में में लिखने की जगह सही लिखें | जब भी आप जल्दी जल्दी में लिखते हैं, तो आपको सबसे पहले तो सही शब्द नहीं मिल पाते जिस कारण आप कुछ भी गलत लिख देंगे और जो पढ़ने में असंतोषजनक हो सकता है |
- साफ़ कागज़ और अच्छे पेन का प्रयोग :- 
हस्त लेखन करते समय आप अच्छे पेन और साफ कागज़ वाली कॉपी का प्रयोग करें | सफ़ेद कागज़ का प्रयोग करने से आपको आपके द्वारा लिखे गए शब्द सही और साफ़ दिखाई देंगे जिसके कारण आपको आपकी लिखावट सही समझ आएगी | साथ ही आप अच्छे पेन का प्रयोग करें जिससे आप अच्छा लिख सकें |
- शब्दों की बनावट :-
हस्तलेखन के लिए शब्दों की बनावट का ध्यान रखें | जैसे आपके शब्दों की बनावट होगी वैसा ही आपक लेखन होगा | शब्दों की सही और सुन्दर बनावट आपके हस्तलेखन को सुधार सकती है |
Article image
 
K
View Profile

हिंदी लेखक

3
Replying to the question above
Updated on01/02/26

- अपनी लिखावट को अलग अलग तरीके से लिखने की कोशिश करें |

- ध्यान रखें अच्छा लिखने के लिए जरुरी नहीं है की cursive writing में लिखें |

- शब्दों के बीच ज्यादा गैप न रखें |

- रोज़ाना लिखने का अभ्यास करें |

- लिखने की आदत डालें और हर रोज कम से कम पांच लाइन कुछ भी लिखें |

- अक्षरों को सही तरीके से लिखे और दो बार जांचे |

- जल्दबाज़ी में ना लिखे बल्कि आराम से लिखे पर सही लिखे |

- हमेशा अक्षरों की साइज और दूरी का पूरा ध्यान रखें |

- शब्दों को समझने की कोशिश करें |

- अपनी गलतियां खुद से पहचाने और दोबारा लिखें |

2
Replying to the question above
Updated on01/02/26
 
- अगर आप हस्त लेखन में सुधार लाना चाहते हैं, तो आप रोजाना लिखने की प्रक्टिक्स करें | जितना आप लिखोगे उतना आपकी राइटिंग में सुधार आएगा |
 
- सबसे पहले आप हिंदी वर्णमाला का सही अभ्यास करें, जिससे जब आप कोई भी वर्ण लिखें तो साफ़ लिखें |
- शब्दों के सही आकार के साथ-साथ उनको लिखने का सही तरीका भी ध्यान में रखें |
- शब्दों को हमेशा सीधा लिखें उन्हें टेड़ा कभी न लिखें इससे आपकी लिखावट पर बुरा असर पड़ेगा |
- अपनी लिखावट में हुई गलतियों पर ध्यान दें, इस बात का विशेष ध्यान दें की कहीं आपसे वो गलती दोबारा न हो |
- लिखावट करते समय सिर्फ ये न सोचे की आपको पेज भरना है, इस बात का ख़्याल रखें की लिखावट सुधारना है |
- लिखाई के साथ-साथ समय का भी ध्यान रहें |
Ramesh Kumar
View Profile
2