S
Sneha Bhatiya· 7 years ago
Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

हिमांचल प्रदेश में घूमने जाने के लिए कौन से खास स्थान है ?

3
1K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on10/19/18
हिमांचल प्रदेश में घूमने जाने के लिए कुछ खास स्थान है -

- कुल्लू और मनाली :-
हिमाचल प्रदेश में अगर हिल स्टेशन के बारें में बात करें तो सबसे बेस्ट जगह कुल्लू मनाली है | कुल्लू मनाली में लग बहुत दूर-दूर से आते हैं | यहां अधिकतर फॉरिन कंट्री से लोग विजिट करने आते है | यहाँ का नज़ारा देखने में बहुत ही मनभावन है, और अगर यहाँ बर्फ गिर जाएं तो आपका मन खुश हो जाएगा | अगर आप हिमाचल प्रदेश की तरफ जाएं तो आप कुल्लू मनाली शहर जरूर जाइये | अगर आप छुट्टियों में जाना चाहते हैं, तो आप मई से जुलाई के बीच जा सकते हैं, और यदि आप बर्फ देखना चाहते हैं, तो आप नवंबर से जनवरी के बीच जाएं |


- शिमला :-
अब अगर हिमाचल प्रदेश के दूसरे बेस्ट प्लेस के बारें में बात करें तो यह शिमला के सिवा कोई और हो ही नहीं सकता | शिमला ऐसा शहर है, जहां जाते ही आपको एक अलग ही ख़ुशी का अनुभव होगा | प्राकर्तिक वादियों में जाने का एक अनोखा ही अनुभव होता है, जो कि आपको शिमला आकर मिलेगा | यहाँ लोग आकर बहुत ही खुश हो जाते हैं |


S
Media Trends Researcher
View Profile
1